Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : झारखंड में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है। रविवार से हवा के रूख में बदलाव होगा जिससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इससे ठंड में कमी आएगी। हालांकि तापमान में कमी और बढ़ोतरी होने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। झारखंड में बदले मौसम के मिजाज से अधिकतम व न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, झारखंड के लोगों को अब ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में रविवार…
तिजारा /मुकेश कुमार शर्मा : क्षेत्र के ईशरोदा गांव में स्थित भैरव बाबा के स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सुबह हवन पूजन के साथ ग्रामीणों ने निशान आदि चढ़ाया। इस दौरान जयदीप की टीम ने भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत भरतदास महाराज, सरपंच रतिराम यादव, भाजपा नेता देशपाल यादव,अमित यादव, प्रदीप कुमार, सुरजभान यादव, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव, टींकू यादव, नरेंद्र यादव, परमानंद यादव , किसनलाल यादव, सुबेसिंह , देशराज यादव, संजय यादव,दीनेश यादव, शिवदयाल यादव, श्री…
जमशेदपुर : आगामी 11 एवं 12 फरवरी को कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान होगा,पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। उक्त बातें राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के राष्ट्रीय प्रमुख रंजीत कुमार बर्मन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बर्मन एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद बर्मन ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 11 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में…
जादूगोड़ा/डुमरिया/पोटका : डुमरिया प्रखंड के कुंडालुका में सरना गांवता कुंडालुका द्वारा शहीद मनमथ बास्के जी की 69वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले शहीद मनमथ बास्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “शहीद मनमथ बास्के जी हमारे आदर्श हैं। उन्होंने समाज के उत्थान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हमें उनके विचारों…
पोटका : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोटका द्वारा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA) अभियान का शुभारंभ विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को हाथी पांव (फाइलेरिया) से बचाव हेतु दवा खिलाई और इसके प्रति जागरूक किया। विधायक सरदार ने कहा कि यह अभियान समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहायक होगा, इसलिए सभी को इस दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने परिवार और समुदाय में भी इस संदेश को फैलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। एमडीए अभियान 10 फरवरी…
जमशेदपुर : दलमा हिल टॉप में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , हरेलाल महतो, स्वप्न कुमार सिंहदेव, हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, सिद्धार्थ महतो, चंद्रगुप्त सिंह, सागेन हांसदा, संजय मेहता, सत्यनारायण महतो, डोमन टुडू , कन्हैया सिंह, नंदू पटेल, रविशंकर मौर्या, अशोक मांझी*दीपक अग्रवाल, अमित महतो, आरती सिंह मुंडा, मंजू राज एवम अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरायकेला खरसावां , पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। तीनों…
जमशेदपुर / पोटका : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा कश्मीरी युवा आदान – प्रदान कार्यक्रम के सातवें दिन पोटका प्रखंड के सुंदरनगर में “वतन को जानो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, श्रीनगर, बड़गाम, पुलवामा जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा की, “भारत की विविधता…
खलारी : खलारी अंतर्गत चुरी माइंस के सामने सीआईएसएफ कैंप के सामने दहशत फैलाने के इरादे से गोली चली। घटना सोमवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे की बतायी जाती है। 3 पल्सर बाइक से आए अज्ञात अपराधियों नें घटना को अंजाम दिया। इस घटना में सीसीएल कर्मी प्रदीप साव घायल हो गया। गोली प्रदीप साव के पैर में लगी है। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सीआईएसएफ कैंप के सामने पूरी घटना घटी, लेकिन सीआईएसएफ की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। घटना की जानकारी खलारी थाना को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर…
डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन कर सभी से दवा लेने की अपील की जमशेदपुर : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा से किया गया। इस मौके पर जिला के वरीय पदाधिकारियों ने बच्चों के बीच दवा का सेवन कर सभी से अपने बूथ पर जाकर तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के घर आकर दवा उपलब्ध कराने पर दवा का सेवन करने की अपील किया। गौरतलब है कि बोड़ाम, पटमदा,…
रायपुर। अशोक रतन निवासी एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी. उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के झांसे में आ गए और धीरे-धीरे करके…