Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पटना : बिहार के समस्तीपुर जिले में पांच कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए. इनमें से एक कैदी पकड़ा गया, वहीं चार अन्य फरार हो गए. फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है. वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने में आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है. पांच में से एक कैदी धराया जानकारी के अनुसार, पुलिस कैदियों…
नई दिल्ली : ’ देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1083 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं। मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 5 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं। नॉर्थ-ईस्ट में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इनमें एक को बुखार और हल्की खांसी है, जबकि दूसरी महिला में कोई लक्षण नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के…
कोरबा : जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर को आरोपी बनाया है, जो पीड़िता का चाचा लगता है। जानकारी के अनुसार, आरोपी किशोर ने खेल-खेल में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस…
जमशेदपुर : शहर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नं-4 मकान नं-5A में रहने वाले वरिष्ठ छायाकार अरविंद कुमार शर्मा इन दिनों गहरी मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। उनका आरोप है वर्ष 2019 से उनके पुश्तैनी मकान के एक हिस्से को किराये पर लेने वाला अनिश पाण्डेय अपने परिवार के साथ अब उस मकान पर अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए है। मंगलवार को प्रेस क्लब के एक प्रतिनिधि मंडल एसडीओ से मुलाकात दौरान मामले की जांच कर उचित कारवाई के लिए मांग की।श्री शर्मा ने बताया कोविड काल एवं न्यायालय के अस्थायी बंद होने के कारण किरायानामा नहीं हो सका। बाद…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का पुण्यतिथि आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला अध्यक्ष उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री स्वः पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। इस दौरान अंग्रेजों ने उन्हें जेल में बंद कर दिया, कई प्रकार से अंग्रेजों ने यातनाएं भी दी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना अदम्य साहस कौशल बुद्धि को…
कोंडागांव : जिला अस्पताल के पास NH 30 चिखलपुटी में देर रात सड़क हादसा हो गया हैं। यहां कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही मिनी टोह क्रेन वाहन का अचानक ब्रेक फैल हो गया और सामने जा रही ट्रक के पीछे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को बाहर…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला अवंति विहार इलाके की रहने वाली है। जांच में पाया गया कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज MMI नारायणा अस्पताल…
कोरबा : कोरबा जिले की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा कोयला खदान में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदी बाजार और मुंडापार बाजार इलाके के तीन युवक कोयला चोरी के इरादे से खदान में घुसे थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विशाल यादव और 24 वर्षीय धन सिंह कंवर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम साहिल धनवार (19 वर्ष) बताया गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में…
आरा : बिहार के आरा जिले में छात्रा के साथ लाइब्रेरी में गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। परिजन ने जहर देकर गलत हरकत करने की आशंका जताई है। वहीं, गलत दवा के डोज से भी मौत की संभावना बताई जा रही है। घटना हसनबाजार थाना क्षेत्र की है। इसे लेकर छात्रा के बड़े भाई ने संबंधित थाना में लाइब्रेरी संचालक समेत उसके अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म कांड में संलिप्त एक आरोपित डीसी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ में दुष्कर्म को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार की…
लंदन : ब्रिटेन के लिवरपूल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां लिवरपूल फुटबॉल क्लब की प्रीमियर लीग जीत का जश्न मना रही भीड़ में एक कार घुस गई। इस हादसे में चार बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस के अनुसार, कुल 27 लोग अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आईं, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस की सहायक मुख्य कांस्टेबल जेनी सिम्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना को आतंकवाद…