JAMSHEDPUR : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए यह साल शानदार गुजर रहा है। यहां के छात्रों का लगातार बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। इसी कड़ी को जारी रखते हुए डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बैच 2022–2025) के छात्रों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। पुणे की प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग कंपनी एसकेएचएम ने यूनिवर्सिटी के 16 होनहार छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों में अभिषेक पांडेय, अभिषेक कुमार, आदित्य राज सिंह, आकाश कुमार, अंकित तिवारी, आज़ाद कुमार पांडेय, भोलानाथ रविदास, बिपिन बिहारी महतो, धीरज कुमार साह, फैज़ नवाज़, कुंदन कुमार, ऋषु कुमार, रितेश कुंभकार, शुभम पांडेय, शुभोजीत मुखर्जी और विवेक कुमार साह शामिल हैं।



मीडिया सेल को जानकारी देते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर सुखदेव महतो ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और उनकी तकनीकी योग्यता का प्रमाण है, साथ ही यह यूनिवर्सिटी की इंडस्ट्री-केंद्रित शिक्षा, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सपोर्ट के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और यहां के अनुभवी फैकल्टी ने छात्रों को इस प्रतिस्पर्धी और चयन प्रक्रिया के लिए अच्छी तरह तैयार किया।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एस. एन. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं बल्कि छात्रों को सशक्त बनाना है। यह सफलता हमारे छात्रों की काबिलियत और हमारी इंडस्ट्री-फोकस्ड पढ़ाई की ताकत का सबूत है।
इस मौके पर डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन जे राजेश ने कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी और यहां स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसे और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए तत्पर है।
