जमशेदपुर : अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई निर्दोष पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता का खून बताया। श्री हैदर ने कहा कि इस घृणित हत्याकांड के दोषी पाकिस्तान का पूरी दुनिया से बहिस्कार होना चाहिए।श्री हैदर ने कहा कि अब भारत के प्रधानमंत्री को इस घटना के दोषी पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिये।भारत को विश्व स्तर पर और यु एन ओ में पाकिस्तान के खिलाफ करवाई की मांग करनी चाहिये।आतंकियों द्वारा इसे धर्मिक रंग देने कि कोशिश की गई मगर कश्मीर की अवाम ने इस पर पानी फेर दिया।कश्मीर के लोगों ने एकजुट होकर इस आतंकी घटना के खिलाफ खड़े हो गए और घटना के शिकार लोगों की हर सम्भव सहायता की।
Advertisements
Advertisements

