Author: LOKTANTRA SAVERA

गिरिडीह : दूध की गाड़ी में छिपाकर नकली शराब का कारोबार करनेवाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाने की गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी व अन्य पुलिस टीम ने मंगलवार की रात करीब एक बजे अहिल्यापुर थाना गेट के समीप विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सफलता हासिल की. बुधवार को एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अहिल्यापुर थाने में प्रेस कांफ्रेस कर पूरे मामले…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर में राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार द्वारा जिले के नये वरीय पुलिस अधीक्षक का स्वागत व अभिनंदन किया गया साथ ही पूर्व की भांति स्वर्ण व्यवसायी एवं पुलिस प्रसाशन की संयुक्त सभा का आयोजन किये जाने की मांग की, इन्होने कहा की शहर में चोरी,छीनतई एवं लूट आदि की घटना होते रहती है,इस विषय पर पुलिस गश्ति बढ़ाने तथा सोना या चांदी की खरीद बिक्री करने हेतु पुलिस से गाइडलाइन जारी करने की मांग हेतु एक बैठक की मांग की गई है ताकि सभी स्वर्णकार दुकानदार उनकी दी हुई गाइड लाइन को मानकर निर्भीक होकर दुकारदारी कर सकें…

Read More

जमशेदपुर : कपाली वार्ड संख्या 9 में बीते कल ट्रांसफॉर्मर पर अत्यधिक लोड के कारण आग लग गई, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान हो गए। बिजली न होने से क्षेत्रवासियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैसे ही इस घटना की सूचना आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष को मिली, उन्होंने तुरंत संबंधित एसडीओ से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाए। उनकी सक्रियता और प्रयासों के परिणामस्वरूप महज एक दिन में नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया।इस क्रम में आजाद समाज पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहम्मद फैयाज आलम ईचागढ़ प्रभारी, वरिष्ठ महासचिव मोहम्मद शमशेर, महासचिव…

Read More

नोएडा : बुधवार देर रात हापुड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक कुख्यात बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान नवीन कुमार (पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवीन दिल्ली पुलिस के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज…

Read More

धनबाद : महुदा के सिंगड़ा बस्ती में झारखंड व बंगाल की संयुक्त एटीएस की टीम ने एक आवास में छापामारी की है.छापेमारी का मुख्य कारण यहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्मित कर बाहर बेजा जा रहा था.बिहार के मुंगेर जिला के मजदूरों से अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा था, और यहां बने हथियार को बाहर राज्यों में बेचा जाता था. सिंगड़ा बस्ती निवासी फैक्ट्री संचालक मुर्शीद अंसारी समेत 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. चार मजदूर बिहार के मुंगेर जिला का रहने हैं. कुल्टी का अर्श मोहम्मद रॉ मैटेरियल सप्लाई कर रहा था. यहां से…

Read More

SARAIKELA : चांडिल-कांड्रा मार्ग पर मनिकुई स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल के एक छोर पर बुधवार देर शाम गड्ढे में दो वाहनों के फंस जाने से आवागमन बाधित हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह मार्ग बंगाल को जोड़ने का काम करता है और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी मालवाहक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। पुल की जर्जर स्थिति का कारण पुल की जर्जर स्थिति का मुख्य कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होना है। ये गड्ढे वाहनों को फंसा रहे हैं और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना…

Read More

जमशेदपुर : बकरीद के मौके पर शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से होटल महल इन के सभागार में आज़ादनगर थाना शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट शताब्दी मजूमदार ने की। उनके साथ डिप्टी एसपी पटमदा सर्किल बच्छन देव कुजूर, आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार अग्रवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में धर्मगुरु, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी एक मंच पर आए और बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश साझा किए गए। धार्मिक नेताओं की अहम…

Read More

जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) के आउटरीच विभाग ने वैश्विक थीम “एक्सीलरेट एक्शन” के तहत एक समर्पित जागरूकता और आउटरीच पहल के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य निवारक देखभाल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी और पोषण सहायता के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जो कार्यबल में महिलाओं, विशेष रूप से सहायक और सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा सामना की जाने वाली विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताओं को संबोधित करने…

Read More

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटित हुई है। राधा स्वामी के पास खरकई नदी के चेकडैम में नहाने के दौरान 15 वर्षीय छात्र सूरज मिश्रा की मौत हो गई। वह सेंट मेरिस इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर में नौवीं कक्षा का छात्र था और अपने दोस्तों सूर्यभान सिंह और ऋषभ राज के साथ नदी में नहाने गया था। हादसे का कारण सूरज और उसके दोस्त नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहने लगे। सूरज ने अपने दोस्तों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह खुद पानी के तेज बहाव…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित लोहार लाइन गुदरी बाजार के पीछे स्थित सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी को निशाना बनाते हुए लगभग 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर के सामने स्थित सार्वजनिक शौचालय के समीप नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। अक्सर रात के समय वहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही देखी जाती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरी की इस वारदात में इन्हीं तत्वों का हाथ हो सकता है। मंदिर समिति के सदस्यों ने प्रशासन से वहां…

Read More