Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार आत्मसमर्पण करने वाले एक विचाराधीन नक्सली के जेल में ही आत्महत्या करने की खबर है। छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी (उम्र 30) ने जेल के भीतर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना जेल प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि नक्सली खुद फंदे पर लटका था कि उसे किसी ने…
सरायकेला : शादी के सीजन में इन दिनों लोगों के घर में निमंत्रण कार्ड खूब पहुंच रहे हैं। लेकिन निमंत्रण कार्ड के नाम पर लूट की भी वारदात हो रही है। झारखंड में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सरायकेला में एक रिटायर्ड सिविल सर्जन पृथ्वीराज सिंह निमंत्रण कार्ड के बहाने लूट का शिकार बन गये। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक निमंत्रण कार्ड देने के बहाने घुसे दो लोगों ने सिविल सर्जन से सोने की चेन और अंगुठी लूट ली और फरार हो गये। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है।…
JHARKHAND : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ धाम में पूरे परिवार के साथ हाजिरी लगाई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी मुख्यमंत्री ने साझा की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उनके दोनों बेटे भी तस्वीर में दिख रहे हैं। बता दें कि बद्रीनाथ से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ धाम में पूजा की थी। उसकी भी तस्वीर उन्होंने थोड़ी देर पहले शेयर की थी। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक जून को रांची…
रांची : झारखंड में कोरोना का खतरा अभी ज्यादा तो नहीं है, लेकिन सरकार कोविड को लेकर बहुत सर्तक है। कोरोना के बढ़े खतरे के बीच जल्द ही झारखंड में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे लेकर आवश्यक निर्देश दे दिये हैं। इससे पहले गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरसीएच सभागार से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री अंसारी ने बैठक में झारखंड की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आदिवासी बहुल…
पटना : वैभव सूर्यवंशी ने 30 मई (शुक्रवार) को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव ने इस दौरान पैर छूकर पीएम से आशीर्वाद लिया. 14 साल के वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार खेल दिखाया था. वैभव ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा दी थी. वैभव ने उस मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए थे. वैभव सूर्यवंशी ने IPL…
सीकर : राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सट्टेबाजी के अवैध नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दांतारामगढ़ रोड पर श्रीधाम धर्मशाला के पास रुक्मणी पैलेस होटल में कुछ लोग ऑनलाइन…
चतरा / झारखंड : शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाराती के ही दो लोग आपस में उलझ गए। इस घटना में एक युवक की गोली लगने से जान चली गई। घटना झारखंड के चतरा जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अभिषेक है।अभिषेक बिहार के गया का रहने वाला था, जो अपने दोस्त की शादी में चतरा जिला आया था। इसी दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें अभिषेक की जान चली गई। अभिषेक इमामगंज थाना क्षेत्र के बरडीह गांव का रहने वाला था। उसके गर्दन और बाएं हाथ में गोली लगी है।…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण का एक संभावित मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कदमा की रहने वाली 44 वर्षीय महिला जो 25 मई को बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटी थी में बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने उसे सोनारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों को कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर तत्काल एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट अगले 48 घंटे के भीतर आने…
JAMSHEDPUR : पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि मैं यूनियन के तमाम कमेटी मेंबर, पदाधिकारियों समेत मजदूर भाईयों का स्नेह और प्यार पाकर बहुत खुश हूं। विदाई के दौरान प्रबंधन , यूनियन और मजदूरों ने जो स्नेह और प्यार दिया उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। मेरी ओर से नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, आरके सिंह समेत तमाम लोगों को ढेरों शुभकामनाएं।
PALAMU : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब नावा चुनका गांव से बारात सतबरवा जा रही थी। बारातियों से भरी बस की टक्कर एक पिकअप वैन से हो गई, जिससे बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी नीरज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को…