Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
आदित्यपुर : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान चौक पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात आदित्यपुर भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सुनीता पासवान के साथ स्कूटी पर सवार नशे में धुत्त एक युवती एवं युवक द्वारा हाथापाई की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद घायल अवस्था में पहुंची सुनीता पासवान एवं भाजपाइयों ने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेत्री सुनीता पासवान ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत करते हुए बताया कि रविवार रात में वे बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थी। तभी गलत तरीके से ड्राइव करते हुए एक युवती…
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा करीब 12 बजे हुआ। हादसे में स्कूटी सवार इंद्रीस, जो जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया, और उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज जारी है। हादसे…
सरायकेला : सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा स्थित देशी ढाबा में बाबू दास को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 फरवरी के रात की है जब अजय बहादूर उर्फ अज्जू थापा (34) और आनंद दूबे (27) ने बाबू दास को गोली मारकर फरार हो गए थे। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़ित की पत्नी सुश्मिता देवी के बयान पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 40/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित प्रेस…
MAHAKUMBH: मध्य प्रदेश के जबलपुर-रीवा-प्रयागराज रूट पर भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है. शहर से 50 किलोमीटर दूर जबलपुर से प्रयागराज जाने वाले नेशनल हाईवे 30 पर कुंभ से लौटते वक्त एक ट्रैवलर (मिनी बस) तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए और घटना में सात लोगों की जान चली गई. यह सभी लोग तेलंगाना के हैदराबाद के बताए जा रहे हैं. विपरीत दिशा में आते हुए सीमेंट से भरे हुए एक ट्रक की वजह से ये हादसा हुआ. मृतकों के परिजन हैदराबाद से जबलपुर पहुंच रहे हैं। …
धनबाद : कुख्यात अपराधी गैंगस्टर प्रिंस खान और आशीष रंजन को गिरफ्तार कराने वाले की इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। गैंगस्टर प्रिंस खान को गिरफ्तार कराने वाले को अब पांच लाख रुपए का इनाम स्वरूप दिया जाएगा। वहीं आशीष रंजन उर्फ छोटू के ऊपर भी इनाम की राशि बढ़ाकर चार लाख रुपए कर दी गई है।प्रिंस खान को पकड़वाने के लिए पहले पचास हजार रुपए इनाम रखा गया था।जबकि आशीष रंजन के ऊपर पांच हजार रुपए रखा गया था। एसएसपी एचपी जनार्दनन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम धीरे धीरे यहां पनप रहा है।जिसमें दो गैंग…
ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखने तथा अनजाने लिंक, कॉल से बचने की दी गई सलाह जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के निर्देशानुसार “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” पर कार्यशाला का आयोजन करीम सिटी कॉलेज परिसर में किया गया । कार्यशाला में प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी के अलावा कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्रायें शामिल हुए। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, प्राचार्य करीम सिटी कॉलेज समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया । राष्टीय सूचना विज्ञान केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में आयोजित कार्यशाला में इंटरनेट…
मणिपुर: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह का इस्तीफा सुर्खियों में है। जिसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी और नागा पीपुल्स फ्रंट की संयुक्त सरकार चल रही थी लेकिन कांग्रेस ने लगभग खेला कर ही दिया था। कथित रूप से सरकार गिराने की साजिश रच दी थी और मणिपुर विधानसभा के सत्र शुरू होते ही मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर दी थी। जिसमें उन्होंने तकरीबन भारतीय जनता पार्टी के दो तिहाई से अधिक विधायकों को अपने साजिश में शामिल कर लिया था लेकिन ऐन वक्त…
देवघर : बेंगलुरु में एयरफोर्स का एयर शो होने की वजह से 13 व 14 फरवरी को इंडिगो की बेंगलुरु से देवघर की फ्लाइट रद्द रहेगी. हालांकि 11 व 12 फरवरी को बेंगलुरु से देवघर व देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट की सेवा जारी रहेगी. बेंगलुरु में एयर शो की वजह से पिछले दिन भी बेंगलुरु से देवघर की हवाई सेवा रद्द कर दी गयी थी. इंडिगो ने इससे संबंधित सूचना अपने ग्राहकों को भी उपलब्ध करा दी है. बताया जाता है कि एयर शो के दौरान छह घंटे तक कॉमर्शियल हवाई सेवा को रद्द करने का प्रावधान है। इधर…
DEOGHAR : देवघर-26 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन देवघर के बाबा मंदिर में करीब दो लाख भक्तों की भीड़ हो सकती है. इसे देखते हुए बाबा मंदिर प्रशासक सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर बाबा मंदिर में युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. मंदिरों का रंगरोगन का कार्य शुरू हो चुका है. इस अवसर पर बाबा मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारी है. महाशिवरात्रि को कूपन का दाम भी डबल यानी प्रति भक्त छह सौ रुपए की दर से जारी होगा. महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. तीन दशक तक राजनारायण खवाड़े और…
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक 10 साल की नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है. लड़की अपने एक रिस्तेदार के यहां श्राद्धकर्म में खगड़िया से परिवार के साथ आई थी. जिसके बाद लड़की रात से ही लापता था. लड़की का शव घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बरामद किया गया है। नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या: मौके पर एसपी समेत वरीय अधिकारी ने पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र…