Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नए अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का प्लांट वन के सभागार में स्वागत किया गया। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह , डिविजनल हेड मनीष वर्मा, सत्यजीत महंता , मलय , राकेश समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलि रजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुरमीत सिंह लखनपाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यूनियन एवं प्रबंधन के समन्वय से कंपनी आगे बढ़ सकती है। प्लांट…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के बाद स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ससम्मान विदाई दी गई। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति, एसोसिएट डीन (एकेडमिक्स), और इंजीनियरिंग विभाग के हेड की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ की गई। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला आरंभ हुई, जिसने छात्रों को उल्लास से भर दिया। फेयरवेल में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, नाटक तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर स्थित स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए फेयरवेल का आयोजन किया। यह फेयरवेल एमबीए, बीबीए और बीकॉम के अंतिम सत्र के छात्रों के लिए आयोजित की गई जिसमें खट्टे मीठे यादों के साथ सबको विदाई दी गई। फेयरवेल में विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुखदेव महतो, वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ एसएन सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ दीपक शुक्ला , एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ भव्या भूषण और विभाग के हेड डॉ मृत्युजंय महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का आयोजन एमबीए और बीबीए के क्रमशः 2024 और 2024 सत्र के छात्रों…

Read More

श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीखी बंधनी और शिबोरी कला की बारीकियां जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में 6 और 7 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने भारत और जापान की पारंपरिक कपड़ा रंगाई की विधाओं — बंधनी और शिबोरी को करीब से समझा और सीखा। इस कार्यशाला का संचालन रिमी मंडल ने किया जिन्हें विश्वविद्यालय के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने छात्रों को पारंपरिक कलाओं की ट्रेनिंग दी। वर्कशॉप में आमंत्रित रिमी मंडल विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के कला भवन से वस्त्र डिज़ाइन में एमएफए…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रोटरेक्ट क्लब की शुरुआत हो गई है। इस बाबत रोटरी क्लब फेमिना जमशेदपुर के तत्वाधान में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के तहत क्लब की लॉन्चिंग की गई। क्लब के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन रोनी डी’कोस्टा शामिल रहे। इस समारोह में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ क्लब के युवा सदस्य, रोटेरियन और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि रोटेरियन रोनी डी’कोस्टा ने रोटरी के मूल्यों और एक बेहतर समाज के निर्माण में युवाओं की शक्ति पर प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने कहा, “नेतृत्व पद से नहीं, कर्म से पहचाना जाता…

Read More

जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के आउटरीच विभाग ने पूर्वी सिंहभूम पुलिस के सहयोग से 4 मई, 2025 को पुलिस लाइन, पूर्वी सिंहभूम में एक सर्वाइकल और स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया। केएमसी मणिपाल की पूर्व छात्रा और पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी की पत्नी डॉ. आस्था रमन के मार्गदर्शन में परिकल्पित इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शिक्षित करना और आवश्यक स्वास्थ्य जांच प्रदान करना था। कानून प्रवर्तन द्वारा अक्सर अनुभव किए जाने वाले उच्च तनाव और मांगलिक कार्यक्रम को देखते हुए, कार्यक्रम ने विशेष रूप से रोकथाम योग्य स्वास्थ्य…

Read More

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां 4 मई को एक चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई. वहीं व्यक्ति का नाम 42 वर्षीय सुनील अग्रवाल कदमा विजय हैरिटेज का निवासी बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक आग भड़क उठी और व्यक्ति बाहर निकल नहीं सका। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक सहायता पहुंचती, व्यक्ति की जान जा चुकी थी। कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक…

Read More

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में बालूमाथ थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार की शाम नक्सलियों ने छह वाहनों में आग लगा दी। इन वाहनों का इस्तेमाल सीएमपीडीआई की टीम कर रही थी। घटना की जानकारी रात करीब 12 बजे पुलिस को मिली, जब सर्वे काम में लगे लोगों ने पुलिस को आकर बताया कि हथियारबंद लोगों ने छह वाहनों में आग लगा दी है। सीएमपीडीआई के लिए खनन से पहले सर्वे का काम कर रही टीम के सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र में थे, तभी पांच हथियारबंद लोग उनके पास पहुंचे। हथियारबंद लोगों ने खुद को नक्सली बताया…

Read More

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र बुलाया है. पाकिस्तान की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की…

Read More

उत्तराखंड : प्रमुख चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. जैसे ही कपाट खुले तो मंदिर परिसर ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने इस पावन अवसर को और भी भव्य बना दिया. कपाट खोलने से पहले सुबह 4 बजे मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंदिर परिक्रमा में हिस्सा लिया और 4 बजकर 30 मिनट पर श्री कुबेर जी ने दक्षिण द्वार से मंदिर परिक्रमा में प्रवेश किया. सुबह साढ़े पांच बजे से द्वार पूजन शुरू हुआ और उसके…

Read More