Author: LOKTANTRA SAVERA

नई दिल्ली : दिल्ली की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन फर्जी एजेंट्स को गिरफ्तार किया है जो एक व्यक्ति को दूसरे के पासपोर्ट पर कनाडा भेजने की साजिश में शामिल थे. घटना 9-10 अप्रैल के रात की है, जब एक यात्री आईजीआई एयरपोर्ट से कनाडा जाने के लिए पहुंचा. जांच के दौरान पासपोर्ट में लगी फोटो यात्री से मेल नहीं खा रही थी. गहन पूछताछ के बाद उसकी असली पहचान मनप्रीत सिंह (निवासी मोहाली, पंजाब, उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई. पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मनप्रीत ने बताया कि उसने कनाडा…

Read More

नई दिल्ली : वर्तमान ब्याज दर साइकल में एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक जैसे प्रमुख बैंकों ने अपनी सावधि जमा ब्याज दरों में कटौती की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो दर को 6.25 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने के बाद बैंक भी जल्द ही अपनी सावधि जमा (FD) ब्याज दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपको एक निश्चित समय के लिए एकमुश्त राशि एक निश्चित ब्याज दर पर जमा करने और सुनिश्चित रिटर्न प्राप्त करने की अनुमति देता है. आम तौर पर एफडी में सामान्य बचत खातों…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( कार्यकारिणी ) का नाम झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा संवैधानिक रूप से रजिस्टर बी में तीसरी बार दर्ज कर पूर्ण मान्यता प्रदान की गई। मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों जो यूनियन चुनाव के बाद ( कार्यकारिणी ) टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में चुनकर आयीं है उसका नाम रजिस्टर बी में दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया था फलस्वरूप आवेदन पर विचार करते हुए झारखंड सरकार के श्रम विभाग द्वारा रजिस्टर बी में तीसरी बार टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ( कार्यकारिणी…

Read More

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सर्वसम्मति से चयन के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने उन्हें बधाई दी है। विधायक सरदार ने कहा हेमंत सोरेन जी का अध्यक्ष बनना झामुमो के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और झारखंड के आदिवासी, पिछड़ा, मूलवासी, किसान, मजदूर तथा युवा वर्ग के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में यह निर्णय लिया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन ‘गुरुजी’ को पार्टी का संस्थापक संरक्षक घोषित…

Read More

जमशेदपुर : समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाले रवि जायसवाल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। हाल ही में उन्होंने जमशेदपुर की एक 11 वीं कक्षा की छात्रा को उसकी पढ़ाई में सहयोग के लिए आवश्यक पाठ्य पुस्तकें भेंट कीं। यह पहल न केवल छात्रा के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली है, बल्कि शिक्षा के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी की भी एक सशक्त झलक देती है। जानकारी के अनुसार, संबंधित छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आती है और उच्च शिक्षा की ओर बढ़ने की उसमें तीव्र ललक है।…

Read More

JHARKHAND : झारखंड में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हुई है। पेट्रोल पंप के मैनेजर पर गोली चलाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर लूटेरे फरार हो गये हैं। घटना रांची-पटना मार्ग पर हाईस्कूल सिझुआ के पास की बतायी जा रही है। अब से कुछ देर पहले ही अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर पर हमला कर दिया और फिर फरार हो गये।जानकारी से मुताबिक शालपर्णी इंडियन पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर रविदास पर हमला हो गया। गोली चलाने के तुरंत बाद ही अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक मैनेजर चार दिन के पैसे का कलेक्शन…

Read More

KANPUR  : यूपी के कानपुर में मंगलवार की सुबह-सुबह हादसा हो गया। इसमें स्‍कूल जा रहीं दो शिक्षिकाओं और ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गईं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये शिक्षिकाएं रोज की तरह कार से अपने-अपने स्‍कूल जा रही थीं। कानपुर के बिठूर क्षेत्र में नारामऊ हाईवे पर यह हादसा हुआ। कानपुर के कल्याणपुर के नया शिवली रोड निवासी 37 वर्षीय आकांक्षा मिश्रा शिक्षिका थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर सफीपुर में थी। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह कार से विद्यालय…

Read More

यूपी : कौशाम्‍बी जिले के करारी थाना क्षेत्र में किशोरी को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप माता-पिता पर ही है, जिन्होंने 13 वर्षीय किशोरी को एटा जिले के व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी उसे लेकर एटा गया और वहां दो दिनों तक बंधक बनाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची तो माता-पिता ने उसे रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता का दावा है कि वह उस पर खरीदार के पास जाने का दबाव बना रहे थे। ऐसे में उसने मंझनपुर में बुआ के घर शरण ली। रविवार…

Read More

सरायकेला : भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था नवीन कला केंद्र ने दो दिनों तक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था की संचालिका मोनिका घोष, कोरियोग्राफर मिस्टु मुखर्जी और उनकी पूरी टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच पर पारंपरिक छऊ नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ-साथ आधुनिक नृत्य शैलियों का समावेश देखने को मिला, जिसने आयोजन को विशेष बना दिया। महोत्सव में जिले के अन्य…

Read More

रायगढ़ : जिले में डबल मर्डर हुआ है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार को मां-बेटी की लाश उनके ही घर के ही पास मिली है। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा…

Read More