Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
लोहरदगा : जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुड़ी करंज टोली से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल के बच्चे के गले में मटर फंसने से उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घर में रखा मटर रखा था। जिसे डेढ़ साल का बच्चा शिवम उरांव खाने लगा। इसी दौरान एक दाना बच्चे के गले में फंस गई, जिससे उसकी सांसे अटकने लगी। बच्चे के सांस को रुकता देख परिजन तुरंत उसे लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बारियातू / कुतुबुद्दीन : बारियातू से फुलसू – लाटू होते हेरहंज तक बन रही सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर बारियातू स्थित लोदमदाग के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों व रैयतों का आरोप है कि संवेदक दिनेश चंद्र अग्रवाल द्वारा हम लोगों कि निजी जमीन पर बीना किसी सहमति और मुआवजा के ही सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है।आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।ग्रामीण रघुनाथ उरांव, रघू उरांव, आशीष उरांव, बसंती देवी, उर्मिला देवी, रामदेव उरांव, निरंजन उरांव, सुशांति देवी, नमर्दा कुमारी, शांति देवी, मानतीं कुमारी, निरंजन उरांव, कपील…
गिरिडीह : पश्चिम बंगाल और धनबाद के कुछ इलाके से अवैध कोयला ट्रकों पर लादकर बिहार-यूपी अक्सर भेजे जाते हैं. ऐसे ही सूचना पर डुमरी के विधायक जयराम महतो सड़क पर पहुंच गए. जयराम महतो खुद ही अपने समर्थकों के साथ दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे जीटी रोड पर उतर गए. उसके बाद कुलगो में अवस्थित टोल प्लाजा पर कोयला लदी ट्रकों को रोक दिया. विधायक जयराम महतो कोयला लदे ट्रक को रोकते हुए टोल प्लाजा में कोयले लदी ट्रक को रुकवाने के बाद स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी गई. मौके पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार पहुंचे और एक-एक कर…
412 पारा टीचर बर्खास्त, पारा शिक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, जानिये क्या है पूरा मामला
झारखंड : पारा शिक्षकों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षा विभाग ने 412 पारा टीचरों को बर्खास्त कर दिया है। मामला पलामू का है, जहां पारा शिक्षकों के खिलाफ लंबे समय से कार्रवाई अटकी हुई थी। जिले के 412 पारा शिक्षकों की जहां सेवा समाप्त कर दी गई है, तो वहीं वहीं 33 पारा शिक्षकों को राहत मिल गयी है। प्रथम अपीलीय पदाधिकारी सह पलामू के उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार ने हटाए गए 412 पारा शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। दरअसल जांच में पाया गया…
RANCHI : IAS पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिल गयी है। खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में फंसी IAS पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की याचिका हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है। दरअसल पोस्टिंग पर रोक लगाने के लिए ईडी ने याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि पोस्टिंग से उनके खिलाफ जांच प्रभावित हो सकती है। लेकिन हाईकोर्ट ने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी हैं। पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं। ईडी ने याचिका दाखिल कर कोर्ट से पूजा सिंघल का किसी भी विभाग में पोस्टिंग पर रोक लगाने की मांग किया था।…
जमशेदपुर : मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्नपत्र लीक होने से पूरे राज्य के छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। इस गंभीर मामले में झारखंड सरकार की नाकामी उजागर हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा ने इस मुद्दे को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को झारखंड में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लगातार परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जमशेदपुर में लंबित आधारभूत संरचना विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। शुक्रवार को प्रेषित पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि जमशेदपुर देश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, जहां आर्थिक गतिविधियां, भारी वाहनों का परिचालन और अन्य व्यावसायिक कारणों से आम जनता को यातायात जाम और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण बहुमूल्य जान-माल की हानि हो रही है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। पत्र में…
जमशेदपुर : वर्तमान में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं ली जा रही है।विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि दसवीं के विज्ञान विषय के परीक्षा प्रपत्र कुछ दिन पूर्व ही विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था । इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई की पेपर लीक की घटना सत्य है। आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमिटी द्वारा साकची गोलचक्कर में विरोध प्रदर्शन तथा शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया। जिला सचिव शुभम झा ने कहा कि झारखंड में पेपर लीक का मुद्दा एक बड़ा ही चिंता का विषय है।…
जमशेदपुर : झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जैक के अध्यक्ष को इस मामले के निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग हेतु ज्ञापन देने जब अभाविप का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तो शिक्षा विरोधी सरकार के इशारे पर प्रशासन के द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज सहदेव और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात हो कि परिषद कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विद्यार्थियों के मुद्दों को…
RANCHI: अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 का विरोध रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने सड़क पर उतर कर किया. शुक्रवार को रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल और महासचिव संजय विद्रोही के नेतृत्व में नए बार भवन परिसर से अल्बर्ट एक्का चौक तक वकीलों में शांतिपूर्ण मार्च किया और अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान बार के महासचिव संजय विद्रोही ने बिंदुवार यह जानकारी दी कि नए विधेयक की किन-किन बातों पर वकीलों को आपत्ति है. इन संशोधनों पर निकाला गया विरोध मार्च बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और राज्य बार काउंसिल का पुनर्गठन राज्य बार काउंसिल की चुनाव…