Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित हिंदू जागरण मंच ने गुरुवार शाम को साकची बड़ा गोलचक्कर पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का पुतला फूंका। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भाग लिया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश दें और पाकिस्तान के भूगोल को इतिहास बना दें।” उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से मांग की कि “हिंदू…
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहलगाम में हिंदू सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए इसे मानवता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आतंकी वारदात नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का दुस्साहस है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि पाकिस्तान प्रायोजित इन हमलों पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए। “हमारा विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दूरदर्शी और आक्रामक नीति पर है। जब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो जवाब भी उसी स्तर…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए एक कमेटी मेंबर के सीट पर उप चुनाव प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी पांचों उम्मीदवार का नामांकन पत्र जांच में वैध मिला। 25 अप्रैल अर्थात शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का दिन निर्धारित है।
RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूल नई समय सारणी के मुताबिक संचालित होगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी निर्देश के मुताबिक अब सुबह 7:00 से लेकर 11:30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। आपको बता दें कि झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू की वजह से स्कूली बच्चे हलाकान है। कल इस संदर्भ में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से भी स्कूल के समय में बदलाव की मांग की गई थी। अब राज्य सरकार…
तीन नए अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलने व चार के नाम में बदलाव की अनुमति समेत अल्ट्रासाउंड सेंटर की औचक जांच का दिया गया निर्देश… JAMSHEDPUR : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में पी.सी.पी&डी.टी एक्ट से संबंधित बैठक आयोजित की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डॉ रंजीत पांडा समेत दोनों अनुमंडल के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से जिले में स्थापित अल्ट्रासाउंड क्लिनिक/सेंटर का जांच प्रतिवेदन, पी.सी.पी&डी.टी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए…
JAMSHEDPUR : “जम्मू-कश्मीर में हुए इस कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हमारे बहादुर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। यह हमला सिर्फ हमारे सैनिकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला है। मैं कांग्रेस पार्टी की ओर से शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। सवाल ये उठता है — जब सरकार हर मंच पर ‘राष्ट्र की सुरक्षा’ की बातें करती है, तो आखिर हमारे जवान बार-बार क्यों शहीद हो रहे हैं? क्या खुफिया तंत्र फेल हो गया? क्या ज़मीन पर कोई ठोस रणनीति नहीं है? हम प्रधानमंत्री…
जमशेदपुर : अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई निर्दोष पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता का खून बताया। श्री हैदर ने कहा कि इस घृणित हत्याकांड के दोषी पाकिस्तान का पूरी दुनिया से बहिस्कार होना चाहिए।श्री हैदर ने कहा कि अब भारत के प्रधानमंत्री को इस घटना के दोषी पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिये।भारत को विश्व स्तर पर और यु एन ओ में पाकिस्तान के खिलाफ करवाई की मांग करनी चाहिये।आतंकियों द्वारा इसे धर्मिक रंग देने कि कोशिश की गई मगर कश्मीर की अवाम ने इस पर…
रांची : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आईबी अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर आज रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि मनीष रंजन, जो हैदराबाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, अपने परिवार के साथ घूमने के लिए कश्मीर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जया मिश्रा, 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी भी थे। बुधवार को पहलगाम के एक पर्यटक स्थल पर हुए आतंकी हमले में मनीष की…
बेंगलुरु : मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कर्नाटक के दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. इस हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें बेंगलुरु निवासी भरत भूषण और शिवमोग्गा के मञ्जूनाथ राव भी शामिल थे. भरत भूषण अपनी पत्नी सुजाता और तीन साल के बेटे के साथ पहलगाम घूमने गए थे. हमले के दौरान आतंकियों ने भरत को गोली मार दी. उनकी पत्नी और बेटा किसी तरह बच निकले. सुजाता की मां विमला ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भरत की मौत उनकी पत्नी और बेटे के सामने ही हुई. ‘मेरी बेटी…
पलामू : जिले के मेदिनीनगर की एक महिला के साथ बिहार के गया के डोभी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. महिला गया के इलाके में एक मेला में टिकट काटने का काम करती है. घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को उसकी सहेली ने पलामू के इलाके में फेंक दिया था. महिला इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल पहुंची थी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने पूरे मामले में पीड़िता का फर्द बयान लिया है और एफआईआर दर्ज की है. पीड़ित महिला मेदिनीनगर के रहने वाली एक सहेली के साथ बिहार के गया…