Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
घाघीडीह पंचायत के कांचा फुटबॉल मैदान में होगा स्टेडियम निर्माण 70 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में 8,000 लोगो के बैठने की होगी सुविधा, एक साल में बन कर होगा तैयार पोटका : खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत घाघीडीह पंचायत के कांचा फुटबॉल मैदान में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग निधि से स्वीकृत स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह आधुनिक स्टेडियम 70 लाख रुपये की लागत से बनेगा और इसमें 8,000 दर्शकों के…
धनबाद : गोल्फ मैदान में झामुमो के 53वें स्थापना दिवस समारोह मनाया गया. यहां सीएम हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कोयला मंत्री रांची आये थे। उनसे झारखंड सरकार ने साफ कहा कि झारखंड में चल रही कोयला खदानों की जमीन के बदले उतना ही मुआवजा देना होगा, जो राज्य सरकार तय करेगी. अगर यह सौदा मंजूर नहीं है, तो केंद्र सरकार कोयला खदानों को बंद कर दे। सीएम हेमंत ने क्या कहा सीएम ने कहा है कि केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी मद में बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई…
रांची : राजभवन का खूबसूरत उद्यान आम लोगों के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी तक खुला रहेगा। इस दौरान नागरिक यहां के सुंदर फूलों और हरे-भरे पौधों का आनंद ले सकेंगे। उद्यान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा। लोगों को प्रवेश के लिए गेट नंबर 2 से दोपहर 1 बजे तक अनुमति मिलेगी। सभी को आधे घंटे तक उद्यान में रहने की अनुमति होगी। बता दें कि उद्यान में प्रवेश के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद सुरक्षा जांच होगी, जिसके बाद प्रवेश मिलेगा।
रांची : राजधानी रांची में मंगलवार देर शाम नगड़ी इलाके में गोलीबारी की घटना घटी है। इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दो लोगों को गोली मारी गई है। रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली है, मामले में जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव मे गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप की मौत हो गई है। रिम्स में मौजूद मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम,पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मल गेस्ट हाउस जमशेदपुर में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक में आयोजित की हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव सभी मंडल अध्यक्ष सचिव के आलावे चयनित पदाधिकारी संग दलमा हिलटॉप में बैठक करेंगे। इस बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, आदरणीय सुदेश कुमार महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, तीन…
लातेहारः जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो नक्सलियों ने मंगलवार को लातेहार एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चंदन साव और पप्पू साव शामिल हैं. दोनों छिपादोहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट ने नक्सलियों को सम्मानित किया.दरअसल लातेहार पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर छापेमारी अभियान से नक्सली काफी कमजोर हो गए हैं. दूसरी बार पुलिस के द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. पुलिस के द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण नीति के प्रचार प्रसार और…
रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को टर्मिनल भवन में बैठे यात्रियों ने दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। इस दौरान जिसे जहां जगह मिली, छिप गए। अलार्म बजते ही सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान चौकन्ने हो गए। फिर एक-एक कर टर्मिनल भवन में मौजूद यात्रियों को बाहर निकाला गया। हालांकि इस दौरान कुछ यात्री बेहोश गए, जिन्हें सीआईएसएफ के जवानों ने स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला।इसी दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी को जानकारी मिली कि एयरपोर्ट परिसर में एक बिल्डिंग भूकंप के झटके से गिर चुका है।
धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के टुंडी रोड में सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया. जिसके बाद आरोप है कि पुलिस ने बच्चों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया है. लाठीचार्ज की घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. आधा दर्जन से अधिक बच्चे और महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दरअसल, सरस्वति पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद बढ़ गया. दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की…
प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज महाकुंभ पहुंच गए हैं। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी उनके साथ हैं। पीएम करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। मोदी मोटर बोट से योगी के साथ संगम पहुंचे। उन्होंने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे। गले में रुद्राक्ष की माला थी। मंत्रोच्चारण के बीच पीएम मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। https://twitter.com/i/status/1887016611921449074 मोदी का विमान बमरौली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पीएम डीपीएस के हैलिपैड पहुंचे। यहां से उनका काफिला अरैल के VIP घाट पहुंचा। वहां…
शांतनु को टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव का प्रमुख नियुक्त किया गया है… MUMBAI : टाटा समूह के मानद चेयरमैन रहे रतन टाटा के अंतिम वर्षों में उनके साथ साया बनकर रहे शांतनु नायडू नई भूमिका संभालने जा रहे हैं. शांतनु को टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर बनाया गया है. उन्हें स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव का प्रमुख नियुक्त किया गया है. शांतनु ने मंगलवार को लिंक्डइन पर भावनात्मक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में नया पद संभाल रहा हूं. इस कंपनी से मेरा व्यक्तिगत नाता है. मुझे याद है जब…