Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : राजधानी रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय के मोबाइल फोन की घंटी बजी और सामने से आवाज आयी “सर-सर, कुख्यात सोनू इमरोज को टपकाने वाला गुड्डू और शमशेर रांची में है। दोनों हिंदपीढ़ी इलाके के छोटा तालाब के पास एक बारात में बाराती बनकर आये हुये हैं। मौका अच्छा है, धर लीजिये।” मिली इंफॉर्मेशन को DSP ने आला अधिकारियों के साथ शेयर की। हुक्म मिला दोनों को धर दबोचने का। फिर क्या था तेज तर्रार अधिकारी माने जाने वाले DSP प्रकाश सोय ने अपनी वर्दी उतारी और नॉर्मल कपड़े पहन लिये। कमर में पिस्टल खोंसी और अपनी टीम…
जमशेदपुर : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि राहु उल्टी चाल चलता है, वहीं शनि सबसे धीमी गति से चलता है। ऐसे में दोनों ग्रहों की जो युति बनेगी वो एक विनाशकारी युति का निर्माण करेगी, जिससे कुछ राशियां विशेष रूप से प्रभावित होंगी। नवग्रहों में शनि को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। वे जातकों को उनके कर्मों के फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में करीबन ढाई साल के लिए रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा गोचर होने में करीब 30 साल का वक्त लग ही जाता है। 2025 के मार्च महीने में…
बिहार : पटना में 109 करोड़ रुपये की लागत से नया रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। छपरा में यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए फोरलेन रोड का निर्माण किया जाएगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मंगलवार को मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। पटना जिले के डुमरी हॉल्ट-पोठही रेलवे स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के निर्माण के लिए 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। छपरा में बायपास से मेडिकल कॉलेज तक फोरलेन रोड बनाया जाएगा, इसके लिए 43 लाख करोड़…
LATEHAR: लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के लात जंगल के पास बीती रात उग्रवादियों ने पांच हाईवा को आग के हवाले कर दिया । उक्त हाईवा डीवीसी द्वारा संचालित तुबेद कोल माइंस से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए जा रहे थे। घटना में सभी हाईवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। उग्रवादियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की और फायरिंग भी किया।चालकों ने बताया कि 10 के 12 की संख्या में उग्रवादी पहुंचे और हाईवा को रोक लिया। सभी चालकों को नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की इसके बाद सभी वाहनों को आग लगाकर चले गए। दहशत बनाने…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनावी कार्यक्रम चल रहा है। उसी क्रम में पूर्व से घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सूचना पट पर चुनाव नियमावली का प्रकाशन किया गया और इसके साथ-साथ ही 85 कमेटी मेंबर को 50 क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए क्षेत्रवार सूची जारी की गई । जिसमें सबसे अधिकतम कमेटी मेंबर 6 कमेटी मेंबर के साथ वर्ल्ड ट्रक असेंबली लाइन है! वही फर्स्ट असेंबली लाइन और सेकंड असेंबली लाइन एवं फ्रेम शॉप में चार-चार कमेटी मेंबर होंगे। 3 ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें 3 कमेटी मेंबर चुनाव होगा दो कमेटी मेंबर वाले क्षेत्र 15 हैं…
परियोजना निदेशक, आईटीडीए ने प्रशिणार्थियों को किया संबोधित, कहा- मतगणना कार्य की संवेदनशीलता को समझते हुए ट्रेनिंग में शंकाओं को दूर करें जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार माइकल जॉन सभागार, बिष्टुपुर में पोस्टल बैलेट काउंटिंग स्टाफ एवं ईवीएम काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया । प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक पोस्टल बैलेट की काउंटिंग एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक ईवीएम काउंटिंग से संबंधी प्रशिक्षण दिया गया । परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए…
Jharkhand : मधुपुर-जसीडीह रेल खंड पर जसीडीह नवाडीह रेल फाटक के पास आज दोपहर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया. रेल फाटक खुला होने के कारण एक अनियंत्रित ट्रक ने तेज रफ्तार से आ रही झाझा-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर में टक्कर मार दिया। इससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद उक्त रेल खंड के एक लाइन में ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बाधित हो गया है. क्षतिग्रस्त ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम जारी है. वहीं झाझा-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर भी मौके पर ही खड़ी है. रेलवे ट्रैक से क्षतिग्रस्त ट्रक का मलवा हटाने के बाद रेल…
मणिपुर : फिर से हालात संकटपूर्ण हो गए हैं। इस बीच सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने एनडीए की बैठक बुलाई थी। हालांकि 45 में से मात्र 27 विधायक ही इस बैठक में पहुंचे। मणिपुर में फिर से हालात संकटपूर्ण हो गए हैं। इस बीच सोमवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने एनडीए की बैठक बुलाई थी। हालांकि 45 में से मात्र 27 विधायक ही इस बैठक में पहुंचे। एक विधायक ने बैठक को वर्चुअली ज्वॉइन किया। इस बैठक में मणिपुर में फिर से बढ़ रही हिंसा को लेकर बातचीत होनी थी। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बैठक…
मुंबई : अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था. इसके कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में पकड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक, अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने कुछ समय पहले अनमोल के अपने देश में होने की पुष्टि की थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए एक प्रस्ताव भेजा था. इसके कुछ दिनों…
झारखंड : लॉकर से एक सोने का कंगन, एक सोने की चेन, 12 सोने के सिक्के, चूड़ियां, अंगूठियां और अन्य सोने,और हीरे के आभूषण बरामद किए गए। मूल्यांकनकर्ताओं ने बरामद आभूषणों की कुल कीमत 39,12,194 रुपये आंकी। झारखंड के साहिबगंज में अवैध खनन व परिवहन से जुड़े केस में सीबीआई ने संदिग्ध भगवान भगत के लॉकर से 42,68,144 रुपये के जेवरात व नकदी राशि बरामद की है। पांच नवंबर को सीबीआई ने भगवान भगत समेत कई पत्थर कारोबारियों के यहां छापेमारी की थी। तब भगवान भगत के लॉकर की चाबी को भी जब्त किया गया था। सोमवार को लॉकर स्वतंत्र…