Author: LOKTANTRA SAVERA

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के निर्णयों, कार्यक्रमों और सम-सामयिक विषयों पर मीडिया में प्रभावी रूप से पक्ष रखने के लिए प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पैनल में कुल 11 लोगों को शामिल किया गया है। सूची में राज्य के विभिन्न जिलों से नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, ताकि झारखंड के हर क्षेत्र की आवाज़ पार्टी मंच से उठाई जा सके। पैनल में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी जगह मिली है। प्रवक्ताओं की सूची इस प्रकार है: •…

Read More

धनबाद : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड से सामने आया है, जहां एक रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजेश साहू है, जो टिकामगहा पंचायत में बतौर रोजगार सेवक कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक, राजेश साहू किसी काम के एवज में 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत धनबाद स्थित एसीबी कार्यालय में की। शिकायत की पुष्टि होते ही एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और…

Read More

खूंटी : जिले के कालामाटी गांव निवासी 56 वर्षीय गंगा उरांव ने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए मैट्रिक की परीक्षा पास कर ली है। वे पिछले 16 वर्षों से जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) कार्यालय में दैनिक वेतनभोगी चपरासी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बिरसा उच्च विद्यालय, चलागी खूंटी से परीक्षा दी थी और 47.2% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। गंगा उरांव ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते वे बचपन में मैट्रिक की परीक्षा नहीं दे सके थे। जब वे नौवीं कक्षा में थे, तब परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि 10वीं…

Read More

रांची : बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। पुलिस कर रही हर एंगल से जांच पुलिस ने बताया…

Read More

आदित्यपुर : गर्मी की तपिश जहां इंसानों के लिए मुश्किल बनी हुई है, वहीं पशु-पक्षियों के लिए यह मौसम और भी ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है. ऐसे कठिन समय में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने जनसेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने अपने आदित्यपुर स्थित आवास के समीप पशु-पक्षियों के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की है. पिछले लगभग दो महीनों से इस स्थल पर रोजाना सैकड़ों गाय, कुत्ते, पक्षी और अन्य जानवर आकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इस पहल से क्षेत्र के लोगों में पूर्व विधायक की सेवा भावना और…

Read More

जमशेदपुर : पतंजलि नियमित योग कक्षा टेल्को नीलडीह पार्क मे बेल महोत्सव सह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर मनीष डूडिया उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बेल एक चमत्कारिक औषधि वृक्ष है, जिसके हर अंग का आयुर्वेद में प्रयोग किया जाता है। दशमूलारिष्ट, विल्वादि चूर्ण आदि में बेल एक मुख्य घटक के रूप में प्रयोग किया जाता है। बेल का हम कई रूपों में इस्तेमाल कर सकते हैं, गर्मियों में इसका शरबत पेट को ठंडा रखता है तथा कब्ज की शिकायत को…

Read More

चाईबासा : एक तरफ सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ओडिशा के राउरकेला जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. नक्सलियों ने विस्फोटकों से लदे एक ट्रक को लूट लिया है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उस ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक था. यह ट्रक राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होकर बांको पत्थर खनन की ओर जा रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ट्रक को रोककर उसके चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को जबरन सारंडा के घने जंगल की ओर ले गए.…

Read More

रांची : झारखंड में 38 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में फंसे IAS अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें बढ़ गई है. एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी और करीबियों समेत आठ लोगों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है. जिन लोगों की संपत्ति की जांच की गई है, उनमें विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता, शीपीज त्रिवेदी, प्रियंका त्रिवेदी, विनय कुमार सिंह, स्निग्धा सिंह, सीए उपेंद्र शर्मा और धनंजय कुमार सिंह के नाम शामिल हैं. एसीबी को प्रारंभिक जांच में संदेह है कि विनय चौबे ने शराब घोटाले या किसी अन्य अवैध तरीके से अर्जित…

Read More

RANCHI : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में केंद्र सरकार ने एक बार फिर से राज्य को पत्र भेजा है. इस पत्र के माध्यम से अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाने की बात कही गयी है. इससे पहले भी दो बार केंद्र ने इससे संबंधित पत्र राज्य भेजा है. इधर राज्य की ओर से सेवा विस्तार की बात कही जा रही है. 3 दिन पहले राज्य को मिला पत्र केंद्र द्वारा भेजे पत्र में लिखा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय उन्हें सेवानिवृत मानता है. ऐसे में इस मामले में राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए.…

Read More

पलामू :  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में कल मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना रात करीब 10:15 बजे की है. अपराधियों ने दोनों हाइवा चालकों के साथ पहले मारपीट की और फिर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये, जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया. हालांकि आग बुझने तक दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गयी. गाड़ी रुकवाकर चालक के साथ की मारपीट जानकारी के अनुसार छतरपुर क्षेत्र के जवरा स्थित शिवम…

Read More