Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुरी : बी डिफरेंट इभेन्ट एंड इन्टरटेन्मेंट द्वारा आयोजित कला उत्सव 2026 का ऑडिशन राउंड रविवार को राजकीय मानभूम छाऊ नृत्य कला केंद्र, सिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिल्ली एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा प्रतिभाशाली कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।ऑडिशन में मुरी से आरोही ने भाग लिया। आदित्य बिरला हाई स्कूल से श्रेया सहिस, प्रियांशी एवं श्वेता ने अपनी प्रस्तुति दी। संत माइकल स्कूल, मुरी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मुरी, चिराग स्कूल तथा डी ए भी स्कूल से श्रीशा कुमारी, ईशा एवं अश्विनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उर्सुलाइन…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं रोटरैक्ट क्लब ने श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई तथा आरसीजे फेमिना, जमशेदपुर के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में छात्रों, शिक्षकों, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस मानवता की सेवा से जुड़े अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रक्तदान की पूरी प्रक्रिया प्रशिक्षित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सभी निर्धारित सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई। शिविर के दौरान एनएसएस…
जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की बैठक रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन तथा 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर कदमा के गणेश पूजा मैदान में विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पार्टी का दावा है कि दोनों आयोजनों में पूरे झारखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, युवा और समर्थक शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि दोनों कार्यक्रमों में…
डबल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफल, मरीज तेजी से स्वस्थ; एमआरआई सेवा शुरू, एमबीबीएस सीटें बढ़कर हुईं 200 जमशेदपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक मरीज के दोनों घुटनों (डबल टोटल नी रिप्लेसमेंट) का सफल प्रत्यारोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज का स्वास्थ्य तेजी से बेहतर हो रहा है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने चिकित्सकों, सर्जनों, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल प्रबंधन की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक तकनीक और…
संगठन विस्तार अभियान को मिली नई गति, झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का लिया संकल्प जमशेदपुर : आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को मानगो स्थित कुंवर बस्ती में आयोजित आजसू यूथ मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए झारखंड और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्भय…
जिला उपाध्यक्ष अंसार खान बोले- यह छात्रों, युवाओं और जनआंदोलन की पहली बड़ी जीत जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शहर के जवाहर नगर रोड नंबर-14 एवं 13 मार्केट क्षेत्र में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और इंडिया गठबंधन के आंदोलन की महत्वपूर्ण सफलता बताया। अंसार खान ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्र, युवा और कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा…
रेलवे कॉलोनी के समीप आयोजित सेवा अभियान में बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान, समाजसेवा के संकल्प को किया मजबूत जमशेदपुर : सामाजिक जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय प्रयत्न संस्था ने रविवार को रेलवे कॉलोनी के समीप स्थित झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के बीच पौष्टिक भोजन वितरण अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन वितरण करना नहीं, बल्कि समाज के वंचित बच्चों तक यह संदेश पहुंचाना है कि वे अकेले नहीं हैं…
विदेशों तक संगठन का विस्तार, डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्टार्टअप, यूपीएससी स्टडी सेंटर और हाई-टेक मैट्रिमोनियल सिस्टम पर बनी रणनीति जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में झारखंड प्रदेश इकाई के आतिथ्य में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी पांच वर्षों के मिशन और विकास की व्यापक रणनीति पर मंथन करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन के चित्र…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने शनिवार को नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा नाम, पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन से संबंधित कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं संबंधित कर्मचारियों से अभियान की वर्तमान स्थिति, घर-घर सर्वेक्षण और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पात्र नए मतदाताओं के नाम शीघ्र मतदाता सूची में जोड़े जाएं।…
साइंस, कंप्यूटर, मैथ्स एवं एंटरप्रेन्योरशिप क्लब के संयुक्त आयोजन में विद्यार्थियों ने दिखाई नवाचार और प्रतिभा जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जे.एच. तारापोर स्कूल में शनिवार को इंटर-स्कूल तकनीकी एवं शैक्षणिक महोत्सव ‘प्रोब-2026’ (PROBE-2026) का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के साइंस क्लब, कंप्यूटर साइंस क्लब, मैथ्स क्लब एवं एंटरप्रेन्योरशिप क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, गणितीय तर्कशक्ति, तकनीकी दक्षता, नवाचार और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम का उद्घाटन जुस्को के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर एवं विद्यालय की प्राचार्या लता शरत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस…