Author: LOKTANTRA SAVERA

RANCHI : रांची के होटल एकॉर्ड में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के बैनर तले आसपा प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा और भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों का कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध, संगठन और पार्टी का विस्तार, IT सेल की गठन,विद्यार्थी संघ की गठन, महिला कमेटी की गठन, मिशन 78 की गठन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित काशिफ रजा जी ने कहा कि वक़्फ़ संशोधन बिल को वापिस करवाना ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी…

Read More

जमशेदपुर : मानगो आजादनगर का प्राचीन मदरसा दारुस सलाम प्रांगण मे समाजिक कार्यकर्ता अशफाक आलम के पिता स्व. मुशताक अहमद, दादा हाजी अब्दुल गफ्फार व दादी स्व. राबिया के नाम पर इसाले सवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिस का आगाज मदरसा के प्रधानाध्यापक मौलाना सगीर आलम फैजी कुरान का पाठ कर फातिहाख्वानी की और संस्थान के अध्यक्ष डा. नूरजमां खान ने दुआएं की। इस मौके पर मुमताज शारिक, प्रो. जावेद अख्तर अंसारी, शाकिर अजीमाबादी, मौलाना बशीर फैजी, मौलाना हामिद रजा, इमरान परवेज, मौलाना नूरुल होदा, मौलाना नुमानी सहित मदरसा के छात्रगण उपस्थित थे. सचिव मतलूब अनवर खान की निगरानी…

Read More

जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान प्रमंडल स्थित जमशेदपुर में प्रमंडल के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना हुई। अस्पताल के मेडिसिनल वार्ड के तीसरे तल्ले के बरामदे की जर्जर छत गिर गई। यह दूसरे तल्ले की छत को तोड़ते हुए पहले तल्ले पर आ गई। इस घटना में तीसरे तल्ले के बरामदे में रह रहे चार मरीज छत व बेड समेत नीचे गिर कर मलबे में दब गए। सूचना पाकर धालभूम एसडीओ घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की बताई जाती है। भाजपा नेता विमल बैठा…

Read More

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई की डिंडोशी सेशन कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी ही बेटी के साथ तीन साल तक बलात्कार करने का दोषी ठहराया और सजा सुनाई. मालूम हुआ कि बच्ची के साथ ये सब तब तक चलता रहा जब तक कि उसने 14 फरवरी, 2020 को चाइल्डलाइन पर कॉल नहीं किया, जब वह 15 साल की थी. हालांकि, कोर्ट ने पुलिस को हमले की सूचना न देने के मामले में उसकी मौसी को बरी कर दिया है. हेल्पलाइन पर पीड़िता ने बताया था कि उसका अपना पिता 2017 से उसके साथ बलात्कार कर रहा था, जब वह…

Read More

शाहजहांपुर :  भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने शुक्रवार को दोपहर में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के 3.5 किलोमीटर लंबे हिस्से पर अपनी बहुप्रतीक्षित लैंड एंड गो’ ड्रिल (विमानों का आगमन और प्रस्थान) की, जो देश की रक्षा तैयारियों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर साबित हुई. इस एक्सप्रेस वे की खासियत यह है कि यह लड़ाकू विमानों को दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने की सुविधा प्रदान करता है. अपनी इस अनूठी क्षमता के कारण यह देश में इस तरह की पहली हवाई पट्टी बन गई है. अब तक लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर…

Read More

NEW DELHI : राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत पंजाब में गैंगस्टर हैप्पी पासिया से संबंधित कई परिसरों की तलाशी ली. संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. विज्ञप्ति के मुताबिक, हैप्पी पासिया पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है. संघीय एजेंसी ने बताया कि गुरदासपुर, बटाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर और फरीदकोट में कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की गई और इस दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई. एनआईए की ओर से…

Read More

नई दिल्ली : गोवा के बिचोलिम तालुका स्थित शिरगांव गांव में शुक्रवार रात आयोजित लैराई देवी की पारंपरिक ‘जात्रा’ के दौरान भयानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा के नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु अग्नि-व्रत अनुष्ठान के दौरान ‘धोंड’ परंपरा में भाग लेने के लिए एकत्र हुए थे।…

Read More

दुमका : भतीजी से दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपी पवन राय ने दुमका सेंट्रल जेल में गुरुवार दोपहर बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी. गमछे के फंदे पर नजर पड़ने पर जेल के बंदियों ने उसे उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव का रहनेवाला पवन राय 16 अप्रैल की शाम खेत में शौच के लिए गयी रिश्ते की अपनी 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. अगले दिन पुलिस ने…

Read More

CHAIBASA  : चाईबासा के खैनी कारोबारी नितिन प्रकाश के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आयकर विभाग की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप है. आयकर विभाग की दो टीमें शुक्रवार दोपहर एक साथ चाईबासा पहुंचीं. इसके बाद दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर में छापेमारी की जा रही है. दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है. शुक्रवार को देर रात तक कार्रवाई जारी थी. आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई…

Read More

जमशेदपुर : 4 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पूरी सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. इस सिलसिले में जिले के दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का लिया जायजा उपायुक्त अनन्य मित्तल और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच की. साथ ही, परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के…

Read More