Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : बैंगलुरू में आयोजित इंटक की 316 वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह हिस्सा लिये। इसमें देश भर के इंटक नेता शामिल हुये। झारखंड के प्रमुख इंटक नेताओं में विधायक अनुप सिंह, राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय समेत अन्य शामिल हुये। कार्यक्रम को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी.संजीवा रेड्डी, कनार्टक के मुख्यमंत्री डी . के. शिवकुमार समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सभी आगंतुक इंटक नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी इंटक को मजबूत स्तंभों…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से टुइलाडुंगरी स्थित गुरुद्वारा हॉल में गोंड साम्राज्य की रक्षक वीरांगना रानी दुर्गावती जी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश साह जी ने की। भवन निर्माण का आश्वासन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जी के प्रतिनिधि बबलू कुमार सिंह ने समाज को भरोसा दिलाया कि गोंड समाज के सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य बहुत जल्द शुरू कर दिया जाएगा। अध्यक्ष दिनेश साह पुनः पांच वर्षों के लिए मनोनीत…
जमशेदपुर : प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय के. के. सिंह की जयंती के अवसर पर आज साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में एक भव्य ‘रक्तदान महायज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। अतिथियों ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, मेयर सुधा गुप्ता एवं समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित…
जमशेदपुर : आज रविवार को जमशेदपुर रेंटल जेनरेटर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन के आगामी कार्यों और संगठनात्मक ढांचे को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और व्यवसाय के संचालन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी: अध्यक्ष: बहादुर शर्मा उपाध्यक्ष: नवल किशोर, देवाशीष गोराई सचिव: बबलू कुमार संयुक्त सचिव: आशीष कुमार सिंह कोषाध्यक्ष: विनय कुमार प्रवक्ता: चंद्रकांत पांडे उप-प्रवक्ता: संतु महतो सदस्य: शिव शंकर गोराई, राजन शर्मा, विकास गोराई, राखाल महतो, हर्ष राज व्यापारिक निर्णय और उद्देश्य: बैठक के दौरान रेंटल जेनरेटर व्यवसाय से…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक बालू लदी 407 ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार बाइक, एक बलेनो कार और एक बाउंड्री वॉल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भयावह थी कि धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना देर रात की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे में धुत था और बेहद तेज गति से बिरसानगर बस्ती के रास्ते से गुजर रहा था। अनियंत्रित ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़ी…
चंद्रपुरा : रेल थाना पुलिस ने शानिवार को छापेमारी अभियान चलाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक से भारी मात्रा में अग्रेजी शराब की ख़ेफ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम राजू कुमार यादव, बोकारो सेक्टर बी हटिया मोड़ कॉलोनी खटाल निवासी बताया गया है। रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि बरामद किए गए अंग्रेजी शराब की ख़ेफ को बोकारो जिला उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रकिया किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरामद अंगेजी शराब की ख़ेफ में केन बीयर 90, किंगफिशर 4 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड फुल 24, मिंटी जमीर फूल 6…
नई दिल्ली : देर से मिला न्याय, न्याय न मिलने के बराबर है… यह एक ऐसा कानूनी सिद्धांत है जिसे देश की अदालतें अक्सर दोहराती हैं। हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने भी एक कार्यक्रम में बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि “देर से मिला न्याय, न्याय की हत्या के समान है।” लेकिन विडंबना यह है कि निचली अदालतों और हाईकोर्ट पर मुकदमों के बोझ का सवाल उठाने वाली देश की सबसे बड़ी अदालत यानी कि सुप्रीम कोर्ट खुद कई बार फैसलों में इतनी देरी कर देती है कि न्याय के मायने ही खत्म हो…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई। यह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान था, जो जमीन से 215 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर से अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए।
धनबाद : धनबाद में कोयले का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के तमाम दावों के बावजूद आरोप है कि कोयला चोरों को स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के कुछ कर्मियों का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच कोयला चोरी के 522 मामले बीसीसीएल ने दर्ज किए गए। यह आंकड़ा बीसीसीएल मुख्यालय के पास दर्ज है। इसी को लेकर लगातार सुरक्षा एजेंसी, बीसीसीएल प्रंबधन के साथ समीक्षा भी हो रही है। इस दौरान करीब 2972.13 मीट्रिक टन कोयला चोरी…
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए लागू की गई मॉर्निंग कोर्ट व्यवस्था अब समाप्त होने जा रही है। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सोमवार, 29 जून 2026 से राज्य के सभी सिविल कोर्ट में नियमित डे सिटिंग व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। अब सभी सिविल कोर्टों का कार्यालय समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। इसी समयावधि में न्यायिक कार्यवाही भी संचालित होगी। सिविल कोर्ट नियमावली के अनुसार न्यायाधीशों को दोपहर लगभग 1:30 बजे आधे घंटे या उससे कम समय के लिए अवकाश लेने की अनुमति रहेगी। गौरतलब…