Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना अंतर्गत सीआरपीएफ के बरकेला कैंप से चार किमी दूर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। हालांकि, इस ब्लास्ट में कोई जवान घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कैंप में तैनात 174 बटालियन के जवान दिगंबर देव को सुबह करीब आठ बजे मधुमक्खियों ने डंक मार दिया। उसे इलाज के लिए सीमावर्ती ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। मधुमक्खी द्वारा काटने से घायल जवान का चल रहा इलाज.. उक्त जवान समेत चार जवान दो बाइक से बिसरा आ रहे थे। इसी दौरान बरकेला कैंप…
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक स्पेन और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे एक उच्चस्तरीय सरकारी और औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य झारखंड और स्पेन के बीच औद्योगिक, ऊर्जा (पारंपरिक व नवीकरणीय), उन्नत विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार…
नाशिक : महाराष्ट्र के नाशिक से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ आयकर विभाग के एक अधिकारी ने अपनी शादी के दिन आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरुवार को हुई. मृतक अधिकारी की शादी उत्तर प्रदेश के वाराणसी की एक युवती से तय थी. दोनों की सगाई वाराणसी में ही हुई थी. सगाई के दौरान हुआ विवाद, डिप्रेशन में अधिकारीमिली जानकारी के अनुसार, सगाई के दौरान अधिकारी ने अपनी मंगेतर को कथित तौर पर उसके प्रेमी से गले मिलते हुए देख लिया था. इस घटना के बाद से वह डिप्रेशन में चले गए थे. सूत्रों के अनुसार, इस मुद्दे…
NEW DELHI : दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं. बचाव दल की ओर से राहत कार्य जारी है. चार मंजिला इमारत गिरने की घटना न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार की है. शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली. दिल्ली फायर सेवा विभाग ने सूचना…
JAMSHEDPUR : भगवान श्री परशुराम जन्मउत्सव की तैयारीयों को लेकर टेल्को मे पप्पू मिश्रा के नेर्तित्व मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया की टेल्को से निकलने वाली शोभा यात्रा मे भारी संख्या मे युवाओ को जोड़ा जाएगा जो पीला रंग का गमछा और फरसा के साथ शोभा यात्रा मे शामिल हो मानगो हनुमान मन्दिर से शीतला मन्दिर के लिए प्रस्थान करेंगे इस बैठक मे अप्पू तिवारी ने बतया की इस शोभा यात्रा मे रथ, डीजे, घोड़ा, झांकी, और बैंड बाजा शामिल होंगे.
पोटका का विकास मेरा संकल्प, बेहतर सुविधा देना मेरी प्राथमिकता – संजीव सरदार जमशेदपुर : पोटका प्रखंड क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है. क्षेत्र की 9 जर्जर सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12.95 करोड़ रुपये की लागत की स्वीकृत मिलने के बाद स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने सभी नौ सड़कों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, पोटका विधानसभा की जनता को अच्छी और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इन सड़कों…
जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को यूनियन के सभागार में आयोजित की गई। विदित हो कि श्रम विभाग द्वारा यूनियन के कार्यकारिणी की रजिस्टर बी में नाम दर्ज होने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में फाउंड्री डिवीजन में रिक्त हुए कमेटी मेंबर के एक सीट पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए कमेटी गठित की गई। साथ ही बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि…
पटना : गुरुवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। पुणे से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E) जब शाम 7:00 बजे लैंड करने वाली थी, तभी फुलवारी शरीफ की ओर से एक बारात में बज रहे डीजे की लेजर लाइट विमान पर आ गई। इससे पायलट की विजुअल क्लियरिटी प्रभावित हुई और कुछ पलों के लिए विमान का संतुलन बिगड़ गया। 172 यात्रियों की जान पर बन आई थी इस इंडिगो विमान में कुल 172 यात्री सवार थे। पटना एयरपोर्ट के साउथ साइड (फुलवारी छोर) पर स्थित बारात में चल रही…
पटना : देश और दुनिया में लगातार बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बीच अब सिंगापुर में हुए साइबर अपराध की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि इस ठगी में लूटी गई रकम भारत, खासकर बिहार के कुछ जिलों में ट्रांसफर की गई है। इस खुलासे के बाद अब CBI बिहार के नालंदा और नवादा जिलों में ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। सिंगापुर से बिहार तक पहुंचा फ्रॉड का पैसा सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर में रहने वाले कई लोगों को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया था। ठगी गई रकम को…
दरभंगा : बिहार के दरभंगा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जिसे लोग मरा हुआ मान चुके थे, उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था, वह लड़का 70 दिन बाद जिंदा लौट आया. मामला दरभंगा के सिमरा गांव के भोला कुमार राम से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि भोला 8 फरवरी से लापता था. परिवार ने इसकी सूचना मब्बी थाने को दी थी. कुछ दिनों बाद एक अनजान नंबर से कॉल आया और 45,000 रुपये की फिरौती मांगी गई. परिवार ने पुलिस को बताया और 5,000 रुपये भेज भी दिए,…