Author: LOKTANTRA SAVERA

जसीडीह : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नावाडीह रेलवे फाटक के समीप रविवार की रात को घंटों सड़क जाम रहा. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम रहने के कारण देवघर से धनबाद जा रही एंबुलेंस घंटों फंसी रही. एंबुलेंस में एक मरीज सवार था. दूसरी ओर राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, रविवार की रात को नावाडीह गांव में दो ट्रक आमने-सामने आ गये और दोनों ट्रक घंटों फंस गये. इससे ट्रक के चालक व उप-चालक द्वारा हटाने की काफी कोशिश की गयी, लेकिन नहीं हटी. इससे ट्रक सड़क पर ही फंसा रहा.…

Read More

तीर्थ यात्रा पर गयी बस रविवार दिन के ग्यारह बजे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के निकट रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पलट गयी…  देवघर /सोनारायठाढ़ी : प्रखंड क्षेत्र से तीर्थ यात्रा पर गयी बस रविवार दिन के ग्यारह बजे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के निकट रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पलट गयी. घटना में करीब 20 लोग घायल हो गये. बस में सोनारायठाढ़ी व सारठ के अलावा नया खरना, कुम्हराबांधी, कुकराहा, तेलरिया समेत अन्य गांवों से श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ गये थे. कुंभ में स्नान करने के बाद बस चित्रकूट जा रहे थे. इसी बीच रामनगर के…

Read More

रांची: झारखंड में अब ठंड समाप्ति की ओर है. धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है. मौसन विभाग के अनुसार भी आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और बढ़ोतरी होगी. इससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 03 से 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है।  तापमान में बढ़ोतरी के कारण राज्य के लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा. पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे कम तापमान चतरा जिले में 5.8℃ दर्ज किया गया, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में दर्ज…

Read More

भिवाड़ी / मुकेश कुमार शर्मा :  सलारपुर गांव में राधा कृष्ण मंदिर में जेसीबी द्वारा फूल बरसाकर केंद्रीय पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव का स्वागत किया। ग्रामवासियो द्वारा 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया व खैरथल तिजारा कलेक्टर किशोर कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर व महिलाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों द्वारा पूर्व सभापति संदीप दायमा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा ओपन जीम व राजकीय कर्मचारियों के लिए पढने के लिए पुस्तकालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग की गई। पर्यावरण मंत्री…

Read More

खैरथल- तिजारा / मुकेश कुमार शर्मा : जिले के किशनगढ़ बास कस्बे में मेघावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं सहायता उन्नयन 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 607 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर धनंजय अग्रवाल कुलपति राजस्थान स्वास्थ्य विश्वविद्यालय जयपुर रहे। डॉक्टर राकेश जैन अतिरिक्त प्रिंसिपल सीनियर प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी विभाग सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर रहे। रजनीश गुप्ता सीनियर इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद यादव, बैंक मैनेजर जय सिंह , सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह, दिनेश , राजेश यादव, माखनलाल यादव, एस एस यादव, घासीराम यादव, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह नरूका, रोहिताश खैरिया…

Read More

जमशेदपुर : राम मंदिर परिसर छोटा गोविंदपुर में पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय योग शिविर का भव्य समापन वैदिक यज्ञ – हवन के माध्यम से हुआ। शिविर के मुख्य संचालन कर्ता सुजीत कुमार शर्मा और अशोक शर्मा ने बताया की 2 फरवरी से शुरू की गई इस शिविर में छोटा गोविंदपुर के सैकड़ो योग साधकों ने लाभ उठाया। शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा रोगानुसार योग, आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति एवं वैदिक यज्ञ येहवन की जानकारी दी गई समापन समारोह में मुख्य रूप से सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ मनीष डूडिया, भारत…

Read More

जमशेदपुर : ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन झारखण्ड प्रांत का वनभोज कार्यक्रम थीम पार्क टेल्को, जमशेदपुर, झारखंड में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के वितरक भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन के अलावे अन्य तरह का आयोजन भी रखा गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभी वितरक भाई बहुत खुश हुए इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी एवं जलपुरुष के नाम से प्रसिद्ध श्री राजकुमार सिंह थे जिन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की वे अब आगे से जमशेदपुर के वितरक साथियो के सहयोग के लिए हर हमेसा तैयार रहेंगे उनके सौजन्य से आज…

Read More

वनभोज में शिक्षक संघ ने विधायक संजीव सरदार के समक्ष रखीं पांच प्रमुख मांगे पोटका : प्लस टू शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम की ओर से रविवार को पहाड़भांगा, पोटका में वानभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संघ के सचिव कमल पड़ीहारी ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए पांच प्रमुख मांगें विधायक के समक्ष रखीं। शिक्षकों की पांच प्रमुख मांगें: वरीय वेतनमान: 12 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को जल्द वरीय वेतनमान का लाभ दिया जाए। स्थानांतरण नीति: पीजीटी शिक्षकों का स्थानांतरण…

Read More

गुजरात : बनासकांठा के थराद नेशनल हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां खेंगरपुरा गांव के पास रेत से भरा एक डम्पर पलट गया. जिससे सड़क के साइड में मजदूरी करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं, डम्पर मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सड़क के साइड में मजदूरी कर रही तीन महिलाओं और एक बच्चे की डंपर पलटने से मौत हुई है. घटना के बाद लोगों ने राहत कार्य…

Read More

सोनभद् :  बभनी के दरनखाड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. मरने वालों की पहचान रायपुर निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है.…

Read More