Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
BOKARO : कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब विधायक के दो पैन नबंर और एक से अधिक वोटर आईडी कार्ड मामले में चास के एसडीओ ने नोटिस जारी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोकारो विधायक श्वेता सिंह को चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने नोटिस थमा दिया है. यह नोटिस कांग्रेस नेता द्वारा चार मतदाता पहचान पत्र रखने से संबंधित दर्ज शिकायत को लेकर जारी किया गया है. भेजे गए पत्र के अनुसार, एसडीओ ने श्वेता सिंह को इस मामले में तीन जून को अपना पक्ष रखने को कहा है.…
जमशेदपुर : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से चांडिल आरपीएफ पोस्ट ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत जिन तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया था आज उन्हें बाल कल्याण समिति सराईकेला द्वारा उनके माँ बाप को सौंप दिया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीज़न अंतर्गत चांडिल आरपीएफ पोस्ट ने दो दिन पहले शुक्रवार को 12802 पुरषोत्तम एक्सप्रेस से तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर सी डब्लू सी सरायकेला के समक्ष प्रस्तुत किया था।सी डब्लू सी सरायकेला ने उसे जमशेदपुर स्थित बाल गृह में आवासित कर दिया था और संगठन स्तर से उसके घरवालों तक संदेश दिया फिर संदेश पाकर तीनों बच्चों…
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला में रविवार देर शाम अपराधियों ने दीपांकर भुईयां को गोली मार दी. हालांकि गोली दीपांकर के पैर में लगी है, जिसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने दीपांकर को गोली मारी है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दीपांकर भुइयां पर दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने हमला किया। घायल दीपांकर ने आरोप लगाया…
रांची : राजधानी रांची में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर रात को हेहल अंचल के पीछे कुछ अपराधियों द्वारा अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई थी। गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अवैध हथियारों की तस्करी होने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर रांची के दिशा-निर्देश में और कोतवाली पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित…
जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और प्रशासन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने पूर्वी सिंहभूम के नवपदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भी औपचारिक रूप से मुलाकात की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने नए उपायुक्त को संस्था द्वारा किए…
रांची : झारखंड में Covid-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रांची और जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के डीसी और सिविल सर्जन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि संक्रमण के माइल्ड केस होने के बावजूद सतर्कता और निगरानी बढ़ाना अनिवार्य है। क्या हैं नए दिशा निर्देश ILI और SARI मरीजों की अनिवार्य कोरोना जांच सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (ILI) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस (SARI) के…
रांची : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश को लेकर दो और नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह कार्रवाई आतंकी साजिश, हथियारों की बरामदगी और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी बड़ी जांच का हिस्सा है। क्या है पूरा मामला वर्ष 2022 में लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल क्षेत्र में माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमले की योजना बनाई गई थी। इसका उद्देश्य था — पोलित ब्यूरो सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेना। NIA ने शनिवार…
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा, 11 जून को एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि देवघर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 10 जून को विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी। वह 11 जून को एम्स देवघर में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियों की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति की देवघर यात्रा का पूरा कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 जून की देर शाम विशेष विमान से देवघर पहुंचेंगी। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा। 11 जून की सुबह वह बाबा बैद्यनाथ मंदिर…
रांची : जिला प्रशासन रांची द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत नागा बाबा खटाल क्षेत्र में एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, मोटरयान निरीक्षक मुकेश कुमार तथा गोन्दा थाना प्रभारी रवि कुमार के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इस दौरान लगभग 170 तीन पहिया सवारी वाहन एवं ई-रिक्शा की जांच की गई, जिनके कागजात जैसे टैक्स, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की गहनता से समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्र में संचालित सिटी बसों…
पटना : राजनीति और परिवार से एक साथ दरकिनार किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव का दिल भर आया। आरजेडी (RJD) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को भगवान से भी ऊपर बताया। मेरी सारी दुनिया आप दोनों में समाई है, लिखते हुए तेज प्रताप ने उन ‘जयचंद जैसे लालची लोगों’ पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा, जिन्हें वे अपने राजनीतिक पतन का कारण मानते हैं। मेरे मम्मी-पापा भगवान से बढ़कर हैं – तेज प्रताप तेज…