Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रोहतास : बिहार से एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है. जहां रोहतास धौडाढ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑल्टो कार एक चलती ट्रक से टकरा गई. जिससे वह 10 बार पलटी खाई और सड़क किनारे जा पहुंची. इस हादसे में ऑल्टो कार में सवार तीन लोगों को चोट लगी है. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक ऑल्टो कार बगल से जा रही एक ट्रक से टकरा गई और 9 से 10 बार पलटी मारते हुए…
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का देसी कट्टा (स्थानीय देशी हथियार) लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला खुलेआम हथियार के साथ दिखाई दे रही है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह वीडियो किस उद्देश्य से और किस परिस्थिति में बनाया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. वायरल वीडियो के आधार पर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने संबंधित थाने को…
जमशेदपुर : एक सुरक्षित, समावेशी और सम्मानजनक कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के आउटरीच विभाग ने 26 मई 2025 को एक व्यापक POSH (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के 300 से अधिक शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य था महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रति कर्मचारियों को संवेदनशील बनाना और उन्हें ऐसे मामलों से निपटने हेतु संस्थागत तंत्र के बारे में जानकारी देना। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री…
JAMSHEDPUR : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट का दौर लगातार जारी है। इस बार डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, और डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित आनंद ग्रुप पुणे में बाजी मारते हुए सफलता प्राप्त की है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चयनित छात्रों में मीरा गोराई, नेहा प्रसाद, संपदा बेरा, स्नेहा कुमारी, अंजलि गुप्ता, गौतम गंभीर यादव, पियूष कवी और राहुल महतो के नाम शामिल हैं। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, तकनीकी दक्षता, और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई उद्योग-उन्मुख शिक्षा, प्रायोगिक प्रशिक्षण और समर्पित प्लेसमेंट समर्थन का प्रतिफल है। प्लेसमेंट…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल जो कि राज्य का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल है। वहां रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल में रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे एक पत्रकार के साथ सुरक्षा में तैनात निजी बाउंसरों द्वारा धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। यह घटना केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर एक सीधा हमला कहा जा रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उरला में हुई चाकूबाजी की खबर की पुष्टि और जानकारी के लिए जब एक पत्रकार अस्पताल पहुंचा, तो वहां…
नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लड़की से खुलेआम संबंध बनाने वाले बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपी नेता को घटनास्थल पर ले जाकर मामले की पुष्टि की। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर महिला मित्र के साथ खुलेआम संबंध बनाने उनका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहे थे। पुलिस ने 23 मई की…
नई दिल्ली : अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में एक बार फिर चीन की विस्तारवादी नीति और भारत के लिए उसकी सामरिक चुनौती पर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने, चीन का सामना करने और भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. भारत, चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानता है. जबकि पाकिस्तान को एक सीमित सुरक्षा समस्या के रूप में देखता है जिसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैन्य ठिकाने बर्मा (म्यांमार), पाकिस्तान…
जौनपुर : यूपी के जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. यहां सोते समय तीन लोगों की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई. मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिता व दो बेटों की हत्या की गई है. लोहे के रॉड और…
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोरी डेम में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारतीय रेलवे के बिलासपुर मंडल में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वे अंबिकापुर के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सतेंद्र सिंह अपने चार साथियों के साथ सप्ताहांत पर पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचे थे। डेम के सुंदर वातावरण और गर्मी से राहत पाने की मंशा से सभी दोस्त नहाने के लिए…
जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर पहुंचे, जहां सोनारी एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वे सीधे बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल सभागार पहुंचे, जहां सिंघभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का चैम्बर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। चैम्बर के सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…