Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान डुडु-बसंतगढ़ इलाके में गोलीबारी हुई। मुठभेड़ अभी भी जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि सेना ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। चारों तरफ से सेना आतंकियों को निशाना बनाए हुए है। इस मुठभेड़ में रूक-रूक कर दोनों तरफ से गोलियों की आवाज आ रही है। घटनास्थल पर भारी फोर्स मौजूद है। पहलगाम हमले के बाद से ही भारतीय सेना अलर्ट…
साहिबगंज : तालझारी थाना क्षेत्र में पहाड़ी के पास जसकुटी में 17 दिनों से लापता विवाहिता महिला का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। महिला का शव सड़ जाने के कारण पुलिस उसे अभी अज्ञात मानकर मामले की जांच में जुटी थी । हालांकि शव के पास से महिला की जूती, हैंडबैग, घड़ी और बैंक पासबुक मिली, जिससे उसके पति नित्यानंद कर्मकार ने उसकी पहचान की। मंगलवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चमदी पहाड़ के पास झाड़ी में एक शव पड़ा है। शव की पहचान मलाही टोला, राजमहल की ऋतु देवी के रूप में…
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी में मौसमी गतिविधियों की कमी, उमस और गर्म हवा से बढ़ी हीटवेव की संभावना , रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी…
JAMSHEDPUR : रेलवे विभाग ने बुधवार को खासमहल किताडीह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की जमीन पर बने 18 अवैध पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में तीन बुलडोजरों की मदद ली गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन पर रेलवे का एक महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है, जिसके लिए क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक था। इससे पहले सभी 18 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। रेलवे के पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया, “रेलवे की…
जम्मू कश्मीर : कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे. यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है. इस घटना के बाद बोकारो के रहने वाले मोहम्मद नौशाद ने सोशल मीडिया पर थैंक यू पाकिस्तान लिख कर पोस्ट किया जिसके बाद मामला तूल पकड़ने के बाद बोकारो पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मोहम्मद नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और…
रोहतास : बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद शराब के सेवन और तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला रोहतास जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह उस समय विवाद का केंद्र बन गया जब शराब के नशे में धुत दूल्हा और उसका दोस्त पुलिस द्वारा मंडप से गिरफ्तार कर लिए गए। दूल्हे की कार से मिली शराब की बोतल, पुलिस ने मौके पर की कार्रवाई गया जिले के मुस्तफाबाद से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा अभिषेक पांडे और उसका साथी ज्ञान शंकर शादी के लिए मोकर के…
DHANBAD : धनबाद के बेकारबांध में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी बस ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के क्रम में पूजा टाकीज के समीप निगम के तीन सफाईकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों मजदूर दूर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में नगर निगम के सफाईकर्मी बजरंगी भुईयां की मौके पर ही मौत हो गयी, वह बस्ताकोला झरिया के निवासी थे। जबकि दो अन्य सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायल सफाईकर्मियों…
रांची : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में आगामी 25 और 26 अप्रैल को उष्ण लहर (Heat Wave) की चेतावनी जारी की है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग ने आमजन को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है। झारखंड में बढ़ा तापमान, डालटेनगंज में रिकॉर्ड 44 डिग्री राज्य में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में डालटेनगंज में तापमान…
जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में मंगलवार को हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले में कम से कम 28 पर्यटकों की जान चली गई, जिनमें बिहार के खुफिया ब्यूरो (IB) के अधिकारी मनीष रंजन भी शामिल हैं। यह हमला घाटी में 1990 के दशक के बाद से पर्यटकों पर सबसे भयावह हमला बताया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली है, जिसे ISI का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। IB अधिकारी मनीष रंजन की पहलगाम यात्रा के दौरान हत्या मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखने वाले…
JAMSHEDPUR : मुसाबनी थाना क्षेत्र के बड़ा कंजिया टोला के युवक सूरज महली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सूरज महली पर आरोप है कि उसने एक युवती का शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। बताते हैं कि यह युवती 21 अप्रैल साल 2012 को सूरज महली के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हुए। सूरज महली ने युवती को शादी का वादा किया और उसका शोषण करने लगा। बताते हैं कि युवती ने जनवरी में सूरज महली से कहा कि अब वह उससे शादी कर…