Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
SASARAM : बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां धौडाढ थाना क्षेत्र के ताराचंडी स्थित संत अन्ना हाई स्कूल में मैट्रिक परीक्षा के दौरान आंसर सीट से नकल नहीं कराने पर एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस गोलीबारी में एक अन्य छात्र को हाथ में गोली लगी है. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मृत छात्र की पहचान डेहरी मुफसिल थाना के शंभू बिगहा गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल छात्र की पहचान संजीत कुमार के रूप…
PATNA : सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शुक्रवार को राजधानी पटना पहुंची. यात्रा के चौथे चरण की इस यात्रा का पटनावासियों को बेसब्री से इंतजार था. यहां सीएम ने 1,404.84 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. इसमें सीएम ने 623 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट से उद्धाटन और शिलान्यास किया. इसमें पटना पहला में बननेवाला आधुनिक वेंडिंग जोन और हाईड्रोलिक मल्टीलेवल कार पार्किंग शामिल है. इससे बुद्ध मार्ग में बनाई जा रही पार्किंग में 156 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी. जाम की समस्या नहीं होगी. वहीं सड़क पार करने के लिए एफओबी, कदमकुआं में दो मंजिला वेंडिंग मार्केट का अनावरण किया.…
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर कोई भी घबरा जायेगा. दरअसल, वीडियो एक गली के अंदर छोटे से तिराहे का है. यहां बीच में एक बड़ा गड्ढा है और उसके चारों ओर पतली लकड़ी से बैरिकेड लगा दिया गया है. लोग किसी तरह से उसके पास से संभलकर गुजर रहे हैं. रोड के बीचोबीच गड्ढा होने की वजह से वहां से जा रहे एक व्यक्ति की बाइक अचानक स्लिप हो जाती है और वह सीधा गड्ढे में जा गिरता है. इसके बाद युवक को गिरता देख आसपास के लोग दौड़कर आते हैं और काफी…
जहानाबाद के 28 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, बिहार के इस शहर में बनेगा वाराणसी-हाबड़ा रूट का स्टेशन
BULLET TRAIN IN BIHAR : पटना. वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत जहानाबाद जिले में ज़ोर-शोर से तैयारियां जारी हैं. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSC) ने रूट चार्ट जारी कर दिया है, जिसके अनुसार बुलेट ट्रेन जिले के 28 गांवों से होकर गुजरेगी. इसके लिए लगभग 29.70 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. नई दिल्ली की तिला कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड सर्वे का कार्य देख रही है और उनकी टीम गांव-गांव जाकर ज़रूरी जानकारी जुटा रही है. सर्वे के बाद इसी साल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. 28 गांवों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन नेशनल हाई स्पीड…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज़ : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने बुधवार को बिहार के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है. यह रेड बीते साल सितंबर महीने में पूर्वी चंपारण जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर इलाके में हुई कार्रवाई के मामले में हुई है. सितंबर 2024 में पुलिस ने जाली नोट के खेप के साथ बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पुलिस जांच एजेंसियों को इन जाली नोटों का जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान कनेक्शन पता चला था. बुधवार को एनआइए ने जम्मू के अनंतनाग और तेलंगाना में भी इस मामले में छापेमारी की है. बिहार के तीन युवकों समेत 5…
BIHAR : बिहार में फिर एकबार रेडलाइट एरिया में छापेमारी की गयी है. पूर्णिया के बाद अब अरवल में पुलिस ने कार्रवाई की है. मुख्यालय के जनकपुर धाम स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की है. जिसमें 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमें 10 पुरुष जबकि 10 महिलाएं शामिल हैं. जिस्मफरोशी के धंधे में युवतियों को धकेले जाने की सूचना पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची थी. अरवल में रेडलाइट एरिया में छापेमारी अरवल के जनकपुरधाम में पुलिस ने छापेमारी की. यहां रेडलाइट एरिया में पुलिस ने दबिश डाली तो कई युवक और युवतियां पुलिस के…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मो. मुजाहिद (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. घटना 11-12 फरवरी 2025 की रात की है. जब अज्ञात चोर ने आजादनगर रोड नंबर 3 स्थित एक घर में घुसकर परिसर से एक्टिवा स्कूटी (संख्या JH05DU-2255) चोरी कर ली थी. मामले की शिकायत पीड़िता ऐनम नदीम (निवासी: रोड नंबर 4, हाउस नंबर 3, आजादनगर, मानगो) ने मानगो थाना में दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड…
जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित प्रशांत कुमार सिंह नामक 10 वर्ष बच्चा बस से गिरा गया. वह संत जेवियर स्कूल कपाली से एनुमल फैशन कार्यक्रम से बस से अपने घर रिपीट कॉलनी लौट रहा था. इसी बीच बस से उतरते वक्त वह नीचे गिर गया. बस ड्राइवर को पता नहीं चला और उसने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया जिससे बच्चा पूरी तरीके से जख्मी हो गया. सूचना मिलने पर पहुंचे विधायक के जन प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, श्याम सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत, टुनटुन सिंह पहुंचे. तत्काल उन्होंने एमजीएम थाना को फोन किया और बच्चे को आनन-फानन में…
अयोध्या राम मंदिर दर्शन के बाद वापस झारखंड लौट रहे थे सभी RANCHI : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 19 फरवरी की रात टाटा विक्टा व एक अज्ञात वाहन में टक्कर हो गयी. इसके बाद टाटा विक्टा एक बस से जा टकरायी. इस हादसे में टाटा विक्टा में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार गांव के तीन, नवादा के एक और एक बड़कागांव के निवासी थे. इस हादसे में रंजीत यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि चार घायलों की…
खेल समाचार : भारत ने मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 101 रन) की परिस्थितियों के अनुकूल खेली गई संयमित शतकीय पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. गिल का यह आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक है. उन्होंने अपने इस धीमे शतक के लिए 129 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनके साथ केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने 87…