जमशेदपुर : शहर में प्रस्तावित बंद को लेकर नए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन गश्ती अभियान चला रही थी, वहीं अपराधियों ने कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। गुरुवार देर रात रामजनम नगर में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, रामजनम नगर निवासी संजय पर गुरुवार रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया। संजय ने आरोप लगाया कि अनिल और कृष्णा नामक दो युवक बातचीत के बहाने उसके पास आए और कुछ देर बाद अचानक हथियार निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके मुंह में लगी, जिससे उसका जबड़ा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल संजय को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं परिजन एवं स्थानीय लोग थाना पहुंचे तथा आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। एमजीएम अस्पताल में भी देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही टेल्को क्षेत्र में चापड़ से हमला किए जाने की घटना सामने आई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद कदमा में हुई फायरिंग की वारदात ने शहर में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।