Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
धमतरी : धमतरी पुलिस नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में डंप किए गए 9 जिंदा बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने चमेंदा और साल्हेभाट के बीच जंगल में सर्चिंग के दौरान 3 नग कुकर बम, 3 नग दूध पाउडर के डिब्बे का उपयोग कर बनाया गया बम, 2 नग पाइप बम और एक नग टिफिन बम, 1 वाकी टॉकी समेत दैनिक उपयोगी नक्सली सामान जैसे…
नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर अपना रूख कड़ा कर लिया है. एक के बाद एक कदमों की कड़ी में भारत ने आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए दो अलग-अलग आदेशों के जरिए 16 यूट्यूब चैनलों और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया है. ब्लॉक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट में छह पाकिस्तान आधारित और दस भारत आधारित यूट्यूब समाचार चैनल शामिल हैं, जिनकी कुल दर्शक संख्या 68 करोड़ से अधिक है. यह पाया गया कि इन चैनलों का इस्तेमाल राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत के विदेशी संबंधों, देश में…
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। ईडी ने आबकारी अधिकारी और शराब व्यापारियों के यहां दबिश दी है। बताया जा रहा है कि 71 करोड़ के फर्जी बैंक चालान घोटाले के आरोपियों के साथ ही आबकारी अफसरों के यहां जांच चल रही है। इंदौर के अलावा भोपाल और जबलपुर में भी छापा पड़ा है। फिलहाल ईडी अधिकारी दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हुए है।
NEW DELHI : सरकार ने शनिवार को मीडिया संस्थानों को एक महत्वपूर्ण परामर्श जारी करते हुए रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों का सीधा प्रसारण करने से बचने का आग्रह किया है। सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस प्रकार की सूचनाओं का प्रसारण अनजाने में भी शत्रुतापूर्ण तत्वों के लिए मददगार साबित हो सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। यह परामर्श हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग के संदर्भ में जारी किया गया है। पहलगाम हमले के बाद उठाया गया कदम…
धनबाद : झारखंड में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ (HUT) के झारखंड मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 संदिग्ध आतंकियों को धनबाद के वासेपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया गया है कि केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को हिज्ब उत तहरीर को यूएपीए (UAPA) कानून के तहत प्रतिबंधित किया था। इस प्रतिबंध के बाद यह देश में सामने आया पहला बड़ा मामला है। सूचना मिली थी कि इस संगठन से जुड़े कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि अंसार खान कालका नगर रोड नंबर 6 बस्तियों के बुलाने पर पहुंचे बस्ती पहुंचने पर समाजसेवी डॉक्टर अफरोज शकील ने बताया यहां ए•पी•जे• ए कलाम हाई स्कूल है और बिजली के तार नीचे झुके हुए हैं यहां पर कभी भी स्कूल के बच्चे एवं मोहल्ले वासियों के साथ कभी भी अनहोनी दुर्घटना घट सकती है। मोहल्ले वासियों ने बताया यहां एक बिजली पोल की जरूरत है बिजली के पल लगने से तारों को ऊपर कर दिया जाएगा। अंसार खान ने बस्ती वासियों को आश्वासन…
जमशेदपुर : उप चुनाव के तहत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में अध्यक्ष गुरमीत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए एक सीट पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक। उसके पश्चात मतो की गिनती की जाएगी। संध्या 5:00 बजे कमेटी मेंबर के चुनाव के बाद कार्यकारिणी की बैठक ओल्ड कैंटीन में की जाएगी।
सरायकेला : चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (D.C.P.O) नरेंद्र सिंह का विदाई समारोह सरायकेला स्थित चाइल्ड हेल्प लाइन के कार्यालय में रखा गया, जहां पर सी डब्लू सी के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर, चाइल्ड हेल्प लाइन की कॉर्डिनेटर कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश कुमार पांडेय, चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्यों जिनमे समीर कुमार महतो, कंचन कुमार, विश्वाजित मोडक, कांग्रेस उरांव, संजय महतो, विश्वाजित सिंह एवं चाइल्ड हेल्प लाइन की परामर्शदाता कुमारी मंगली मार्डी ने माला पहना कर और बुके दे कर नरेन्द्र सिंह को विदाई दी। श्री हैदर ने बताया कि नरेन्द्र सिंह काफी सरल स्वभाव…
जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह कालिंदी बस्ती की रहने वाली एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में किशोरी की मां के आवेदन पर पुलिस ने राजा पांडेय नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राजा पांडे कौन है। उसका पता किशोरी के परिजनों को नहीं मालूम। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि राजा पांडेय अपने मोबाइल से उसकी बेटी से बात करता था। उसकी मां ने यह मोबाइल नंबर बेटी के मोबाइल से निकाला था। राजा पांडेय ने किशोरी को इसी नंबर से फोन कर बाहर बुलाया था और इसी के बाद किशोरी…
जमशेदपुर : पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के उदाल गांव की एक महिला का एक युवक ने फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। यही नहीं महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी भी की है। इस मामले में महिला ने शनिवार को कोवाली थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। जिस युवक पर यह आरोप लगे हैं उसका नाम अजीत सिंह है। वह जमशेदपुर का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घाटशिला में घर में घुसकर जानलेवा हमला घाटशिला थाना क्षेत्र के सुसनी जुबनी गांव में कुछ…