Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा में कुल 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. आयोग की ओर से यह परिणाम ऐसे समय में जारी किया गया है जब अभ्यर्थी लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे. गौरतलब है कि हाल ही में रिजल्ट की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन शुरू किया था. जेपीएससी के अभ्यर्थियों ने राज्यपाल से भी मुलाकात की थी. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और उसी समय जेपीएससी अध्यक्ष से…
नई दिल्ली : भारत में कोरोना ने एक बार फिर से प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। कई जगह पर कोरोना के संदिग्ध मरीज सामने आ रहे हैं। इस दौरान कोरोना पीड़ितों की मौत ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 53 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों की कोरोना से जान गई है, उनमें मुंबई के KME अस्पताल में भर्ती मरीज़ शामिल है, हालांकि मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित KEM अस्पताल ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में…
पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव रहे विनय चौबे और अन्य अधिकारियों पर है भ्रष्टाचार के आरोप शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप रांची : छत्तीसगढ़ और झारखंड में हुए कथित शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को उनके आवास से पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले गई. लंबे समय तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी की टीम ने चौबे को सुबह करीब 11 बजे उनके घर से अपने साथ ले लिया. विनय चौबे पूर्व में झारखंड के उत्पाद विभाग के सचिव…
जमशेदपुर : धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा कदमा में डीबीएमएस स्कूल के आसपास तम्बाकू उत्पादों की अवैध बिक्री के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया । यह कार्रवाई COTPA Act, 2003 (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के अंतर्गत की गई, जो शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाता है। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर भी शामिल रहे। इस दौरान स्कूल के समीप मौजूद कई दुकानों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन में पाए गए विक्रेताओं को चेतावनी दी गई और दो दुकान संचालकों के विरुद्ध जुर्माना…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई है। इस तरह की घटनाएं साइबर अपराध की श्रेणी में आती हैं और आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से की जाती हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति नागरिकों को सतर्क करता है। यदि कोई संदिग्ध फेसबुल आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश प्राप्त होता है, तो कृपया उस आईडी को तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।इसकी सूचना साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को तत्काल दें। ऐसी किसी भी गतिविधि…
सरायकेला : जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कला झरना गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में पूजा मीरा नामक महिला की करंट लगने से मौत हो गई. हादसे के वक्त महिला घर पर अकेली थी और किचन में खाना बना रही थी, तभी एक टेबल फैन उसके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह बिजली की चपेट में आ गई. परिजनों ने गंभीर हालत में उसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के वक्त घर में अकेली थी मृतका…
पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति और उसका परिवार फरार हो गया. हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. दरअसल, पलामू के मेदिनीनगर निवासी सिमरन की शादी, पाटन के नौडीहा गांव के विनीत सिंह के साथ फरवरी में हुई थी. शादी के बाद से ही विनीत सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर सिमरन परेशान चल रही थी. इस बीच सोमवार को भी विनीत…
दुमका : जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमन-सिलान्दा के पास विलिवर्स चर्च के समीप, दो दिन पहले बरामद हुए शव से पर्दा उठ गया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि रविन्द्र मुर्मू की हत्या, उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की है. दोनों आरोपियों ने गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया था. क्या है पूरा मामला? दरअसल, दुमका के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमन-सिलान्दा के पास विलिवर्स चर्च के समीप दो दिन पहले जिस युवक का शव बरामद हुआ था. जिसकी शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. पुलिस…
FRAUD NEWS : खुद को रिम्स की डॉक्टर बता महिला ने कर दिया ‘खेल’, नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 20 लाख
रांची : बरियातू थाना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुन्ना यादव ने केस किया है। मुन्ना यादव ने पुलिस को बताया कि वह बरियातू हाउसिंग मार्ग में रहता है। वह ड्राइवर है। मुन्ना के दोनों बेटो कैब चलाते हैं। मुन्ना का कहना है कि बेटा संदीप कुमार की जान पहचान उषा बाखला से हुई थी। उषा बाखला कैब बुक करती थी, तभी उसकी पहचान संदीप से हुई थी। उषा खुद को रिम्स की डॉक्टर बताई थी। बातचीत के क्रम में उषा ने संदीप से कहा कि दोनों भाई की नौकरी वह लगा देगी।…
नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान के 64 सैनिक और अधिकारी मारे गए, जबकि 90 से अधिक घायल हुए हैं। सेना ने यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में किया, जहां पाकिस्तानी सेना की ओर से उकसावे की लगातार घटनाएं हो रही थीं। इस ऑपरेशन के संबंध में सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने संसदीय समिति को जानकारी देते हुए कहा कि भारत की कार्रवाई पारंपरिक सैन्य सीमाओं के भीतर रही…