Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मी टीका राम मार्डी के अकास्मिक निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। यूनियन सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि टीका राम मार्डी के निधन के बाद मानवता को ध्यान में रखते हुए यूनियन, प्रबंधन, विधायक मंगल कालिंदी एवं मृतक के परिजनों की उपस्थिति में एक समझौता हुआ। जिसके तहत मृतक की पत्नी को टाटा मोटर्स द्वारा संचालित स्कूल में योग्यता के आधार पर स्थाई नौकरी, रहने के लिए आवास तथा नियमानुसार अन्य कर्मचारियों की तरह जो मुआवजा का प्रावधान है वह मिलेगा। समझौता वार्ता में जुगसलाई…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए एक कमेटी मेंबर के सीट पर उप चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नामांकन पत्र का वितरण किया गया। टाटा मोटर्स के पुराने कैंटीन में चुनाव संचालन समिति के देखरेख में नामांकन पत्रों का वितरण किया कुल पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा 24 अप्रैल को नामांकन पत्र जमा लिये जायेंगे। उम्मीदवारों के नाम : अतरेश कुमार कपाही अरविंद कुमार तिवारी अमृत नीरज कुमार झा अजय कुमार मतदाताओ की कुल संख्या :- 138 https://youtu.be/m1ZXEWIokw0?si=O92tINIQn5p4oQBU
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को जयनगर से पटना के बीच नई रैपिड ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस हाई-स्पीड ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जो पहली बार इस प्रकार की किसी सेवा में शामिल किए गए हैं। पिछले वर्ष शुरू हुई अहमदाबाद-भुज सेवा में केवल 12 कोच थे। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कोच की संख्या में इजाफा किया गया है। https://youtu.be/m1ZXEWIokw0?si=O92tINIQn5p4oQBU https://whatsapp.com/channel/0029Va64frm2phHEs6RgXR1h यह अत्याधुनिक ट्रेन अधिकतम 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जिससे सफर का समय काफी कम हो जाएगा। यह ट्रेन मुख्य रूप से उत्तर बिहार…
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार की सुबह एक त्रिस्तरीय भवन में भीषण आग लगने से एक महिला और उसकी पुत्री की जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा मारवाड़ी मोहल्ले में हुआ, जहां यह भवन एक वस्त्र बिक्री केंद्र के साथ-साथ निवास स्थान के रूप में भी प्रयुक्त होता था। पुलिस का कहना है कि तड़के लगभग तीन बजे आग लगने की खबर मिली। https://youtu.be/m1ZXEWIokw0?si=O92tINIQn5p4oQBU https://whatsapp.com/channel/0029Va64frm2phHEs6RgXR1h पचम्बा थाना प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि अग्निशमन दल द्वारा लपटों पर काबू पाने के बाद भवन से दो जले हुए शव निकाले गए। मृतक महिला और उसकी…
जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बराबर पर्यटन थाने में तैनात एक दारोगा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक दारोगा की पहचान परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के निवासी थे। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरीय पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ संजीव कुमार…
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटौली गांव में एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को ट्रॉली बैग में भरकर लगभग 55 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया गया। यह सनसनीखेज मामला 19 अप्रैल 2025 को सामने आया। हत्या का खुलासा कैसे हुआ हत्या का खुलासा तब हुआ जब एक किसान ने खेत में पड़े ट्रॉली बैग को देखा। जांच के दौरान, बैग पर लगे एयरलाइन बैगेज टैग ने पुलिस को अहम सुराग दिया। इस टैग के माध्यम से पुलिस ने शव…
जादूगोड़ा “संवाददाता” : जादूगोड़ा यूरेनियम नगरी के लिए मंगलवार का दिन एक बहुत ही बड़ा खुशखबरी लेकर आया है। जादूगोड़ा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में लेखा विभाग में कार्यरत राकेश कुमार सिंह के पुत्र रोहित कुमार ने देश के सबसे बड़े प्रतियोगिता परीक्षा यूपीएससी में 518 रैंक लाकर अपना और जादूगोड़ा का नाम रोशन किया है। मंगलवार के शाम को आए परीक्षा के परिणाम के बाद जादूगोड़ा में हर्ष का माहौल हो गया। हर जगह बस इसी किया चर्चा होती रही। रोहित को बधाई देने के लिए उनके घर पर लोग पहुंचने लगे। यूसीआईएल के बड़े-बड़े अधिकारी उनके पिता…
रांची : रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से हटाए जाने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने इस फैसले को नैसर्गिक न्याय और रिम्स नियमावली-2002 का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी है। याचिका में डॉ. राजकुमार ने कहा कि उनकी नियुक्ति 3 साल के कार्यकाल के लिए हुई थी, लेकिन बिना पक्ष सुने झुठे आरोपों के आधार पर उन्हें पद से हटा दिया गया। डॉ. राजकुमार का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी तरह की लापरवाही नहीं की। उनका दावा है कि उन्होंने जीवन भर ईमानदारी से काम किया, फिर भी…
जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में चार की हालत क्रिटिकल है. एक पर्यटक की मौत हो गई है. इस हमले में न केवल इंसान बल्कि कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिनको गोलियां लगी हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है। दरअसल, कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर आतंकवाद नजर…
जमशेदपुर : भारत का मशहूर फन वर्ल्ड डिजनीलैंड प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकची स्थित आमबगान मैदान, जमशेदपुर में इसी सप्ताह से प्रारंभ होने जा रहा है। मेले का उद्घाटन जमशेदपुर के सिटी एसपी आईपीएस कुमार शिवाशिष के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उक्त अवसर पर सम्मानित अतिथि के तौर पर उप पुलिस अधिक्षक सिटी जेपीएस सुनील कुमार चौधरी, उप पुलिस अधिक्षक हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद सिंह, पुलिस उपाधिक्षक यातायात जेपीएस नीरज, पुलिस उपाधिक्षक सीसीआर जेपीएस मनोज कुमार ठाकुर, साकची थाना के इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस जेपीएस आनंद कुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन देते हुए…