Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जुमे की नमाज़ के बाद साकची जामा मस्जिद, जमशेदपुर में वक़्फ़ एक्ट के विरोध में हस्ताक्षर अभियान (सिग्नेचर ड्राइव) चलाया गया। यह अभियान झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा सिद्दीकी के आह्वान पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के नेतृत्व में हुआं इनके साथ जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम ज़िला अध्यक्ष परवेज़ खालिद, पुर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज आलम जिला उपाध्यक्ष शमीम अकरम सरायकेला-खरसावां ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज़ अहमद, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आमिर आज़म, ज़िला वरिष्ठ महासचिव मोहम्मद शमशेर, समाजसेवी मोहम्मद दानिश, , ज़िला महासचिव मोहम्मद राशिद ख़ान, ज़िला महासचिव…
नई दिल्ली : UPI का विस्तार भारत समेत दुनिया के कई देशों में हो चुका है. करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. यह डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लेन-देन को आसान बनाता है. यह कैशलेस ट्रांजेक्शन को भी बढ़ावा देता है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अक्सर यूजर्स के हित में कई बदलाव करता रहता है. NPCI ने फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब यूजर्स को नए फीचर्स का लाभ मिलेगा. नए नियमों के तहत अब लाभार्थी की पहचान के बिना यूपीआई पेमेंट संभव नहीं होगा. अभी ज्यादातर ट्रांजेक्शन यूपीआई नंबर या वर्चुअल आईडी के जरिए होते…
उत्तर प्रदेश : मथुरा जिला में एक मुसलमान परिवार ने धर्म परिवर्तन के जरिए इस्लाम को छोड़कर हिन्दू धर्म को अपना लिया है। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उनकी सनातन परिवार में घर वापसी के लिए वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया, जहां पूजा-पाठ के बाद मुस्लिम परिवार के मुखिया समेत 8 सदस्यों ने हिन्दू धर्म को अपनाया। धर्म परिवर्तन करके मोहम्मद जाकिर अब जगदीश बन गए हैं। छाता तहसील के शेरगढ़ गांव के रहने वाले 50 वर्षीय मोहम्मद जाकिर काफी समय से जमुनापार थाना के डहरुआ गांव में अपनी ससुराल में रहते हैं। जाकिर यहां एक दुकान चलाकर परिवार…
मुंबई : बीते दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र साइबर ने पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के हैकिंग गैंग की ओर से भारतीय सिस्टम पर 10 लाख से अधिक साइबर हमले दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि राज्य पुलिस की साइबर अपराध जांच शाखा महाराष्ट्र साइबर ने पाया है कि कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद डिजिटल हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है. महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने कहा, ‘पहलगाम हमले के बाद भारत पर 10 लाख…
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां शातिर ठग ने खुद को थानेदार बताकर एक ज्वेलरी दुकान से 2 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात ठग लिए. यह घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना मुजफ्फरपुर के काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लेनिन चौक स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स की है. दुकान के मालिक चंदन कुमार के अनुसार, एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया. पहले उसने चांदी का बाला खरीदा और…
Chhattisgarh : राजनांदगांव और कोरबा में जघन्य हत्याएं हुई है. डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विकलांग युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. वहीं दूसरी ओर कोरबा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीम नेताम के रूप में हुई है. एक पैर से दिव्यांग युवक गांव के एक किराना दुकान में काम करता था. भीम नेताम का शव गांव के शासकीय स्कूल परिसर में मिला है, जहां बीती रात एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था. ग्रामीणों ने बताया कि शादी समारोह में बड़ी संख्या…
19 जनवरी 2025 को संतोष सिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या JAMSHESPUR : झारखंड हाइकोर्ट से मानगो मुंशी मोहल्ला में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या आरोपी विवेक तिवारी उर्फ लकी तिवारी की हुई हाई कोर्ट से को जमानत , कोर्ट में अधिवक्ता चंदन चौबे और दिलीप कर्मकार ने पैरवी की. मांनगो थाना कांड संख्या 11/25 संतोष सिंह ट्रांसपोर्टर गुरुद्वारा रोड निवासी के हत्याकांड में जमानत .
JAMSHEDPUR: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री व यूथ इंटक के नेता राजीव पाण्डेय ने देश के समस्त श्रमिकों को सम्मान, संघर्ष और एकता का संदेश देते हुए कहा :- “मजदूर दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि मेहनत और अधिकारों की आवाज़ है। यह संघर्षों की वह विरासत है जिसे मजदूरों ने अपने खून-पसीने से सींचा है। मजदूर यूनियनों ने ही वह नींव रखी जिससे आज 8 घंटे का कार्यदिवस, बोनस, ग्रेच्युटी, पीएफ और ईएसआई जैसी योजनाएं बनीं और श्रमिकों को सामाजिक सुसुरक्षा मिलें ” श्री पाण्डेय ने चिंता जताई कि आज देश में…
जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मियों का संयुक्त रूप से सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डी डी त्रिपाठी ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । साथ ही राष्ट्रीय स्वरूप तिरंगा उन्हें दी गई एवम मिठाईयां बाटी गई । मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे के बीच त्रिपाठी ने कहा कि मजदूर किसी भी राष्ट्र की आत्मा हैं।ये अर्थव्यवस्था की वो धुरी हैं जिस पर किसी भी राष्ट्र का विकास की चक्की घूमती हैं । अतः इनका सम्मान…
समस्तीपुर : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जितवारपुर हकीमाबाद पंचायत में बुधवार देर रात एक दर्दनाक अग्निकांड में बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना रात के करीब दो बजे घटी। हकीमाबाद पंचायत निवासी लखन सहनी (70 वर्ष) और उनकी पत्नी पुर्णी देवी (65 वर्ष) रात में अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान करीब 2 बजे अचानक घर से आग की भीषण लपटें उठने लगीं। जब तक पड़ोसी कुछ समझ पाते, आग पूरे घर में फैल चुकी…