Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित सुमित ज्वेलर्स से दिनदहाड़े सोने के लॉकेट से भरा एक डिब्बा चोरी कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में सुमित ज्वेलर्स के मालिक सुमित कुमार जैन ने सोनारी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दुकान में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर से डोबो के रास्ते कान्दरबेड़ा जाने वाले सड़क पर एक ट्रेलर धू धू कर जलने लगा। ट्रेलर पर हेवी मेटल की शीट लदी हुई थी। हालांकि चालक और खलासी बाल बाल बच गए। आपको बता दे कि यह सड़क मुख्य रूप से आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है और काफी संख्या में वाहनों आते जाते है। बीच सड़क पर ट्रेलर में अचानक लगी आग के कारण के आवाजाही भी कुछ देर के लिए प्रभावित हो गई। हालांकि सड़क चौड़ा होने के कारण आवाजाही दोबारा से शुरू हो गई मगर खबर लिखे जाने तक मौके पर दमकल…
टू लेन बनेगा पायल सिनेमा की ओर जाने वाला हिस्सा नया फ्लाईओवर बनाने पर सहमती स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों की मांग पर हुआ परिवर्तन जमशेदपुर : मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में महत्वपूर्ण बदलाव होगा. विधायक सरयू राय, फ्लाईओवर निर्माता कंपनी के मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसमें तय हुआ कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर जाने वाला फ्लाईओवर अब एकतरफा नहीं बल्कि दोतरफा (टू लेन) बनाया जाएगा. पूर्व डिजाइन के अनुसार यह भाग केवल साकची से पायल सिनेमा की…
सरायकेला : सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क पर शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बिरसा चौक के पास महिंद्रा शोरूम के समीप हुआ. घायलों की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह पंचायत अंतर्गत पोटका गांव निवासी 65 वर्षीय किशोर नायक और कुचाई मरंगहातु निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की तत्परता ने बचाई जान दोनों साप्ताहिक हाट से सामान की खरीदारी कर अपनी गाड़ी की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक एक तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने…
लातेहार : जेजेएमपी नक्सली संगठन के तीन इनामी नक्सलियों ने गुरुवार को लातेहार एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ के कमांडेंट याद राम बुनकर के समक्ष आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले नक्सली पलेंद्र भोक्ता, प्रमोद गंझू और तुलसी गंझू शामिल हैं. तीनों के ऊपर एक- एक लाख रुपए इनाम भी घोषित है. एसपी कुमार गौरव और कमांडेंट ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही नक्सलियों को इनाम की राशि का चेक भी दिया गया. वहीं एसपी ने क्षेत्र में सक्रिय अन्य नक्सलियों को…
चतरा : जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केवाल गांव में एक बार फिर अपराधी ने तांडव मचाया. अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधी ने गोली चला दी, जिसमें वशिष्ठ नगर थाना के चौकीदार रामप्रवेश कुमार घायल हो गए. घायल चौकीदार को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि केवाल गांव में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है. इस सूचना पर वशिष्ठ नगर थाना की पुलिस तुरंत कार्रवाई के लिए गांव पहुंची और अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया. पुलिस को…
रांची : झारखंड में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है—राज्य में 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा और अगले छह दिनों तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं व वज्रपात की संभावना है। झारखंड में लू से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 26 अप्रैल से राज्य में अधिकतम तापमान में…
रांची : रिम्स निदेशक प्रो. डॉ शशि बाला सिंह ने शुक्रवार को संस्थान परिसर व सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों की सुविधा व सुचारु संचालन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भारी भीड़ को देखते हुए निदेशक ने पुरुष और महिला मरीजों के लिए अलग-अलग दो नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए। ओपीडी में व्यवस्था होगी दुरुस्त : उन्होंने ओपीडी काउंटर क्षेत्र में उचित रोशनी की व्यवस्था करने तथा खराब पंखों का शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में स्थापित सभी वाटर कूलर खराब पाए गए,…
हजारीबाग : नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया पटना के सुगना मोड़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है. नीट पेपर लीक मामले का केंद्र बिंदु हजारीबाग रहा है. इसकी गिरफ्तारी होने से यह संभावना जताई जा रही है कि कई अहम बिंदुओं का अब खुलासा होगा. अब तक हजारीबाग से चार लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है. सीबीआई की टीम हजारीबाग नीट पेपर लीक मामले में कई बार दस्तक दे चुकी है. इसकी गिरफ्तारी ने कहीं ना कहीं आने वाले दिनों में जो अन्य पहलू छुपे हुए थे उसका खुलासा हो सकता है. नीट…
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस (आरपीएफ) ने एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजमेर उर्फ कालिया (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित शनि बाजार रोड का निवासी है। रेल पुलिस ने उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड, यात्रियों को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां और चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बना रहा था। सीसीटीवी फुटेज से हुई…