Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नारायणपुर : माड़ के जंगल में एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के शव लेकर जवान लौट आए है। कल मुठभेड़ में 1.5 करोड़ का इनामी बसव राजू समेत 27 नक्सली ढेर हुए थे। ख़राब मौसम की वजह से उनके शवों को लाने में थोड़ी दिक्कत हुई, आज उनके शव ज़िला मुख्यालय रवाना किए गए। बता दें कि अबूझमाड़ के जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी 27 शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल है। वहीं फायरिंग में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व…
जमशेदपुर : डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो की पार्टी के नेताओं पर कार्रवाई की गई है। जेएलकेएम के नाम पर वसूली करने वाले 6 नेताओं को वसूली की शिकायत के बाद पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान कोषाध्यक्ष तपन महतो ने ये कार्रवाई की है। जेएलकेएम के नेता सागर महतो, विकास महतो, हेमंत महतो, दयासागर महतो, नंदलाल महतो और कालीराम महतो के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। तपन महतो ने इन सभी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है और चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर इनके…
रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में नकली दवाओं के कारोबार पर सख्त एक्शन की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को चाहे वह दवा माफिया हो या भ्रष्ट अधिकारी, बख्शा नहीं जाएगा।” सरकार ने 300 महत्वपूर्ण दवाओं पर QR कोड अनिवार्य कर दिया है। इनमें पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर-थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक और विटामिन सप्लीमेंट्स शामिल हैं। यह कोड हर दवा के निर्माता, बैच नंबर, निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट की जानकारी देगा। बिना QR कोड वाली दवाएं बाजार में नहीं…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा झारखंड के पूर्व मंत्री सह मजदूर नेता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह की जयंती मनाई गई। बुधवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में आयोजित जयंती समारोह में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। सबों ने स्वर्गीय राजेन्द्र बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र बाबू मृदु भाषी , कुशल नेतृत्वकर्ता एवं जनप्रिय नेता थे। उन्हे कुशल व्यक्तित्व एवं उत्तम आचरण के लिए बेस्ट एम०एल० ए०…
JAMSHEDPUR : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए यह साल शानदार गुजर रहा है। यहां के छात्रों का लगातार बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बैच 2022–2025) के छात्रों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। पुणे की प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग कंपनी एसकेएचएम ने यूनिवर्सिटी के 16 होनहार छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों में अभिषेक पांडेय, अभिषेक कुमार, आदित्य राज सिंह, आकाश कुमार, अंकित तिवारी, आज़ाद कुमार पांडेय, भोलानाथ रविदास, बिपिन बिहारी महतो, धीरज कुमार साह, फैज़ नवाज़, कुंदन कुमार, ऋषु…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि एआईसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत को दुनियाभर में कम्प्यूटर और आईटी के प्रणेता के रूप में जाना जाता है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत…
गिरिडीह : सरिया बगोदर एसडीएम ने देह व्यापार रैकेट की सूचना के आधार पर गिरिडीह के सरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। जहां से चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। लड़के- लड़कियों के ये जोड़े आपत्तिजनक हालत में थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ये सभी सरिया के आसपास के रहने वाले हैं। https://youtu.be/5Ym9lTqEukM?si=nPn023gQf059EHI5 आपको बता दें कि सरिया में एरीना गेस्ट हाउस है, जहां गेस्ट हाउस के संचालक द्वारा आमतौर पर इस तरह का धंधा चलाया जाता है और मोटी रकम वसूली जाती…
RANCHI : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. आयोग की ओर से यह परिणाम ऐसे समय में जारी किया गया है जब अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे. गौरतलब है कि हाल ही में रिजल्ट की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू किया था. जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और उसी समय जेपीएससी अध्यक्ष से…
नई दिल्ली : भारत में कोरोना ने एक बार फिर से प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। कई जगह पर कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। इस दौरान कोरोना पीड़ितों की मौत ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 53 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों की कोरोना से जान गई है, उनमें मुंबई के KME अस्पताल में भर्ती मरीज़ शामिल है, हालांकि मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित KEM अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में…
पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव रहे विनय चौबे और अन्य अधिकारियों पर है भ्रष्टाचार के आरोप शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप रांची : छत्तीसगढ़ और झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को उनके आवास से पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले गई. लंबे समय तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी की टीम ने चौबे को सुबह करीब 11 बजे उनके घर से अपने साथ ले लिया. विनय चौबे पूर्व में झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव…