Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड में ब्लू बेल्स स्कूल के पास फ्लाईओवर अब अपना आकार लेने लगा है। पिलर पर गाडर चढ़ाने के लिए साढ़े नौ करोड़ की लांचिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है। संवेदक दिनेश आर. अग्रवाल के प्रतिनिधि ने बताया कि न्यू पुरूलिया रोड में मानगो चौक से पारडीह की ओर फ्लाई ओवर के लिए 14 पिलर का निर्माण किया जाएगा। यहां पाइलिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। गार्डर उठाने के लिए मंगाई गई साढ़े नौ करोड़ की मशीन फ्लाई ओवर निर्माण में 120 फीट लंबा, छह फीट उंचा और 125 टन वजनी गार्डर को…

Read More

जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों के चलते 2 जून से 8 जून तक कई ट्रेनों को रद कर दिया है, कुछ के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन परिवर्तनों को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर जो कि 2 जून से 8 जून, 2025 तक चलने वाली थी, उसे रद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 18019/18020…

Read More

रांची। राज्य में एक जुलाई से शराब की खुदरा दुकानों का संचालन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के अधीन राज्य में चल रही खुदरा दुकानों का संचालन प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है। उन दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर की आपूर्ति की गई है। इन प्लेसमेंट एजेंसियों को 30 जून तक के लिए ही ठेका मिला हुआ है। ऐसी स्थिति में एक जुलाई से शराब दुकानों का संचालन कौन करेगा, यह विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को देखते…

Read More

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जेल भेजे गए आईएएस विनय कुमार चौबे सहित चारों ही अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। जेल भेजे जाने के नौवें दिन विभाग ने यह कार्रवाई की है। इन अधिकारियों में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव सह झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्व महाप्रबंधक विनय कुमार चौबे, संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास, पूर्व महाप्रबंधक वित्त सह अभियान सुधीर कुमार शामिल हैं। चारों ही आरोपितों को एसीबी ने 20 व 21 मई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें एसीबी…

Read More

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर से पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी और कांग्रेस के सीनियर नेता के पूर्व निजी सहायक को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए कथित पर जासूसी करने के आरोप में हिरासत में लिया है. सूत्रों का कहना है कि वह 6-7 बार पाकिस्तान जा चुका है. वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा. राजस्थान सीआईडी और जयपुर से आई खुफिया विशेष टीमों ने जैसलमेर के एक सरकारी विभाग कार्यालय से शकूर खान को हिरासत में लिया है. अधिकारियों ने बताया कि शकूर खान जैसलमेर का…

Read More

फ्रांस : डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है। लेकिन कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो शर्मसार करते हैं। दरअसल फ्रांस में एक पूर्व गैस्ट्रिक सर्जन, जोएल ले स्कॉरनेक को 299 बच्चों का यौन शोषण और बलात्कार करने के आरोप में बुधवार को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फ्रांस के इतिहास में बच्चों के यौन शोषण का सबसे बड़ा मामला है। 74 वर्षीय दोषी डॉक्टर ने 1989 से 2014 तक फ्रांस के 9 क्लिनिक और अस्पतालों में काम करते हुए इन घटनाओं को अंजाम दिया। दैनिक भास्कर डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के अनुसार…

Read More

रांची : मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में है। बड़ी बेरहमी से सिलवट लोढा से मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के इस जघन्य अपराध को बच्चों के पिता और महिला के पति के द्वारा ही अंजाम दिया गया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई। अपने ही कलेजे के टुकड़ों को मौत की नींद सुला दी बता दें कि, रांची के मैकलुस्कीगंज में रवि लोहारा…

Read More

नई दिल्ली : में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ओबीसी घोषणा पत्र परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से ओबीसी समाज के नेता, चिंतक और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में झारखंड की बड़कागांव से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबा प्रसाद ने पश्चिम बंगाल और झारखंड के ओबीसी समाज से जुड़े मुद्दों और उनकी सामाजिक व राजनीतिक हिस्सेदारी की बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के ओबीसी समुदाय को आज भी कई अधिकारों…

Read More

रांची : देश में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। एहतियातन उपाय करते हुए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला वासियों के लिए एक सामान्य परामर्श भी जारी किया गया है, जिसमें संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई है। भीड़ में मास्क और लक्षणों पर विशेष ध्यान देने की अपील प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं या उन्हें बहती नाक, गले में खराश,…

Read More

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने टीवी चैनल्स में बयान और पार्टी की राय रखने के लिए पैनल बनाया है । इस पैनल को जिम्मेदारी दी गई है कि वो विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा को प्रकट करें । महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने ये लिस्ट जारी की है। इसमें राज्य सभा सांसद महुआ माझी समेत कई नेता हैं । विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने संगठनात्मक गतिविधियों, निर्णयों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों और समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने हेतु…

Read More