Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : अमेरिका की खुफिया रिपोर्ट में एक बार फिर चीन की विस्तारवादी नीति और भारत के लिए उसकी सामरिक चुनौती पर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रक्षा नीति वैश्विक नेतृत्व को मजबूत करने, चीन का सामना करने और भारत की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी. भारत, चीन को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानता है. जबकि पाकिस्तान को एक सीमित सुरक्षा समस्या के रूप में देखता है जिसे नियंत्रण में रखा जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, चीन अपने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सैन्य ठिकाने बर्मा (म्यांमार), पाकिस्तान…
जौनपुर : यूपी के जौनपुर में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया. यहां सोते समय तीन लोगों की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई. मृतकों में पिता और दो बेटे शामिल हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिता व दो बेटों की हत्या की गई है. लोहे के रॉड और…
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कोरी डेम में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारतीय रेलवे के बिलासपुर मंडल में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वे अंबिकापुर के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को सतेंद्र सिंह अपने चार साथियों के साथ सप्ताहांत पर पिकनिक मनाने कोरी डेम पहुंचे थे। डेम के सुंदर वातावरण और गर्मी से राहत पाने की मंशा से सभी दोस्त नहाने के लिए…
जमशेदपुर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जमशेदपुर पहुंचे, जहां सोनारी एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वे सीधे बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल सभागार पहुंचे, जहां सिंघभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का चैम्बर की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। चैम्बर के सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला…
PATNA : राजद प्रमुख लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. उन्होंने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था. तेजप्रताप यादव ने अपनी अनुष्का यादव नाम की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की थी. बाद में उन्होंने कई बार अपने सोशल मीडिया पोस्ट रिवाइज किया और बाद में कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था. अब कार्रवाई करते हुए राजद प्रमुख ने कहा, “अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम हैं. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से…
JHARKHAND : झारखंड में भी फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। झॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। रविवार को लाल विजय शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि भारत में अब तक 257 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अब वे भी उनमें शामिल हो गए हैं। मुंबई से लौटते वक्त बिगड़ी तबीयत उन्होंने बताया कि 22 मई को जब वे मुंबई से रांची लौट…
GIRIDIH : गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के मोहलीडीह के समीप दो वाहनो के बीच हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहन चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिन दो वाहनों के बीच टक्कर हुई ही उनमें एक वाहन में मवेशी लोड थी तो दूसरे वाहन में सीमेंट भरा हुआ था. घटना अहले सुबह की है. दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों वाहनो के परखच्चे उड़ गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी माहौल उत्पन्न हो गया. देखते ही देखे काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई. इधर घटना…
जमशेदपुर : पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में टेल्को मिलेनियम पार्क में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मेगा अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि योग आज जन-जन की आवश्यकता बन गई है। योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अति आवश्यक है। शिविर का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है जिसकी पूर्व तैयारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार…
यात्रियों को मिलेगी ये आधुनिक सुविधायें RANCHI : केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची रेल डिविजन के 15 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है. इनमें से एक खूंटी के गोविंदपुर रोड स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में उद्घाटन किया. बाकि 14 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम भी काफी तेजी से चल रहा है. इनमें से कुछ स्टेशनों का कायाकल्प जल्द ही पूरा हो जायेगा. इस संबंध में डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि जिन स्टेशनों को पुनर्विकसित करना है, उनमें- ओरगा, टाटीसिलवे, पिस्का, लोहरदगा, बालसिरिंग, बानो, पोरका,…
RANCHI : राजधानी रांची में स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में निदेशक प्रो डॉ राजकुमार के एक फैसले से हड़कंप मच गया है. रिम्स में मरीजों को हो रही दवाओं की कमी को देखते हुए प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब क्रय संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर अधिकारी या कलर्क पर कड़ी कार्रवाई होगी. इसमें वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है. जानकारी के अनुसार, रिम्स निदेशक प्रो डॉ राजकुमार ने निर्देशों का उल्लंघन करने वाले संबंधित क्लर्क या अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिये हैं. इस संबंध में रिम्स निदेशक डॉ…