Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया जब रांची से पटना जा रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना में 3 से 4 यात्री घायल हुए हैं, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। कैसे हुआ हादसा? घटना देर रात की है जब रांची से पटना जा रही ‘आरजू’ नामक बस रामगढ़ थाना क्षेत्र के टायर मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान बस का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और…
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में बुलेट पर सवार दो युवक कहीं जा रहे थे इसी दौरान बुलेट अनियंत्रित हो गई। इस दुर्घटना में दोनो युवकों की मौत हो गई।घटना बीती रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधराम चांडिल और गोलू मुंडा जो कि बिरसानगर जो नंबर 2 बी के रहने वाले हैं। बुलेट पर सवार होकर देर रात बिरसानगर थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धो कान्हू मोड़ पर उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद उनके दोस्तों ने उन्हें गंभीर अवस्था में…
रांची : झारखंड हाई कोर्ट में अमन साहू एनकाउंटर की CBI जांच की मांग और डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में अमन साहू की मां किरन देवी को सारे तथ्यों के साथ नई हस्तक्षेप याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में अमन साहू की मांग किरन देवी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी और फोटो उपलब्ध कराया था। जिसपर संज्ञान लेते हुए अदालत मामला दर्ज करते हुए सुनवाई कर…
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर ‘चलता-फिरता शुद्ध शीतल जल सेवा’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का विधिवत उद्घाटन इंटरनेशनल खिलाड़ी सौरव तिवारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष विकास शर्मा, हेमंत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुजीत वर्मा एवं शुभांशु सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंच की इस जनहितैषी पहल की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों तक सेवा पहुँचाने की कामना की। मारवाड़ी युवा मंच…
JHARKHAND : झारखंड के अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों को सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है. इन योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों को सरकार स्वास्थ्य बीमा कार्ड उपलब्ध करायेगी. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्त और सिविल सर्जन के लिए को निर्देश जारी किये हैं. इसमें अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इस महीने की शुरुआत में हुई समीक्षा बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन करने को कहा गया है. मालूम हो कि झारखंड अबुआ…
गोपालगंज : बिहार के गोपलगंज में बीती रात बारात में ऑर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर तेजाब फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है. आसपास के लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल युवक का नाम कमलेश मांझी बताया गया है. घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव की है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहा गांव में…
रांंची : झारखंड में एक मई से बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे 57 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग 30 अप्रैल को संशोधित दरें घोषित कर सकता है। वितरण निगम ने शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए यूनिट दर में लगभग 2 से 3 रुपये तक इजाफा करने का प्रस्ताव रखा है। उदाहरण के लिए, शहरी घरेलू दर को 6.65 रुपये से बढ़ाकर 9.25 रुपये प्रति यूनिट करने की योजना है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में यह 6.30 रुपये से बढ़ाकर 8.45 रुपये करने की बात…
रांची। झारखंड पुलिस के डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता बने रहेंगे। केंद्र के निर्देश संबंधित पत्र पर मंथन के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को यह निर्णय लिया। राज्य सरकार केंद्र की चिट्ठी का जवाब भेजेगी और कहेगी कि हाई कोर्ट में चल रहे वाद के निर्णय तक अनुराग गुप्ता की सेवानिवृत्ति के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाए। राज्य सरकार का मानना है कि अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर दो साल के कार्यकाल के लिए पदस्थापित किया जाना नियमसम्मत है। राज्य सरकार के इस रूख से यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र-राज्य के बीच…
JAMSHEDPUR : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में विधि से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, सिविल कोर्ट व अन्य न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, जी.पी, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, विधि शाखा के प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे । बैठक में क्रिमिनल केस, पोस्को (POCSO), एससी-एसटी (SC-ST), सिविल केस और अवमानना वादों पर विशेष चर्चा की गई। इन मामलों की लंबित स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया और उनके…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के सम्मान में प्लांट थ्री के बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री तथा फिटमेंट लाईन में स्वागत समारोह आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में मजदूरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री आरके सिंह, जीएम मुनीष राणा , जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन , ईआर के वरीय प्रबंधक नगेंद्र सिंह समेत यूनियन के तमाम आफिस बेयरर, कमेटी मेंबर्स, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही महामंत्री आरके सिंह, जीएम मुनीष…