Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : रिटायर अफसर से 1.39 करोड़ की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में तेलंगाना के हैदराबाद से से इस्साक अहमद, कुन्नापुल्ली सुब्रमण्या शर्मा और मिजोरम के आईजोल से लालदुहासांगा शामिल हैं। इन शातिरों ने बोकारो के एक सेवानिवृत्त लोक उपक्रम अधिकारी से 1.39 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की थी। शिकायत के मुताबिक आरोपितों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए खुद को सीबीआई, एनसीबी, और एनआईए का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, चार सिम, पांच एटीएम…
कोरबा : जिले में शादी के 10 साल बाद पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला। तरदा गांव में जेठ ने सुनीता कुर्रे (28 साल) का दोनों पैर पकड़ा, पति ने गला दबाया, फिर उसकी लाश फांसी के फंदे में लटका दी और थाने में जाकर घटना की सूचना दी थी। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। घटना 1 साल पहले 10 मई 2024 की है। पुलिस के मुताबिक, फांसी के फंदे की हाइट कम होने के बाद हत्या का शक हुआ। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पति राजू कुर्रे और जेठ मनोज कुर्रे को कोर्ट ने…
मध्यप्रदेश : रीवा जोन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का बड़ा असर सामने आया है. रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में और मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। कार्रवाई के दौरान करीब तीन कुंटल गांजा जब्त किया गया है. पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब मुखबिर से सूचना मिलने पर मनगवां थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज कस्बे में अमहा नहर के पास दबिश दी गई। मौके पर से अवैध मादक पदार्थ गांजा की भारी मात्रा में खेप…
बिलासपुर : क्रिप्टो करेंसी में पैसे इन्वेस्ट करने पर 6 महीने में डबल कमाई का झांसा देकर कोरबा के पति-पत्नी ने एक अधेड़ से 6 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी तलाश भी कर रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। उसलापुर में व्हाइट हाउस के पीछे रहने वाला प्रमोद जायसवाल (52) अपने दोस्त के साथ जनवरी 2024 में कोरबा जिले के उरगा गया था। तब उसकी पहचान नरोत्तम और उसकी पत्नी पूजा से हुई। इस दौरान दोनों ने मिलकर उसे क्रिप्टो करेंसी…
जमशेदपुर : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की घाटशीला क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सबके दुख सुख मे बढ़ चढ़ कर साथ खडे रहने वाला और घटशीला के जिला परिसद सदस्य कर्ण सिंह की नाटकीय ढंग से की गई गिरफ्तारी और बगैर जांच के उसे उसके सहयोगी संग जेल भेजना यह प्रतीत होता हैं की इस राज्य की पुलिस अब राजनितिक दबाव मे खासकर सत्तारुढ दल के बड़े और ओहदे वाले नेताओ के बहकावे मे कार्य कर रही हैं जो लोकतंत्र की हत्या हैं लोकतंत्र मे पुलिस का कार्य निष्पक्ष जांच करना हैं और दोषिओ…
जमशेदपुर : रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर ने हाल ही में कुष्ठ प्रभावित बच्चों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया, जिसका समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश कुमार और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, सड़क सुरक्षा पर अभिनय, गायन और अन्य कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों ने इस पहल की प्रशंसा की और बच्चों की उत्साहवर्धक प्रस्तुतियों की सराहना की। दिनेश कुमार ने बच्चों के साथ बातचीत की और प्रश्नोत्तरी सत्र के माध्यम से उनका…
JAMSHEDPUR : पतंजलि सोशल मीडिया टीम ने टेल्को मिलेनियम पार्क से योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रचार अभियान की शुरुआत की। अभियान का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के अभियान को तेज करके बहुत जल्दी हम सब इसे विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बना सकते हैं। हम स्वयं स्वस्थ रहते हुए यदि अन्य को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं तो इस तरह हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की संरचना कर…
नई दिल्ली : सड़क यात्रियों के लिए राहत भरी खबर! भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स वसूली को लेकर एक बड़ा और यात्री-हितैषी बदलाव किया है। अब यदि कोई वाहन टोल प्लाजा पर 10 सेकेंड से ज्यादा देर तक कतार में खड़ा रहता है, तो उस वाहन से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह नया नियम यात्रियों के समय की बचत और टोल प्लाजा पर होने वाली भीड़ को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। FASTag की अनिवार्यता के बाद से ट्रैफिक व्यवस्था में तो सुधार आया है, लेकिन कई जगहों पर अब भी लंबी…
सारंडा : झारखंड में एक नक्सलियों को जवान अब चुन-चुनकर मार रहे हैं। नक्सलियों के मांद में घुसकर जवानों के आपरेशंस से माओवादियों में हड़कंप मचा है। वो अपना ठिकाना छोड़कर जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं। इन सब के बीच चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में मनोहरपुर प्रखंड के जलायकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोशी गांव में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से गोलियां चली। मुठभेड़ के क्रम में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान घायल…
मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज आपराधिक घटना घटी। सीतामढ़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर अजीत राय की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात डॉक्टर्स कॉलोनी में उस समय हुई, जब अजीत राय अपनी गर्लफ्रेंड के घर में मौजूद था। अपराधियों ने घर में घुसकर अजीत को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अजीत राय का आपराधिक इतिहास, पहले भी जा चुका है जेल मृतक अजीत राय सीतामढ़ी जिले का मूल निवासी था और पिछले कुछ समय से अहियापुर के डॉक्टर्स…