Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम, 25 अप्रैल 2025 मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC) के आउटरीच विभाग ने जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से विश्व मलेरिया दिवस 2025 के अवसर पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता हैः पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जीवन” पर आधारित यह आयोजन मलेरिया के स्थानिक संचरण वाले क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम में विशेष महत्व रखता है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा Allied Health Science तथा MBBS छात्रों सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन…
HAZARIBAGH : हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनी जरा गांव के एक इलाके से एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया गया है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस इसकी शिनाख्त करने में लगी हुई. बहरहाल जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. बताया जाता है कि ग्रामीणों ने ही शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी.
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात उस वक्त तनाव का माहौल बन गया जब पुलिस ने डिमना रोड, सर्वोदय पथ निवासी और अमरनाथ सिंह गिरोह से कथित रूप से जुड़े ललित नारायण सिंह के घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. परिजनों का कहना है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में घुसते ही परिवार के सदस्यों से गाली-गलौज और मारपीट की. ललित नारायण सिंह को घर से भागने की कोशिश करते वक्त पुलिस ने पकड़कर जमकर पीटा. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन…
RANCHI : झारखंड में चल रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अब आधार सीडिंग के लिए बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि इस योजना के लाभुकों के बैंक खाता को आधार से जोड़ने के लिए (आधार सीडिंग) जिला में पंचायतवार शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसी कड़ी में 29 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे से दोपहर तीन बजे तक लाभुकों के आधार को खाता से जोड़ने के लिए शिविर लगाया जाएगा. बीडीओ को दिये गये आवश्यक निर्देश… 29 अप्रैल…
जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित अल मलिक आशियाना अपार्टमेंट में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते की गई तत्पर कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले अपार्टमेंट के कई फ्लैटों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और कुछ ही देर में पैनल से धुआँ उठता देखा गया। देखते ही देखते अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फ्लैटवासियों…
JAMSHEDPUR : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष उपाध्याय के गोविंदपुर स्थित कार्यालय में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए 28 निर्दोष नागरिकों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। सभी लोगों ने भारतीय सेना पर भरोसा जताते हुए आतंकवादी संगठन के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हुए देश में अमन चैन स्थापित करने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव परितोष सिंह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, शशि सिन्हा, सेवा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित कियेे जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास कार्य को तेज़ी से कराये जाने एवं आमजनों के असुविधा का निराकरणा करें परन्तु जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इसके विपरित कार्य कर रहे हैं। मानगो फ्लाईओवर का निर्माण न केवल मानगो की जनता बल्कि जमशेदपुर की बड़ी आबादी को यातायात सुव्यवस्थित…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक सह झारखंड सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत कार्यपालक कपिल रंजन से मुलाकात किया। अंसार खान ने विद्युत कार्यपालक को बताया 2 अप्रैल को मानगो क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के जीएम साहब को चार सूत्री मांग पत्र सोपा गया था। अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया शनिवार से जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा…
जमशेदपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती मैं जुस्को के पेयजल कनेक्शन के लिए समाजसेवी करनदीप सिंह पिछले दिनों ही पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त से आग्रह किया था की विद्यालय में पीने के पानी की घोर समस्या है जिसको देखते हुए ज्ञापन सौपा था। उप विकास आयुक्त सर ने आग्रह स्वीकार करते हुए जुस्को को पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था जो की विद्यालय में पानी कनेक्शन उपलब्ध हो गया है। वहीं गुरुवार को करनदीप सिंह ने सर को मोमेंटो देकर आभार प्रकट किया है साथ ही मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने पहलगाम मे हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट करते हुए दुख जताया और कहा कि इस हमले से देश शर्मसार है। यह हमला पूरी तरह से मानवता के खिलाफ है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह घटना को अंजाम देने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। नहीं तो ऐसी तत्वों का मनौवल बढ़ते जाएगा। साथ ही ऐसे आतंकी हमले जो धर्म पूछकर हमला करना और हत्या करना इससे बड़ा कोई शर्मनाक शब्द नहीं हैं। उन्होंने ईश्वर से मृत…