Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया डोरण्डा/ झारखंड : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. मंत्री ने रांची डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को इस संबंध में निर्देश दिये हैं. जानकारी के अनुसार 20 मई को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित पत्थर रोड में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप में डोरंडा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार को एक पक्ष के लोगों…
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अलंकरण समारोह में हिस्सा लिया और इस दौरान भारतीय सेना व BSF की वीरता और समर्पण की जमकर तारीफ की. गृहमंत्री ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाया है. अमित शाह ने कहा, “हमने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया है. BSF और भारतीय सेना ने दुनिया के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है. हमने आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा…
SARAIKELA : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने आज गुरुवार को पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच आदिवासियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. संथाल परगना में आदिवासी अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए चल रहे आंदोलन समेत झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लोबिन हेम्ब्रम से मुलाकात की तस्वीर साझा कर इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम जी से मुलाकात हुई.…
जमशेदपुर : विगत 11 मई को साकची कोर्ट गोलचक्कर के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहित सोरेन और सुबेदार प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने तत्परता से संज्ञान लिया और पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए प्रयास शुरू किए। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा तथा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर के संयुक्त प्रयासों से मृतक मोहित सोरेन की दो पत्नियों को क्रमशः 50,000 और 65,000 की आर्थिक सहायता…
JHARKHAND : इन्वेस्टिगेशन में लापरवाही करने वाले इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। न्यायिक हिरासत में जेल गए तीन साइबर अपराधियों के खिलाफ 60 दिन के अंदर अदालत में केस डायरी दाखिल नहीं करने के एवज में ये कार्रवाई की गयी है। साइबर इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दुमका जिला के मसलिया थाना की पुलिस ने लगभग ढाई माह पूर्व 9 मार्च 2025 को तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ा था। खूंटोजोरी गांव के असलम अंसारी, इमामुददीन अंसारी और उस्मान अंसारी को साइबर ठगी करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों से चार…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास के निर्माण का भूमि पूजन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण विभाग के सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने का सरकार ने निर्णय लिया है. इसी कड़ी में आज आदिवासी छात्रावास निर्माण की हमारी परिकल्पना भूमि पूजन के साथ साकार हो रही है. झारखंड के छात्र-छात्राओं का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार उन्हें हर संसाधन उपलब्ध करवायेगी, ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर सकें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार 22 मई को रांची के करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर…
रांची : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने नई उत्पाद नीति की अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार राज्य में पहली बार मॉल में कंपोजिट शराब की दुकान खुलेगी। इसके माध्यम से देशी और मसालेदार देशी शराब भी मॉल में उपलब्ध हो सकेगी। इसके पहले मॉल में सिर्फ विदेशी शराब की दुकान का ही लाइसेंस दिया गया था। कंपोजिट शराब की दुकानों का मतलब है कि वैसी दुकान जहां एक ही लाइसेंस पर देसी शराब, देसी मसालेदार शराब, विदेशी शराब, बियर, वाइन या अन्य किसी भी प्रकार की शराब, जिसे राज्य सरकार द्वारा मानव उपयोग के लिए अनुमति दी गई हो,…
चाईबासा : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित जुगीदारु गांव में जमीन विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। आरोप है कि 12 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चंद्रमोहन बानसिंग पर हत्या का आरोप लगाया है। बच्चे के पिता सिकुड़ बानसिंह ने बताया कि आरोपी ने आम तोड़ने का बहाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उस समय वे बाजार गए हुए थे और घर पर केवल बच्चे मौजूद थे। इस पूरी घटना की एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बहन है, जिसने अपने भाई की हत्या अपनी आंखों के सामने…
RANCHI : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य 6 राज्यों के सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया है. हाइकोर्ट के रिटायर्ड जजों को चिकित्सा सुविधाओं और अन्य भत्तों से संबंधित अपने आदेशों का पालन नहीं करने के संबंध में यह नोटिस दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. इन राज्यों के सचिवों को मिला नोटिस न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने 18 फरवरी को जारी निर्देशों का पालन नहीं किया. पीठ ने कहा, जहां तक…
JAMSHEDPUR : ने जमशेदपुर जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लाख रुपये जब्त किये हैं. यह राशि 800 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किये गये कागजी कंपनियों के 10 बैंक खातों में जमा थी. इस दौरान ईडी ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया है. यह कोलकाता का कारोबारी शिव कुमार देवड़ा है. ईडी आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी ईडी ने दो आरोपियो को रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ की थी. फिर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में…