जमशेदपुर : श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब रोड नंबर 13 आदित्यपुर के द्वारा भव्य सरस्वती पूजा पंडाल हर साल की भांति इस साल भी आयोजन किया गया है, जो कॉलोनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और भी अन्य कार्यक्रम कमेटी द्वारा कराए जाएंगे कमेटी के अमृत सिंह ने बताया कि यह पूजा कमेटी वर्ष 2022 से लगातार पूजा करते आ रही है और हर वर्ष भव्य पूजा पंडाल बनाते आ रही है।
कमेटी द्वारा तीन दिनों तक विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम कॉलोनी के लोगों के लिए आयोजित किए जाते हैं। कमेटी के सदस्य इस पूजा को सफल बनाने में 24 घंटे लगातार प्रयासरत रहते हैं। पूजा कमेटी के आयोजन करता में अमृत सिंह,आर्यन सिंह, आदित्य सिंह, शिवम्,साहिल, अभिनव, अमन, श्याम, दीपक दुबे, समर, भुंन्नू, अप्पू तथा अन्य कमिटी मेंबर का सहयोग रहा।



