Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पाकुड़ : जिले के महेशपुर प्रखंड के चंद्रपुरा-भेटाटोला मुख्य सड़क के बदमसीय गांव के निकट सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई है. मृत युवकों की पहचान महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर गांव निवासी सद्दाम शेख (24), साजिर शेख (20) और सेनपुर गांव निवासी अजीम शेख के रूप में की गई है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। https://youtu.be/XcmXvTfjO2k?si=3xRQHxpUknlaBw3R मैजिक वाहन ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पीर पहाड़ की ओर जा रहे थे. इस क्रम में सामने से आ रहे एक मैजिक वाहन ने सामने…
रांची : पुलिस ने साहिबगंज जिले से जुड़े एक बड़े चोर गिरोह का खुलासा किया है. यह गिरोह सोने चांदी के दुकानों को अपना निशाना बनाता था. रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरोह के 7 सदस्यों को पुलिस की टीम ने राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में पांच चोरी करने वाले हैं और बाकी दो रिसीवर हैं. सभी शातिर चोर हैं और झारखंड के साहिबगंज जिला के रहने वाले हैं। https://youtu.be/t8e_rlcG3Hk?si=WE0PlekH9wUeftAw गिरफ्तार अपराधियों में तफज्जुल शेख, कमरुज जमाल, सलमान शेख, दाऊद शेख ,गुलाब मोहम्मद, मदन स्वर्णकार और अजय…
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से अब नक्लसियों की कमर टूटने लगी है. मुठभेड़ में मिल रही विफलताओं से माओवादियों में बौखलाहट है. इसलिए जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सली लगातार आईईडी प्लांट कर रहे हैं. आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने की है. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। https://youtu.be/NJdkFI9yTgs?si=CQs5wDd73vfDtcEA जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम के साथ हीसीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सोमवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे. किरंदुल थाना क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गांव…
रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हाईवे के टोल प्लाजा पर मंगलवार को हाई मास्ट लाइट का टावर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रांची से गुमला की ओर से जाने वाले हाईवे में टोल प्लाजा के किनारे लगा हाई मास्ट लाइट का टावर अचानक यात्रियों से भरे ऑटो पर गिर पड़ा। टावर इतना वजनी था कि ऑटो के परखच्चे उड़…
प्रयागराज : प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बीच ही पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई है। हिंदू हॉस्टल के पास मुख्यमंत्री योगी के लिए लगाए गए बैरिकेट पर एक वकील को रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान चौकी प्रभारी दारोगा और सिपाहियों ने एक वकील को पीट दिया। इससे अन्य वकील आक्रोशित हो गए। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने पास की सड़क पर खुद से बैरिकेडिंग लगाते हुए चक्काजाम की कोशिश की और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही…
अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू किया है. इसी के तहत सोमवार (3 फरवरी) को एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ. रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि यह विमान कम से कम 24 घंटे के अंदर भारत पहुंचेगा। राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है. ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अमेरिका में भारतीय अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर…
यहां इस नयी तकनीक से होगा कैंसर का इलाज.. जमशेदपुर : झारखंड का सबसे पुराना कैंसर अस्पताल मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (एमटीएमएच) 4 फरवरी 2025 को अपनी स्थापना के 50 साल पूरा करने जा रहा है. जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी (पहले इंडियन कैंसर सोसाइटी) द्वारा इसकी स्थापना की गयी थी. टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन जेआरडी टाटा ने इसका उद्घाटन किया था. यह टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सर दोरबाजी टाटा की पत्नी लेडी मेहरबाई टाटा के नाम पर संचालित हो रहा है. इस अस्पताल की शुरुआत मात्र 10 लाख रुपये में की गयी थी. इसमें 3 लाख रुपये सर दोराबजी…
जमशेदपुर : वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव करनेवाले एक युवक को टाटानगर आरपीएफ ने पकड़ने में सफलता पायी है. आरपीएफ प्रभारी राकेश मोहन के नेतृत्व में काफी दिनों तक के प्रयास के बाद उस युवक को पकड़ा गया है. उसकी गिरफ्तारी जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास से हुई है. वह टाटानगर स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की तैयारी कर रहा था. पकड़ा गया युवक जुगसलाई की गरीब नवाज कॉलोनी का रहनेवाला मोहम्मद जाहिर उर्फ देवा है. उसने स्वीकार किया है कि फोन पर बात करने के दौरान उसे गुस्सा आ गया था. इसी दौरान ट्रेन भी पहुंची. उसने बिना सोचे…
जमशेदपुर : श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब रोड नंबर 13 आदित्यपुर के द्वारा भव्य सरस्वती पूजा पंडाल हर साल की भांति इस साल भी आयोजन किया गया है, जो कॉलोनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और भी अन्य कार्यक्रम कमेटी द्वारा कराए जाएंगे कमेटी के अमृत सिंह ने बताया कि यह पूजा कमेटी वर्ष 2022 से लगातार पूजा करते आ रही है और हर वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाते आ रही है।कमेटी द्वारा तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम कॉलोनी के लोगों के लिए आयोजित किए जाते हैं। कमेटी के सदस्य इस पूजा को सफल बनाने…
जमशेदपुर : शहर के मानगो स्थित सुंदरबन फेस 2 स्थित संजीवनी फ्लैट में डॉ दरख़शां अंजुम के फ्लैट में देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के समय डॉक्टर अपने फ्लैट में नहीं थे. वे दूसरे फ्लैट में सोने के लिए चले गए थे. इस बीच ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। फ्लैट नंबर 325 की है घटना घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के समय डॉ दरख़शां अंजुम अपनी पत्नी के साथ किसी दूसरे फ्लैट में सोने के लिए गए थे. इस बीच ही घटना घटित हो गई. घटना…