Author: LOKTANTRA SAVERA

उत्तर प्रदेश  : अलीगढ़ से फरार सास-दामाद की जोड़ी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है. दोनों ने अपने फैसले को सही बताया है. कहा कि दोनों अब साथ में ही रहना चाहते हैं. होने वाली सास संग भागे दामाद राहुल ने कहा कि मैं इनसे शादी करने को तैयार हूं. बाकी इनकी मर्जी है. दामाद राहुल ने कहा- सास पर मेरी नीयत खराब नहीं हुई. इनका पति इन्हें टॉर्चर करता था. मारता-पीटता था और गंदी-गंदी गालियां देता था. ये पति से इतना परेशान हो चुकी थीं और घर वाले भी इनके…

Read More

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अस्पताल की ओपीडी सेवा को ठप कर दिया. इस कारण अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई. इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के छात्रावास में पानी और बिजली को सुचारु रूप से व्यवस्थित करने की मांग की. इधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रहने से इलाज के लिए आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा चालू रही. छात्रों ने दिया धरना, कुव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया.…

Read More

रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों के साथ राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान सुदिव्य कुमार ने पर्यटन पोर्टल जल्द से निर्माण कराने को कहा। पर्यटन लोगो डिजाइन में आवश्यक संशोधन के बाद नए लोगो को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। पर्यटन स्थलों पर साइनबोर्ड का रंग परिवर्तन और नए बोर्ड की स्थापना की जाएगी। पर्यटन मित्रों के कार्यक्षेत्र में सुधार एवं उनकी जिम्मेदारी तय कर पर्यटन क्षेत्र में उनकी जवाबदेही और…

Read More

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी अदालत में वक्फ कानून को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई जो करीब 70 मिनट तक चली। इस दौरान वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वक्फ कानून के खिलाफ याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं ने अपनी दलीलें रखीं वहीं केंद्र सरकार ने भी कानून के बचाव में अपना पक्ष रखा। मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। देश की सबसे बड़ी अदालत में वक्फ कानून को लेकर बुधवार को सुनवाई हुई जो करीब 70 मिनट तक चली। इस दौरान वक्फ कानून…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके कांके रोड़ स्थित आवास पर आम लोागों ने मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने अपने घर का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया। आम लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक लोगों से रूबरू होकर ,उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण…

Read More

बक्सर :  बक्सर के पीसी कॉलेज के पास स्थित ज्योति मैरेज हॉल में तिलक समारोह में उस वक्त सनसनी मच गई। जब पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की घटना शुरू हो गई। घटना मंगलवार देर रात तकरीबन 1:00 की बताई जा रही है। इस घटना में सोंधिला गांव के रहने वाले तकरीबन 40 वर्षीय अभय कुमार सिन्हा की जांघ में गोली लग गई है। जिन्हें आनन फानन में लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल गोलंबर पहुंचाया। डॉक्टर ने अपनी निगरानी में तुरंत ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।इधर डॉक्टर राजीव कुमार झा का कहना है कि घायल को…

Read More

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना पुलिस ने घोड़ाबांधा हॉस्पिटल के सामने गर्म पत्थर इलाके से छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों की निशान देही पर मानगो के गुरुद्वारा रोड के रहने वाले स्वर्ण आभूषण कारोबारी अजय कुमार बर्मन को भी पुलिस ने पकड़ा है। अजय कुमार बर्मन के पास से 99 ग्राम सोना बरामद हुआ है। यह सोना चोरों ने विभिन्न फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम देकर एकत्र किए थे और इसे अजय कुमार बर्मन के पास बेच दिया था। पुलिस ने डकैतों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक रिंच, एक पेचकस और एक…

Read More

RANCHI : आत्मीय मुलाकात में पोटका विधानसभा के नागरिकों के कल्याण और विकास से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विकसित पोटका के संकल्प के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अडिग है। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पोटका तथा झारखंड का सर्वांगीण और समावेशी विकास सुनिश्चित होगा।

Read More

चाईबासा : सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 IED को सेना ने बरामद किया है. आईईडी पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम बाबुडेरा के जंगली क्षेत्रों में लगाए गए थे. बाद में सेना ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ते की सहायता से डिफ्यूज कर दिया. इसके साथ ही 11 नक्सली बंकर, 6 मोर्चा को भी सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया है. इस संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च 2025 को एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुरू…

Read More

हैदराबाद : तेलंगाना के मेडचल की एक 78 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर डिजिटल अरेस्ट की शिकार हो गई. इस धोखाधड़ी में साइबर अपराधियों ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों के कर्मियों के रूप में इस पूरे अपराध को अंजाम दिया. इस ठगी में प्रोफेसर को कुल 1.60 करोड़ रुपये का चूना लगा. यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता ने हाल ही में साइबराबाद साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया कि उसे एक महीने की अवधि में राशि ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया. धोखाधड़ी के पीछे फर्जी ईडी और सीबीआई अधिकारी यह घोटाला तब शुरू…

Read More