Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रविवार रात शहर पहुंचे. यहां उन्होंने एमजीएम और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले सदर अस्पताल गए. इसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने एमजीएम की इमरजेंसी समेत अन्य विभागों का जायजा लिया, जहां अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई. मंत्री ने कहा कि अस्पताल की हालत चिंताजनक है और इसमें जल्द सुधार जरूरी है. मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं होने पर उन्होंने अधीक्षक से जवाब मांगा और सख्त लहजे में कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अस्पताल स्टाफ से संसाधनों…

Read More

जमशेदपुर : भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति कि बैठक भास्कर भवन सिद्धगोड़ा (सिदगोड़ा पेट्रोल पम्प के सामने ) मे हुई. बैठक मे मुख्य रूप से ब्राह्मण अग्रज राकेश्वर पाण्डेय, चंद्रशेखर मिश्रा, कमलकिशोर, नकुल तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, मानस मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा दसरथ चौबे, हरेराम ओझा, पप्पू मिश्रा, डी डी त्रिपाठी, जन्मेजय पाण्डेय, अप्पू तिवारी,मुख्य रूप से अपना अपना विचार रखे जिसमे मुख्य रूप से कमल किशोर ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव 4मई 2025 दिन रविवार को बिस्टुपुर…

Read More

बिलासपुर : अपोलो अस्पताल पर FIR हुई है। मामला 2006 में हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेन्द्र शुक्ल की मौत से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे का कहना है कि, फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य उर्फ जान केम के इलाज से उनकी जान गई। डॉ. जान केम के इलाज से मध्यप्रदेश के दमोह में भी 7 हार्ट पेशेंट की मौत हुई है। फर्जी डॉक्टर जॉन केम की गिरफ्तारी पहले ही दमोह से हो चुकी है। अब अपोलो हॉस्पिटल पर भी डॉक्टर की नियुक्ति में लापरवाही को लेकर केस हुआ है। दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट…

Read More

कटिहार : पत्नी और दो नाबालिग बच्चों को जिंदा जलाकर मारने के मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कटिहार न्यायालय ने दोषी पति को सजा ए मौत मुकर्रर की है, जबकि आरोपी सास को उम्रकैद की सजा सुनाई है. साथ ही 50,000 रुपए का अर्थदंड लगाया है. बहरहाल पति और सास को जेल भेज दिया गया है. साल 2021 का है मामला : बता दें कि ये पूरा मामला कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र ( Pranpur Police Station ) के रोशना इलाके का है. 25 मार्च 2021 की सुबह आठ बजे पीड़िता रीना खातून और उसके दो मासूम…

Read More

पटना : बिहार की पटना पुलिस ने 7 नाबालिग को गिरफ्तार किया है. इसपर 17 साल की नाबालिग छात्र की हत्या करने का आरोप है. बीते साल 30 अगस्त को नाबालिगों ने छात्र की बैट से पीट पीटकर मार डाला था. पाटलिपुत्र पुलिस ने सभी नाबालिग से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. “घटना पिछले साल की है. छात्र की हत्या मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया के तहत बालगृह भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.” -राज किशोर कुमार, थानाध्यक्ष, पाटलिपुत्र 30 अक्टूबर की घटना : मृतक की पहचान…

Read More

जमशेदपुर : शनिवार देर रात धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चंदनपुर पंचायत के पिताझुड़ी गांव निवासी गोबरा मुर्मू (24) के रूप में हुई है. हादसे में उसका भाई रंजीत मुर्मू और एक अन्य साथी सुरेन घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. रास्ते में ही हो गई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर देवशोल गांव में रहने वाले गौरव…

Read More

जमशेदपुर : परसुडीह से रविवार को एक ऐसी खबर आई जिसने हर दिल को झकझोर दिया. परसुडीह थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड में रहने वाले 11 वर्षीय छात्र प्रेम मुंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह वही उम्र होती है जब बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, जिंदगी से सपने बुनते हैं, लेकिन प्रेम ने अपने नन्हे हाथों से जीवन की डोर ही तोड़ दी. सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रेम, अपने छोटे से परिवार का बड़ा आसरा था. पिता की मौत के बाद मां लक्ष्मी मुंडा टाटा मोटर्स में ठेका मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का लालन-पालन…

Read More

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी डैम में मछली पकड़ने गए देवघर गांव निवासी 22 वर्षीय बहादूर सिंह की शनिवार को डूबने से मौत हो गई. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए डैम पर गया था, जहां जाल बिछाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया. घटना के बाद उसके साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे उसे सुरक्षित बाहर नहीं निकाल पाए. परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद…

Read More

जमशेदपुर : गर्मी के इस मौसम में जहां इंसान अपनी के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहा है वहीं बेजुबान जानवर और पक्षी प्यास से तड़प रहे हैं। शहर के कई हिस्सों में ये मासूम जानवर नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। लेकिन ‘जन सेवा संघ ट्रस्ट’ ने इनकी मदद के लिए एक अनोखी पहल की है। ट्रस्ट ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी से भरे नाद रखे हैं जो इन पशु-पक्षियों के लिए जीवन रेखा बने हुए हैं। ट्रस्ट के सूरज कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में इन बेजुबान जानवरों…

Read More

जमशेदपुर :  लोको पायलट को ट्रेन इंजन में ही एसी और शौचालय की सुविधा मिलने वाली है. इसको लेकर टाटानगर के लोको शेड में काम भी शुरू किया गया है. इसका मॉडल भी तैयार किया गया है. इसका खुलासा दक्षिण पूर्व रेलवे के पीआरओ सोपान दत्ता ने किया. वे रविवार को स्टेशन-कीताडीह रोड पर स्थित नए गार्ड एंड क्रू लॉबी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. पुराने मॉडल के इंजन में मिलेगी सुविधा : लोको पायलट की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुराने मॉडल के इंजन में शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है. साथ ही इंजन…

Read More