JAMSHEDPUR : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट का दौर लगातार जारी है। इस बार डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, और डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के प्रतिभाशाली छात्रों ने देश की प्रतिष्ठित आनंद ग्रुप पुणे में बाजी मारते हुए सफलता प्राप्त की है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चयनित छात्रों में मीरा गोराई, नेहा प्रसाद, संपदा बेरा, स्नेहा कुमारी, अंजलि गुप्ता, गौतम गंभीर यादव, पियूष कवी और राहुल महतो के नाम शामिल हैं। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, तकनीकी दक्षता, और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई उद्योग-उन्मुख शिक्षा, प्रायोगिक प्रशिक्षण और समर्पित प्लेसमेंट समर्थन का प्रतिफल है।



प्लेसमेंट सेल की सतत मेहनत और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने छात्रों को प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया में सफल होने के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि छात्रों को हर संभव सशक्त बनाना है। यह प्लेसमेंट माइलस्टोन हमारे छात्रों की क्षमता और हमारे उद्योग-केंद्रित शैक्षणिक दृष्टिकोण की मजबूती का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट और ट्रेनिंग सेल ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट-केंद्रित शिक्षा और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रणाली को दर्शाती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे युवा प्रोफेशनल्स आनंद ग्रुप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने जूनियर छात्रों के लिए प्रेरणा बनेंगे। श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में इस वर्ष कई छात्रों का अपोलो, एमआरएफ समेत कई नामी कंपनियों में प्लेसमेंट पहले ही हो चुका है।
