Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : रिम्स में नए निदेशक डॉ. डीके सिन्हा के पदभार संभालते ही कामकाज के तौर-तरीकों में बदलाव की शुरुआत हो गई है. उन्होंने सबसे पहले मीडिया से संवाद बहाल करने का फैसला लिया है. अब रिम्स में हर दिन शाम 5 बजे पत्रकार सीधे निदेशक से मुलाकात कर अस्पताल से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जानकारी और जवाब ले सकेंगे. डॉ. सिन्हा ने कहा कि रिम्स जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उनके अनुसार मीडिया जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए नियमित संवाद से मरीजों की समस्याओं के समाधान…
पटना : खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। कदमकुआं थाना पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश की। कोर्ट ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए तीन दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई 30 जून तय की है। तब तक फैजल खान की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। वहीं, जेल में बंद उनके दो गार्डों की जमानत याचिका पर भी 30 जून को ही सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान फैजल खान की ओर से पेश अधिवक्ता ने मामले में बार-बार…
बिहार : पटना के लोगों को जल्द ही गंगा नदी में वाटर मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है. अगस्त से इस सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है. पहले चरण में वाटर मेट्रो दीघा घाट से पटना सिटी के कंगन घाट तक चलेगी. परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. बाकी काम भी तेजी से किया जा रहा है. तेजी से चल रहा है निर्माण कार्य वाटर मेट्रो के संचालन के लिए गांधी घाट की जेटी पर चार्जिंग प्वाइंट तैयार कर लिया गया है. यहां ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जा चुका है. वहीं दीघा घाट, गांधी घाट और…
जमशेदपुर । नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), जमशेदपुर द्वारा आज एनआईटी (NIT) सभागार में ‘आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य’ पर एक महत्वपूर्ण और वृहद् प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 37 बटालियन झारखंड के कमांडेंट, कर्नल विनय आहूजा के विशेष आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 280 एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु : कुशल प्रशिक्षक : प्रशिक्षण का…
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में जून माह के अंतिम शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस मासिक लोक अदालत में कुल 100 केस का निपटारा किया गया ,जिसमें कुल 3,85,200 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन केस 41 और कोर्ट में लंबित केस 59 का सुनवाई हुई जिसमें दोनों मिलाकर कुल 100 केस का निष्पादन किया गया और कोर्ट केस से कुल 3,85,200 रुपए राजस्व संग्रहण किया गया। सभी केसों का निपटारा के लिए…
जमशेदपुर : शहर के बामनगोड़ा स्थित हाउस नंबर-1, सालगाझरी केबिन के समीप शनिवार को एसआरएच स्वास्थ्य सेवा (SRH Swasth Seva) का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नयनतारा सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने एसआरएच स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र शहरवासियों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर बताया गया कि एसआरएच स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से मरीजों को…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर समाहरणालय से साकची गोलचक्कर तक एक विशाल मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ नेतृत्व: उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। सहभागिता: उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और आम नागरिक शामिल हुए। हस्ताक्षर अभियान: वरीय पदाधिकारियों और प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेकर ‘नशामुक्त समाज’ के संकल्प…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने की। इस अवसर पर को-इंचार्ज शान्तनु मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। “कानून से नहीं, जवाबदेही और निवेश से सुधरेगी स्थिति” प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सतीश पाल मुंजनी ने कहा कि पेपर लीक की समस्या अब एक दशक पुरानी हो चुकी है। वर्ष 2014 से 2024 के बीच लगभग 89 पेपर लीक…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट द्वारा संचालित टाटा मोटर्स अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल युग में ले जाते हुए एक नई पहल की है। अस्पताल में अत्याधुनिक ‘हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम’ (HIMS) को लॉन्च किया गया है, जिसे ‘टीएमएल स्पर्श’ (TML SPARSH) का नाम दिया गया है। इस नई डिजिटल प्रणाली का उद्घाटन टाटा मोटर्स के एमडी सह सीईओ गिरीश वाघ ने किया। ’टीएमएल स्पर्श’ से मरीजों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ? यह सिस्टम अस्पताल की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल इंटरफेस से जोड़ता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक मरीजों की पहुंच आसान, तेज और पारदर्शी हो गई है।…
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए…