Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का एक और दिल दहलादेने वाला वीडियो (Pahalgam Terrorist Attack Video) सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बैसरन घाटी में आतंकी तड़ातड़ गोलियां बरसा रहे हैं. वहां वादियों का मजा ले रहे लोग गोलियों की ठायं-ठायं को सुनते ही बुरी तरह से सिहर उठे. ये वीडियो दिल दहला देने वाला है। https://twitter.com/i/status/1916818145102246055 नोट : इस वायरल वीडियो की पुष्टि लोकतंत्र सवेरा न्यूज नहीं करता है।
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। जेनरल आफिस फोर्जा हॉल में आयोजित स्वागत सह परिचय कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन तथा जीएम स्तर के तमाम वरीय पदाधिकारी , महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के आफिस बेयरर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी के हाथों नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। बाद में बारी -…
आदित्यपुर/जमशेदपुर : मंगलवार को श्रीनाथ विश्वविद्यालय में उद्यमिता सेल और भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा रोजगार नियोजन और उद्यमिता कौशल विकास पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में रिलर्न फाउंडेशन की मुख्य संस्थापक ट्रस्टी और सीएसआईआर एनएमएल की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीता तरफदार शामिल हुईं। आयोजित वर्कशॉप में मुख्य अतिथि डॉ. मीता तरफदार ने छात्रों का सफल मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने छात्रों को सफल उद्यमी बनने के तौर तरीके बताए साथ ही उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी अनुभवों को साझा किया। छात्रों ने वर्कशॉप के बाद खुशी…
LATEHAR : झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित हाटा गांव से एक चिंताजनक मामला प्रकाश में आया है। यहां धर्म परिवर्तन करने वाले चार परिवारों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गांव छोड़ दिया है। इन परिवारों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उन्हें लंबे समय से निशाना बना रहे थे। इसी डर से वे पिछले 15 दिनों से अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। हालांकि, गांव के अन्य निवासियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की साजिश बताया है। चंदा मांगने…
रांची : झारखंड में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि साहिबगंज जिले से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बांग्लादेशी नागरिक न केवल राज्य में प्रवेश कर रहे हैं, बल्कि मुंबई तक अपना जाल फैला चुके हैं। मुंबई में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, झारखंड कनेक्शन भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 28 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि मुंबई के विक्रोली बाजार से 13 बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी आधार…
JAMSHEDPUR : शहर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू प्रमकुंज इलाके का है, जहां शनिवार को एक महिला को फ्रीज साफ करने के बहाने घर में घुसकर बदमाश ने स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया और उसके हाथ से सोने के कंगन छीनकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, भुक्तभोगी महिला का नाम पी. नागमनी है, जो रेलवे में कार्यरत अपने दिवंगत पति की विधवा हैं। उनके सभी बेटियों की शादी हो चुकी…
JAMSHEDPUR : साकची थाना अंतर्गत गंडक रोड में एक रहस्यमयी चोरी की घटना ने पुलिस को हैरान कर दिया है। जेएनएसी के सिटी मैनेजर विद्या सिंह के बंद मकान से करीब 4 लाख रुपये मूल्य की नकदी और जेवरात चोरी हो गए, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि न तो दरवाजे का ताला टूटा है और न ही अलमारी को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी सोमवार शाम करीब 5 बजे सामने आई, जब विद्या सिंह ने साकची थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पड़ोसियों से…
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से न्याय की अपील करते हुए जमशेदपुर के निवासी मोहम्मद शमीम ने एक चौंकाने वाला मामला सामने लाया है, जिसमें पुलिस की लापरवाही और दबाव का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना 03 अगस्त 2022 की है, जब जमशेदपुर के मानगो गोलचक्कर क्षेत्र में PCR वैन की टक्कर से उनके भांजे मरहूम इस्लाम की मौत हो थी। शुरुआत में पुलिस ने घटना को “अज्ञात वाहन” की टक्कर बताकर FIR दर्ज की। लेकिन जब मृतक के दोस्त ने सामने आकर बयान दिया कि दुर्घटना पुलिस की PCR वैन से हुई है, तब परिजनों ने…
GIRIDIH : गिरिडीह जिले के तिसरी अंचल मुख्यालय में सोमवार को हुए बवाल की जांच होगी। पुलिस मामले की जांच करेगी कि आखिर अंचल अधिकारी की गाड़ी पर हुए हमले का कौन दोषी है। गौरतलब है कि तिसरी में उस समय हालात बेकाबू हो गए जब रजिस्ट्रार टू (रजिस्ट्री की प्रति) की सत्यापित प्रति की मांग को लेकर बीस दिनों से धरना दे रहे किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने अंचल अधिकारी की गाड़ी पर पथराव किया और आग लगाने का प्रयास किया। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि पुलिस को लाठीचार्ज करना…
पटना : बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गरज-तड़क के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के 15 जिलों के लिए तेज आंधी, वज्रपात और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी,…