Author: LOKTANTRA SAVERA

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में सेवानिवृत्त हुए लोगो का सम्मान शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह के द्वारा किया गया। सेवानृवित लोगो के नाम :- इंजन के महाबीर प्रसाद शर्मा, क्यू ए के धरणीधर बनर्जी, कैब एंड कॉल के प्रमोद कुमार राय, एक्सल से मोतिउर रहमान, ट्रांसमिशन से धनपति महतो, कैब एंड कॉल के अशोक कुमार, फाउंड्री के रविन्द्र प्रसाद। सेवनृवितियों के द्वारा कई सुझाव दिए गए और यूनियन के द्वारा किये गए कार्यों की सभी मे प्रशंसा की। सम्मान समारोह में महामंत्री श्री आरके सिंह ने कहा आप…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं प्रबंधन की ओर से ईआर सौमिक राय एवं ईआर के सभी अधिकारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह की एक बैठक आज 10:00 बजे जनरल ऑफिस कार्यालय में संपन्न हुई। यूनियन के तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि शिक्षा के क्षेत्र में सहज ऋण उपलब्ध कराना एवं बच्चियों को प्रोत्साहन देने के लिए योजना बनाना। कुछ दिन पूर्व दो योजनाओं की घोषणा प्रबंधन की ओर से की गई थी इन दोनों योजना को कैसे अमली जामा पहनाया जाए इस पर विचार…

Read More

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के मंत्री अमित अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आगाह किया बार-बार शहीदों की प्रतिमा पर अपना झूठे वादे कर शहीदों के अपमान से बाज आये। उन्होंने कहा की शहीद के पवित्र प्रतिमा के समीप हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव के पूर्व 5 लाख नौकरी नहीं तो राजनीतिक से सन्यास की घोषणा की थी, आज झखण्ड के युवा पूछते है की क्या हुआ आपके वादे का? हेमन्त सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से निरन्तर युवा बेरोजगारों को ठगने का काम कर रही है, युवाओं संग झूठे…

Read More

17 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर आ रही है जिन्हे सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले 17 महीने से जेल में बंद मनीष सिसोदिया अब जेल से बाहर आएंगे।

Read More

गैस कनेक्शन बंद करने की देते थे धमकी गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से दो मोबाइल और चार सिम कार्ड भी बरामद किया है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोगों से फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से रिफंड और गैस डिसकनेक्ट करने के नाम पर ठगी करते थे। बता दें कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्राप्त सूचना के आधार पर अजय कुमार थाना प्रभारी साइबर थाना…

Read More

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुखी समाज दस नंबर बस्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप मुखी का अपने आवासीय कार्यालय में अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा, “समाज की सेवा में काम करें और समाज के विकास के लिए कार्य करें।” नवनिर्वाचित अध्यक्ष को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन…. दिनेश कुमार ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष समाज के हित में काम करेंगे। उन्हें जहाँ आवश्यकता प्रतीत होगी, मैं उन्हें हर स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए खड़ा मिलूँगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप मुखी…

Read More

रांची : विश्व हिंदू परिषद के झारखण्ड प्रांत के अध्यक्ष  चंद्रकांत रायपतने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था सर्वथा निष्प्रभावी हो चुकी है. इस अराजक स्थिति में वहाँ के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। चंद्रकांत रायपत ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों को नुकसान पहुंचाया गया है। पूरे बांग्लादेश में हर जिले में यह वीभत्स…

Read More

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के शाहिद चानकू महातो स्मारक समिति चाकुलिया में स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के द्वारा माल्यार्पण कर 37 वां शहादत दिवस मनाया गया। उन्हें याद करते हुए संघ के सदस्य ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जिसमें संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं नारे लगाए। इस अवसर पर रैली निकाल कर चाकुलिया समेत अलग-अलग गांव का परिक्रमा किया। इस मौके पर हरि शंकर महातो, सपन महातो, पार्थो महातो, सातदल महातो, चंदन महतो,…

Read More

पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 में जेवलिन में भारतीय थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने 88.54 मीटर दूरी तक थ्रो किया। नीरज चोपड़ा का पहला प्रयास फाउल रहा था। हालांकि दूसरे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पोजीशन हासिल की थी। उसके बाद नीरज के शेष प्रयास फाउल रहे। ऐसे में…

Read More

झारखंड : इसके बाद गैर राजनीतिक संगठन झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) अब ”झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” (JLKM) के नाम से जानी जायेगी। JLKM पार्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर 56/042/4\2024 है। पार्टी निबंधन के बाद जयराम महतो ने एक सूचना जारी की है। उन्होंने कहा कि जो भी इस राजनीतिक दल से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे अपनी दावेदारी विधानसभा सीट के साथ कर सकते हैं। आवेदन फार्म प्रधान कार्यालय धनबाद से प्राप्त किया जा सकता है।

Read More