Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर तोड़फोड़ की और टायर जलाकर विरोध जताया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत कराया. बाइक सवारों ने मारी गोली: सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एनएच 31 पर मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा युवक को गोली मारी जा रही है. साथ ही डॉक्टर के कंपाउंडर के साथ भी हथापाई देखी गई है. ऐसे में डॉक्टर के…
बेतिया : बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेतिया पुलिस लाइन में एक सिपाही ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही सरबजीत ने अपने साथी सिपाही सोनू कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया. सिपाही सोनू कुमार को कुल 11 गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही बेतिया पुलिस लाइन में चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय पहुंच गए. सिपाही ने साथी को मारी 11 गोलियां : सिपाही सरबजीत इंसास राइफल लेकर फायरिंग कर रहा था और उसने एक के बाद…
झारखंड : घाटशिला में बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते बच गया। यहां के टाटानगर से खड़गपुर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन में शनिवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई और चिंगारी निकलने लगी। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। यह घटना करीब 10.40 बजे घाटशिला स्टेशन के पास उस वक्त हुई, जब ट्रेन के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेन निर्धारित स्टेशन पर नहीं रुक सकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ती रही। ट्रेन के चक्कों में तेज घर्षण के कारण चिंगारी और धुआं निकलने लगा।…
21 से 26 अप्रैल तक चक्रधरपुर में इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन अप और डाउन में रद रहेगी… चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राउरकेला और बंडामुंडा ए कैबिन में रेल प्रशासन 21 से 26 अप्रैल तक पीपीएनआई, पीएनआई और एनआई कार्यों के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य किया जाएगा। इस वजह से रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 29 पैसेंजर, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनाें का परिचालन 20 से 26 अप्रैल के बीच विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है। जबकि 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाएगी। इसके अलावा रेलवे ने 5 ट्रेनों…
रांची : झारखंड में नये बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक कर दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक मई से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ जाएगी. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि नये टैरिफ का ड्रॉफ्ट अंतिम चरणों में है. आयोग 30 अप्रैल तक इसे हर हाल में घोषित कर देना चाहता है, ताकि एक मई से टैरिफ प्रभावी हो सके. इधर, जेबीवीएनएल भी नये टैरिफ का इंतजार कर रहा है. बीते वर्ष टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी. जेबीवीएनएल ने झारखंड कl घरेलू उपभोक्ता की…
JHARKHAND BREAKING : दुमका के एक मूल्याकंन केंद्र में 10वीं बोर्ड की रखी 800-900 कॉपियां जल गयीं. इनमें से दो सौ से ढाई कॉपियां पूरी तरह जल गयी हैं. जांच में पता चला है कि साजिश के तहत इसे जलाया गया है… रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा ली गयी मैट्रिक परीक्षा की लगभग आठ-नौ सौ कॉपियां दुमका के एक मूल्यांकन केंद्र में जल गयीं हैं. इनमें से दो-ढाई सौ कॉपियां पूरी तरह से जलने की बात सामने आयी है, जबकि शेष कॉपियां आंशिक रूप से जली हैं. राहत की बात यह है कि जली हुई कॉपियों का मूल्यांकन…
जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के संस्थापक अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर कहा कि देश के चर्चित फ़िल्म कार अनुराग कश्यप,के उस बयान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अनुराग कश्यप जी आप ब्राह्मणों पर मूत सकते हो,आसान है ब्राह्मण पर मूतना कोई ऐसा कानून नहीं जो आपको ब्राह्मण पर मूतने से रोके, ब्राह्मण के लिए कोई प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज एक्ट नहीं है। मूतने की पूरी आजादी है आपको, लेकिन किस ब्राह्मण पर मूतोगे आपके इंडस्ट्री वाले ब्राह्मण नायकों और निर्देशकों पर या सेंसर बोर्ड के ब्राह्मण सदस्यों पर सत्ता पक्ष के ब्राह्मण मंत्रियों पर…
जमशेदपुर : शिर्डी साईं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पिपला, डिमकाडीह और देवघर पंचायत में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान विशेष रूप से शामिल हुए। यह सेवा कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।इस अवसर पर पीडीजी रोटेरियन विजय मेहता और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती किरण मेहता, रोटेरियन अरुणा तनेजा, रोटेरियन डी. एन. जेना, रोटेरियन बसुदेव चौधरी, रोटेरियन रोहन मेहता, श्री सी. सी. एस. राव और रोटेरियन शरद चंद्रन नायर उपस्थित रहे। रोटेरियन शरद चंद्रन नायर, जो केरला पब्लिक स्कूल के…
रांची : रांची uवासियों को आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिला, जब शहर में पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित किया गया। यह शानदार आयोजन सुबह नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में हुआ, जहां भारतीय वायुसेना के जांबाज़ योद्धाओं ने आकाश में अद्भुत हवाई करतब दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। एयर शो के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने कुछ विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। उपायुक्त (डीसी) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि आगंतुक किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ साथ न लाएं, ताकि पक्षियों को आकर्षित…
चाईबासा : झारखंड सरकार के मंत्री हफीज़ुल हसन द्वारा संविधान विरोधी बयान देने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। भाजपा आईटी सेल संयोजक द्वारिका शर्मा ने इस विषय पर कड़ा बयान देते हुए कहा: “हफीज़ुल हसन का बयान भारत के संविधान और लोकतंत्र का सीधा अपमान है। एक मंत्री अगर संविधान की गरिमा नहीं समझता, तो उसे मंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” द्वारिका शर्मा ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेगी और आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार से यह भी मांग की कि:…