Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
छत्तीसगढ़ : बीजापुर पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। उसूर-आवापल्ली मुख्य मार्ग पर उसूर से 3 किलोमीटर की दूरी पर धान मंडी के पास सड़क पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 25 किलो के आईईडी को बीडीएस टीम ने खोजकर नष्ट कर दिया।माओवादियों ने सड़क के बीचों-बीच प्लास्टिक के कंटेनर में आईईडी को रखा था। पुलिस ने 25 किलो के आईईडी को किया नष्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माओवादियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी को मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक के कंटेनर में रखा था। आईईडी से आम जनता को नुकसान हो…
JHARKHAND: बढ़ रहे Guillain Barre Syndrome के केस, एक और संदिग्ध मरीज रिम्स में हुआ भर्ती। रांची के रिम्स अस्पताल में शनिवार को गुलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) के एक और संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया। यह मरीज कोडरमा का रहने वाला है और पहले रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था।मरीज के पास आयुष्मान कार्ड नहीं था और इलाज के लिए पैसे भी खत्म हो चुके थे, जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती किया गया। रिम्स में इलाज की शुरुआत मरीज के परिवार ने रिम्स के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह से संपर्क किया। इसके…
झारखंड : चतरा-झारखंड के चतरा जिला प्रशासन और खनन विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. छह पत्थर माइंस पर 47.17 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह जानकारी उपायुक्त रमेश घोलप ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें. इसे लेकर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर पत्थर माइंसों की जांच करायी गयी। खनन शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई कमेटी ने लीज के अनुसार पत्थर माइंसों की जांच…
दुर्ग। जिला अस्पताल के मदर चाइल्ड वार्ड से बच्चा बदल जाने की शिकायत सामने आई है। यहां के स्टॉफ की लापरवाही से कुरैशी परिवार का बच्चा सिंह और सिंह परिवार का बच्चा कुरैशी के पास पहुंच गया है। मुस्लिम परिवार ने अपना बच्चा लेने के लिए अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की है, लेकिन हिंदू परिवार बच्चा देने के लिए राजी नहीं हो रहा है। मामला 23 जनवरी की रात का है। यहां डिलिवरी वार्ड में भर्ती शबाना कुरैशी और साधना सिंह को थोड़े समय के अंतराल में बच्चा हुआ था। अस्पताल के स्टॉफ ने दोनों बच्चों के हाथ में मां…
CHATRA : चतरा और लातेहार के सीमांत जंगल में आज यानी रविवार को एक शख्स का किडनैप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी डेड बॉडी को जंगल में ही फेंक दिया गया। मृतक की शिनाख्त विष्णु साव के तौर पर की गयी है। विष्णु साव टंडवा थाना क्षेत्र के लेम्बुवा गांव के रहने वाले थे। वारदात की फैली खबर के बाद चतरा पुलिस कप्तान विकास पांडेय दलबल के साथ स्पॉट पर पहुंचे और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ तफ्तीश शुरू की। जा रहे थे। इसी दौरान चार-पांच नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने उनका किडनैप कर लिया।…
शिमला : हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटके लगे हैं। पर्वतीय जिला कुल्लू में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। ये झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। इसका असर कुल्लू जिला से सटे इलाकों में भी महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुल्लू में 31.76 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण…
प्रयागराज : महाकुम्भ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे। घोड़ों…
जमशेदपुर : सरस्वती पूजा को भव्य रूप देने के लिए छोटा गोविंदपुर में छोटू सरस्वती पूजा कमेटी – न्यू स्टूडेंट वॉइस क्लब ने पुतुल मैदान में एक अनूठे पंडाल का निर्माण किया है। कमेटी के अध्यक्ष सुजल कुमार के नेतृत्व में एक लाख रुपए की लागत से यह पंडाल तैयार किया गया, जो अपनी आकर्षक विद्युत सज्जा से श्रद्धालुओं को लुभा रहा है। कमेटी के सक्रिय सदस्यों में आशीष दास, हेमंत कुमार, सोनू, अनिमेष, गुड्डू, विवेक, अमन, साहिल, आकाश, गौरव, नीरज, जयशंकर, सौरभ, तापस, अंजन और सचिन का विशेष योगदान रहा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल…
जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक 28 नंबर सरस्वती पूजा सिद्धगोड़ा कमिटी का पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से सिद्धगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित पूजा कमिटी। के अध्यक्ष दीपक सिंह, संरक्षक संदीप कमत और दर्जनों सदस्य उपस्थित थें।
जमशेदपुर : श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत और वैष्णव किन्नर अखाड़ा के महंत हिमांशी के द्वारा सनातन मठ का शुभारंभ किया गया. जिसमें किन्नर माही ने मां मातंगी की पूजा अर्चना की सनातन मठ का मुख्य उद्देश्य सनातन के कार्य करना और सनातन का प्रचार करना जैसे धर्म प्रचार जैसी चीज लोगों के बीच जागरूकता लाना संस्कृत तथा पुराणों का अध्ययन शास्त्र और अस्त्र का ज्ञान दिया जाएगा। इसकी पहली बैठक 30 जनवरी 2025 को हुई थी और आज मठ का शुभारंभ एग्रीको में किया गया. महामंडलेश्वर साध्वी अमरजीत जमशेदपुर वासियों से सहयोग की आशा रखती है इस कार्यक्रम…