Author: LOKTANTRA SAVERA

झारखंड : संताल परगना की सभी 18 सीटों पर 20 नवंबर होने वाला चुनाव काफी दिलचस्प होगा। पाकुड़ को छोड़कर सभी सीटों पर सीधी लड़ाई है। पाकुड़ में त्रिकोणात्मक लड़ाई हो सकती है। संताल परगना में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार थोड़ा-बहुत उलटफेर की संभावना बनती दिख रही है। संताल में पाकुड़ से आजसू और बाकी सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है।वहीं आइएनडीए की कांग्रेस पार्टी ने जरमुंडी, महगामा, पोड़ैयाहाट, पाकुड़ और जामताड़ा सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जबकि, राजद के खाते में देवघर और गोड्डा सीट है। बाकी संताल परगना की 11 सीटों से…

Read More

पंजाब। जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा…

Read More

जमशेदपुर : पतंजलि योग परिवार द्वारा टेल्को गणेश मंदिर प्रांगण में नारियल महोत्सव का आयोजन किया गया ।महोत्सव की शुरुआत दुर्गा माता को नारियल पानी का अभिषेक कर किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया ने बताया कि नारियल का पानी प्रकृति प्रदत्त शुद्ध मिनरल वाटर है। यह वात पित्त नाशक है। कच्चे नारियल से उत्कृष्ट दूध बनाया जाता है जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए अति लाभदायक होता है। नारियल वृक्ष के अनेक औषधीय गुण होते हैं। इस वृक्ष का हर हिस्सा उपयोगी होता है इसलिए इसे “जीवन का वृक्ष” भी कहा जाता…

Read More

JHANSI : झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में हुये अग्नीकांड में आग की लपटों के बीच घिर चुके दो नवजात बच्चों वहीं की एक नर्स ने अपनी आबरू और जान की परवाह किये बगैर बचा लिया। इस बहादुर नर्स का नाम मेघा जेम्स बताया गया। बीते शुक्रवार की रात जब महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग लगी, तब नर्स मेघा जेम्स उसी वार्ड में तैनात थी। वार्ड में भर्ती बच्चों को बचाने के वास्ते नर्स खुद आग में कूद पड़ी। इस दरम्यान मेघा जेम्स की सिंथेटिक सलवार में आग लग गयी। मेघा ने हिम्मत…

Read More

यूपी। बरेली जनपद में लड़कियों को लेकर अभ्रद टिप्प्णी करना एक इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। दरअसल, बीमार सिपाही को मीट खाने और लड़कियों से अश्लीलता करने की सीख देने में बहेड़ी सर्किल के एक इंस्पेक्टर फंस गए हैं। दोनों की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ बहेड़ी को जांच के निर्देश दिए हैं। 20 तक सीओ रिपोर्ट देंगे। रविवार को सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें बहेड़ी सर्किल के एक थाने के इंस्पेक्टर अपने थाने के एक बीमार सिपाही सुरेंद्र से उसका हालचाल पूछ रहे हैं कि क्या…

Read More

दिल्ली। दीप चंद बंधु सरकारी अस्पताल में डरा देने वाला मामला सामने आया है. यहां ओपीडी में स्थित एक शौचालय में गुप्त रूप से आसपास के शौचालय का उपयोग कर रही महिलाओं के वीडियो बना रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. अस्पताल से शिकायत मिलने के बाद न्यू सीलमपुर का रहने वाले 24 साल के नितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है. अलग- अलग शहरों में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं।  इसी साल बेंगलुरु पुलिस ने एक कॉलेज के बाथरूम में महिलाओं…

Read More

जमशेदपुर : बारीडीह चौक स्थित आंदोलनकारी कोका कमार करमाली के मूर्ति स्तंभ में किसी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू जी का स्टीकर लगा दिया था सूचना प्राप्त होने पर भाजपा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा में लगे स्टीकर को हटा दिया तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कुमार अभिषेक ने कहा कि राजनीति द्वेष से प्रेरित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू जी की राजनीति छवि को धूमिल करने के प्रयास से यह कार्य किया गया था जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने हटा दिया साथ ही इस तरह के द्वेष पूर्ण कार्य के…

Read More

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में…

Read More

यूपी। सोनभद्र जिले के एक इंटर कॉलेज के गर्ल्‍स टॉयलेट में छिपा हुआ कैमरा मिला है। कॉलेज की एक छात्रा ने इस कैमरे को देखा। अन्‍य छात्राओं को इसकी जानकारी होने के बाद हंगामा मच गया। छात्राओं ने ही एक संदिग्‍ध को पकड़कर शिक्षकों के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कॉलेज के एक कमरे में उससे पूछताछ की। इस दौरान कमरे के बाहर मौजूद छात्राएं सबके सामने पूछताछ की मांग को लेकर लगातार हंगामा करती रहीं। थोड़ी देर बाद वहां छात्राओं के परिवारीजन भी जुट गए। टॉयलेट में छिपा हुआ…

Read More

देवघर। इन दिनों साइबर ठगों की हिमाकत कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। ठगी का ऐसा-ऐसा जुगाड़ इन शातिरों से तैयार किया है कि थोड़ी सी भी चूक हुई और आपके खाते से लाखों रुपये पार। ऐसा ही एक मामला झारखंड के देवघर से सामने आया है। जहां एक शिक्षक का हजारों रुपये ठगों ने पार कर लिया। दरअसल मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव निवासी सहायक शिक्षक दिवाकर प्रसाद राय के खोये मोबाइल में नया यूपीआइ आइडी बनाकर साइबर अपराधियों ने 63316.70 रुपये दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर कर लिये। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक दिवाकर ने शनिवार को देवघर…

Read More