Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आज मानगो संत कुटिया गुरुद्वारा साहिब में प्रथम बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और 51 यूनिट रक्त रंग्रह किया गया। इसमें मुख्य रूप से नानक प्याऊ गुरुद्वारा साहिब दिल्ली के हेड ग्रंथि साहब ज्ञानी बच्चित्तर सिंह जी शामिल हुए, ज्ञानी जी का स्वागत गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह संधु ने पुष्पगुच्छ एवम् शॉल देकर किया। भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आज 25वी बार रक्तदान किया, इनकी हौसलाअफजाई के लिए…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त को तीन सूत्री मांग पत्र सोपा गया। अंसार खान ने बताया गुलाब बाग फेस टू में रोड पर पानी बह रहा है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है नाली पास होने के बावजूद भी अभी वहां नाली बनाने का काम नहीं किया गया है दूसरी और जवाहर नगर रोड नंबर 14 आफरीन टावर के पीछे यहां भी नाली पास हो चुका है अभी तक यहां…
जमशेदपुर : भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए साकची, पाइप लाइन रोड स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (यूपी संघ) के इंटरैक्ट क्लब के छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयोजित आम पन्ना शरबत का नि:शुल्क वितरण किया गया. क्लब की मॉडरेटर आनंदित उपाध्याय, अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार, सचिव अभिनव त्रिपाठी, कोषाध्यक आयुष कुमार और समस्त क्लब के सदस्यों के संरक्षण में सारा कार्यक्रम हुआ।
नई दिल्ली : कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) के हाथों में सौंप दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद, NIA ने इस हमले की गंभीरता को देखते हुए औपचारिक जांच शुरू कर दी है। पहले दिन की जांच में ही एजेंसी को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जो इस जघन्य अपराध के आरोपियों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं। हमले में 26 सैलानियों की मौत मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए इस आतंकी हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई थी, और कई लोग…
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर औंरा के पास तेज रफ्तार में आ रही मछली से भरे पिकअप वैन ने यात्रियों से भरी खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना सोमवार की सुबह पांच बजे की है। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही वैन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस मालिक गंभीर रूप घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने…
असम सीएम हिमंत विस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद तरुण गोगोई पर गंभीर हमला,पत्नी को पाक से मिलता है वेतन…
असम : पहलगाम हमले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग तेज है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कांग्रेस सांसद तरुण गोगोई पर गंभीर हमला बोलते हुए सबसे पहले एक्स पर गोगोई को तीन सवाल लिखकर इस हमले की शुरुआत की, जिसका जवाब सांसद ने उसी प्लेटफार्म पर इतने ही सवाल पूछकर दिया। असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद क्या आप लगातार 15 दिनों तक पाकिस्तान गए थे? यदि हां, तो कृपया अपनी यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट करें? पाक एनजीओ से मिल रहा गोगोई की पत्नी को वेतन मुख्यमंत्री…
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कम से कम चार बार ढूंढा। इतना ही नहीं साउथ कश्मीर के जंगलों में उन्हें घेरने के बहुत ही ज्यादा करीब पहुंच गए थे और एक बार तो गोलीबारी भी हुई थी। इस बात की जानकारी इंडियन एक्सप्रेस को मिली है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी, इंटेलिजेंस इनपुट और सर्च ऑपरेशन के जरिये आतंकियों का पता लगाया गया है। सेना, सीएपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर पहलगाम के आसपास के जंगलों में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि आतंकियों को पकड़ा…
JAMSHEDPUR : भूषण प्रसाद के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष बनने के बाद श्री प्रसाद का जोरदार स्वागत हुआ। ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस नये अध्यक्ष शशि भूषण के खरंगाझाड़ स्थित आवास तक गया। तमाम कमेटी मेंबर्स एवं आफिस बेयरर जुलूस में शामिल थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। महामंत्री आरके सिंह नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं नये कमेटी मेंबर नीरज कुमार झा को बधाई दिये। उन्होंने कहा कि शशि जी का यूनियन को पूरा सहयोग मिलेगा। ऐसा पूर्ण विश्वास है। आगे कहा कि यूनियन में 85 कमेटी मेंबर सभी हर पद की जिम्मेदारी वहन करने में…
जमशेदपुर : शशि भूषण प्रसाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष बने। जबकि फाउंड्री डिवीजन में एक सीट पर हुए उपचुनाव में नीरज कुमार झा कमेटी मेंबर चुने गये। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में हुए उप चुनाव में नीरज कुमार झा विजयी हुए। उन्हें कुल 57 मत प्राप्त हुए। जबकि एके कपाई को 39 मत , अजय कुमार को 24 , एके तिवारी को 7 तथा अमरित को 6 मत प्राप्त हुये। चुनाव प्रवेक्षक ई सतीश कुमार तथा मुख्य चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई समेत चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के देखरेख में मतदान सुबह 8 बजे से…
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्गत निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित रूप से कराने का निर्देश दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु व्हील चेयर एवं उसे चलाने हेतु कर्मी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश पुलिस प्रशासन से नोडल पदाधिकारी रहेंगे जो सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे RANCHI : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा – 28 अप्रैल 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में दिनांक- 04 मई 2025 को आयोजित होने वाली NEET-(UG) परीक्षा 2025 को लेकर सभी केंद्रअधीक्षकों, सिटी कोऑडिनेटर NTA के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल…