Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हाजीपुर : एनसीबी पटना के गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ के प्रभारी थानाध्यक्ष साकेत कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से आठ किलो अफीम के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं आरोपित गिरफ्तार किया गया तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के घासी पाकर वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय गंगा साह का 40 वर्षीय पुत्र राकेश शाह एवं बैसाहा वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय हर किशोर प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी बताई गई। 48 लाख रुपये का अफीम बरामद आरपीएफ ने तस्कर…
सरगुजा : शादी के दस दिन पहले प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने अपने होने वाले पति की हत्या कर दी है. युवती ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची. युवती ने ही घटना वाली रात सबसे पहले अपने होने वाले पति के सिर पर टांगी से वार किया. इसके बाद उसके प्रेमी ने कई वार कर उसकी हत्या कर दी. शादी से 10 दिन पहले युवती ने की मंगेतर की हत्या : गुरुवार सुबह बतौली में शादी के ठीक 10 दिन पहले युवक की हत्या कर शव को घोघरा जंगल में दफन करने की घटना की खबर फैलते ही…
मुंबई : हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों ही फिल्मों के सितारे सिर्फ स्क्रीन पर चमकते ही नहीं बल्कि इससे बहुत ज्यादा दौलत भी कमाते हैं. पिछले कुछ सालों में, कई एक्टर्स ने अपने फिल्मी करियर के साथ अलग अलग बिजनेस से पैसे कमाए. आज के टॉप सेलेब्स सिर्फ फिल्मों से मिलने वाले पैसे या फीस पर निर्भर नहीं हैं, वे स्मार्ट निवेश, ब्रांड एंडोर्समेंट और कमर्शियल एड के जरिए भी पैसे कमा रहे हैं. वहीं कुछ स्टार्स का तो खुद के प्रोडक्शन हाउस भी होते हैं. दुनिया के टॉप 10 एक्टर्स में शुमार हुए SRK हाल ही में एक मैगजीन ने…
चान्हो : थाना क्षेत्र के परसातरी गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद में बड़े भाई पतरस केरकेट्टा 35 वर्ष ने अपने छोटे भाई सुधीर केरकेट्टा 22 वर्ष की डंडे से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या के आरोपी पतरस केरकेट्टा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पतरस केरकेट्टा अपने बड़े चाचा की हत्या के आरोप में पूर्व में भी जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार पतरस…
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में टाटा लीज नवीकरण एवं लीज भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान उपायुक्त ने टाटा लीज नवीकरण से जुड़ी अब तक की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की । साथ ही, लीज भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए टाटा स्टील के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे एक समन्वित अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमणों को शीघ्र हटाएं। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी एवं टाटा लीज भूमि पर किसी…
JAMSHEDPUR : पतंजलि योग कक्षा टेल्को गुरुद्वारा साहिब में एक दिवसीय योग सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें गुरुद्वारा साहिब पटना के इंद्रजीत सिंह अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। योग सम्मेलन में टेल्को गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक समिति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें पटना साहिब गुरुद्वारा के इंद्रजीत सिंह टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, सचिव गुरुशरण सिंह के साथ सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया, पतंजलि भारत स्वाभिमान के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार और अन्य गणमान्य शामिल हुए। पटना साहिब…
श्रीनाथ यूनिवर्सिटी इनोवेशन और समग्र विकास के प्रति समर्पित JAMSHEDPUR : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में 1 और 2 मई को आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टेक्निकल कॉन्क्लेव ‘तरुश 2.0 2k25’ का आयोजन अत्यंत उत्साह और सफलता के साथ हुआ। यह भव्य आयोजन तकनीकी उत्कृष्टता, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक संवाद का अद्वितीय संगम रहा, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति प्रो. (डॉ.) एन. एन. सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. दीपक शुक्ला, एसोसिएट डीन एकेडमिक्स डॉ. भाव्या भूषण, डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे.…
JHARKHAND ENCOUNTER : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा पलामू, पुलिस-TPC मुठभेड़, नक्सल सामग्री बरामद
पलामू : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिंजो महुअरी गांव में आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस मुठभेड़ में पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस सर्च अभियान चला रही है. नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले. मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सर्च ऑपेरशन के दौरान मुठभेड़ में फायरिंग पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि तरहसी के सिंजो महुअरी के पहाड़ी इलाके में 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू…
GIRIDIH : गिरिडीह-झारखंड के गिरिडीह जिले में धनबाद एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया है. गिरिडीह के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (LRDC) कार्यालय में पोस्टेड क्लर्क (लिपिक) मनीष कुमार भारती को रंगेहाथ 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. लंबित म्यूटेशन अपील वाद निबटाने के एवज में मांग रहा था घूस धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शुक्रवार को सीधे LRDC ऑफिस पहुंची और क्लर्क मनीष कुमार भारती को इलाही मियां (पत्नी झुना खातून) से 10 हजार रुपए कैश लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर…
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक जगजीत सिंह ने कल ही अपना योगदान दिया और आज कंपनी यूनियन के साथ परिचयात्मक बैठक बारा सभागार में संपन्न हुई। यूनियन के सभी सदस्यों से बारी बारी परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर में ही पले बड़े है पढ़ाई लिखाई से ले कर सभी चीजें जमशेदपुर में संपन्न हुई है। यूनियन और कर्मचारियों को साथ में लेकर कंपनी को और आगे ले जाना है, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने भरोसा दिलाया की यूनियन और कर्मचारियों का पूरा सहयोग कंपनी को बढ़ाने…