Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई ‘चापड़’ (धारदार हथियार) से हमलों की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। दुकानदारों के लिए कड़े निर्देश एसएसपी के निर्देशानुसार, शहर के सभी हार्डवेयर दुकानों और लोहे के औजार बेचने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है। अब किसी भी व्यक्ति को बड़ा चापड़ या संदिग्ध धारदार हथियार बेचने से पहले उसकी पहचान पत्र (Aadhaar Card) की कॉपी लेना अनिवार्य कर दिया गया है।…

Read More

चाकुलिया/धालभूमगढ़ : कोल्हान क्षेत्र के निवासियों के लिए हवाई सफर का सपना अब चाकुलिया के रास्ते सच होता दिख रहा है। शनिवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की एक उच्चस्तरीय टीम ने पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया और धालभूमगढ़ एरोड्रम का सघन निरीक्षण किया। इस दौरे के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि धालभूमगढ़ में जारी तकनीकी बाधाओं के बीच चाकुलिया एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। डीजीएम के नेतृत्व में तकनीकी जांच AAI के डीजीएम (एटीएम) अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आई पांच सदस्यीय टीम ने चाकुलिया के अंचलाधिकारी (CO) नवीन पुरती के साथ मुख्य रनवे और…

Read More

जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में विधायक निधि से कराए जा रहे सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार कार्य में घटिया निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर संवेदक द्वारा रातों-रात लगाए गए टाइल्स को उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नगर विकास विभाग द्वारा वर्ष 2016 में मानगो वर्कर्स कॉलेज के पास सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। समय के साथ शौचालय की स्थिति जर्जर हो गई थी, जिसके बाद इसके जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से योजना लाई गई। इस योजना का क्रियान्वयन मानगो नगर निगम द्वारा किया जा रहा…

Read More

जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित चाय दुकान में झुलसी 28 वर्षीय युवती मेहंदी कुमारी का कुशल क्षेम जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज के स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने टीएमएच प्रबंधन से भी बातचीत कर बेहतर एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल साकची थाना पहुंचा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह कर रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। इस संबंध में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की स्तरहीन टिप्पणी किसी भी जनप्रतिनिधि के पद…

Read More

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में भाजपा ने संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की। शनिवार को सीतारामडेरा, गोलमुरी, बारीडीह, बर्मामाइंस, टेल्को एवं साकची पुर्वी के मंडल अध्यक्षों ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की स्वीकृति के पश्चात अपने-अपने मंडल कमेटी की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विभिन्न मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।…

Read More

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए देश की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी लुपिन फार्मास्युटिकल लिमिटेड में सफलता प्राप्त की है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित इस कैंपस सिलेक्शन ड्राइव में बी. फार्मा और डी. फार्मा के कुल 15 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों को कंपनी के गोवा स्थित अत्याधुनिक प्लांट के लिए 2.2 लाख रुपये प्रति वर्ष के वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है। फार्मा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) 2026 की घोषणा कर दी है। यह योजना उन कर्मचारियों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है जो अपनी सेवानिवृत्ति की योजना समय से पहले बनाना चाहते हैं। प्रबंधन ने इस बार 748 कर्मचारियों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा है। मुख्य विवरण और समय सीमा यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो चुकी है और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक पात्र कर्मचारियों को इसी समय सीमा के भीतर अपना…

Read More

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में महाविद्यालय के थर्ड ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें चार सत्रों 2019-21, 2020-22, 2021-23 तथा 2022-24 के विद्यार्थी सम्मिलित हुए और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।  इस महत्वपूर्ण अवसर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के सीवीसी डॉ प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के बॉटनी डिपार्टमेन्ट के विभागाध्यक्ष डॉ दारा सिंह गुप्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ प्रभात कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज इस अवसर…

Read More

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुल 13 छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर शानदार सफलता हासिल करते हुए देश की प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी ब्लैक एप्पल टेक्नोलॉजी में कैंपस प्लेसमेंट प्राप्त किया है। सभी चयनित छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर देश की राजधानी नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट हेड श्री सुभोदीप भद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्र डिप्लोमा, बी.टेक और बीसीए कोर्स से हैं। डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस) 2023–2026 बैच से खुशी सिंह और सकीना खातून का चयन हुआ है। वहीं बी.टेक (सीएसई) 2022–2026 बैच से मृणालिनी कुमारी महतो चयनित हुई हैं।…

Read More